Facebook Twitter Instagram
    Latest
    • आस्था : दिव्य ज्योति के रूप में शक्तिपीठ “मां नैना देवी” से मिलने पहुंची “मां ज्वाला”
    • माजरा में 35 साल के शख्स की हत्या, इंडियन टैक्नोमैक के यार्ड में छिपाई गई लाश
    • टूटू में श्री कामनापूर्ण गौशाला के समीप CM ने रुकवाया काफिला, जानी कार्यप्रणाली व समस्याएं
    • नाहन के हिन्दू आश्रम के समीप ‘गड्ढे’ ने खोला घटिया सामग्री के इस्तेमाल का राज…
    • डिप्टी सीएम का तंज, भाजपा का दौर खत्म, “गुजरा हुआ जमाना…आता नहीं दोबारा”
    Facebook Twitter Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Thursday, June 1
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»शिमला»खैर के पेड़ के कटान से किसानों की आर्थिकी को मिलेगा संबल, SC ऐतिहासिक निर्णय 
    शिमला

    खैर के पेड़ के कटान से किसानों की आर्थिकी को मिलेगा संबल, SC ऐतिहासिक निर्णय 

    MBM NewsBy MBM NewsMay 26, 2023Updated:May 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

    शिमला, 26 मई : भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए प्रदेश के 10 वन मण्डलों में  सरकारी वन भूमि पर खैर के पेड़ों के कटान की अनुमति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस मामले की पुरजोर वकालत की थी जिसके फलस्वरूप शीर्ष अदालत ने राज्य के वन विभाग के पक्ष में अपना निर्णय सुनाया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानांे को खैर के पेड़ के दस वर्ष में कटान के कार्यक्रम से छूट देना चाहती है ताकि वे अपनी सुविधानुसार कटान कर सकंे इससे उनकी आर्थिकी को संबल मिलेगा। प्रदेश के ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, नालागढ़ और कुटलैहड़ वन मंडलों में खैर के पेड़ों के कटान के लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है और इन वन मंडलों में प्रति वर्ष 16500 वृक्षों का कटान निर्धारित किया गया हैं। खैर का कटान शीघ्र ही शुरू कर दिया जाएगा।

    Demo -- --- Demo -- -- -- -- Demo

    मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य के निचले क्षेत्रों में खैर के पेड़ों को व्यावसायिक रूप से उत्पादित करने से राज्य के राजस्व में तथा किसानों की आय में वृद्वि होगी। प्रदेश के नाहन, पावंटा साहिब, धर्मशाला, नूरपुर और देहरा वन मंडलों के लिए शीघ्र ही कार्य योजना तैयार की जाएगी। इसके दृष्टिगत अधिकारी वनों के निरीक्षण शुरू करेंगे और इन वन मंडलों के लिए कार्य योजना तैयार करने के लिए खैर के पेड़ों की गणना की जाएगी। खैर के पेड़ का उपयोग इसके औषधीय गुणों के कारण बहुतायत किया जाता है। इस पेड़ की छाल, पत्ते, जड़ और बीज में  औषधीय गुण पाए जाते हैं।

    जलन को कम करने के लिए इसकी छाल का उपयोग किया जाता है। इस पेड़ को कत्थे का पेड़ भी कहा जाता है। कत्था पाचन मंे सहायक होता है। खैर से निकलने वाले गोंद का उपयोग दवा बनाने में किया जाता है। जंगली पौधा होने के कारण यह आसानी से उगाया जा सकता है। यह पौधा गर्म परिवेश में अच्छे से फलता-फूलता है और इसे अधिक देखभाल की जरूरत भी नहीं होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को केन्द्र में रखकर किसान हितैषी निर्णय और योजनाएं क्रियान्वित कर रही है।

     वैज्ञानिक और नियोजित तरीके से खैर का कटान वनों के बेहतर प्रबंधन में सहायक होता है। इससे पुराने पेड़ों के स्थान पर नए व स्वस्थ खैर के पौधे उगते हैं। खैर के वृक्षों का समय पर कटान न होने से अधिकांश पेड़ सड़ जाते हैं जिससे बेहतर वन प्रबंधन नहीं हो पाता। भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने वर्ष 2018 में खैर के पेड़ के कटान के परिणामों को जानने के लिए प्रायोगिक आधार पर पेड़ों की कटाई की अनुमति दी थी। सर्वोच्च न्यायालय ने वन विभाग की राय पर सहमति व्यक्त कर यह ऐतिहासिक निर्णय लिया है। 

    Himachal News In Hindi Shimla News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Article97.86 % अंकों के साथ दसवीं की मेरिट लिस्ट में चमकी गिरिपार की बेटी, सिरमौर में अव्वल 
    Next Article मंडी : सुकोड़ी पुल के समीप रेहडी-फहड़ी हटाने पर हाईकोर्ट की रोक

    Related Posts

    आस्था : दिव्य ज्योति के रूप में शक्तिपीठ “मां नैना देवी” से मिलने पहुंची “मां ज्वाला”

    धार्मिक 1 Min Read

    माजरा में 35 साल के शख्स की हत्या, इंडियन टैक्नोमैक के यार्ड में छिपाई गई लाश

    क्राइम 3 Mins Read

    टूटू में श्री कामनापूर्ण गौशाला के समीप CM ने रुकवाया काफिला, जानी कार्यप्रणाली व समस्याएं

    शिमला 2 Mins Read
    Demo
    क्राइम
    क्राइम

    माजरा में 35 साल के शख्स की हत्या, इंडियन टैक्नोमैक के यार्ड में छिपाई गई लाश

    By MBM NewsJune 1, 2023
    ऊना

    #Una : नकली शराब मामले के बाद एक्शन में एक्साइज विभाग, कई स्थानों पर रेड़

    By MBM NewsJune 1, 2023
    क्राइम

    पढ़िए कैसे पुलिस ने देह व्यापार का किया पर्दाफाश

    By MBM NewsMay 31, 2023
    क्राइम

    #Himachal : संदिग्ध हालत में मिला दर्जी का शव, पेट पर चाकू के निशान

    By MBM NewsMay 31, 2023
    ऊना

    नकली शराब की बरामदगी के मामले में ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम से मिला स्पिरिट का बड़ा जखीरा

    By MBM NewsMay 30, 2023
    ऊना

    मैहतपुर के नकली शराब मामले में सनसनीखेज खुलासे, मंडी शराब कांड के सरगना से जुड़े हैं तार

    By MBM NewsMay 30, 2023
    मुख्य समाचार

    हिमाचल की धरती से UP को मिले 44 नए रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर, मेरठ की मनीषा फर्स्ट

    June 1, 2023

    नादौन के होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 युवतियां रेस्क्यू…ग्राहक बन पहुंची थी पुलिस 

    May 31, 2023

    हिमाचल सरकार से NTT कोर्स धारकों की गुहार, जल्द हो समस्या का समाधान…

    May 30, 2023

    मैहतपुर के नकली शराब मामले में सनसनीखेज खुलासे, मंडी शराब कांड के सरगना से जुड़े हैं तार

    May 30, 2023

    औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में ‘आयकर विभाग’ की दबिश, गोपनीय तरीके से पहुंची टीम

    May 30, 2023



    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.