Facebook Twitter Instagram
    Latest
    • #Una : सड़क दुर्घटना में कार की चपेट में आए शख्स ने PGI में तोड़ा दम  
    • क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में हुआ कैम्पस साक्षात्कार, 77 आवेदकों ने लिया भाग        
    • बिलासपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव  
    • उप लेखा अधिकारी की कार्यप्रणाली के खिलाफ इंटक ने किया प्रदर्शन
    • हमीरपुर में स्वच्छता नियमों की अवहेलना पर होगी कार्रवाई, CCTV कैमरे लगाने पर विचार
    Facebook Twitter Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Thursday, June 8
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊना»राहुल गांधी के “मोहब्बत की दुकान” टैगलाइन पर अनुराग ठाकुर का पलटवार 
    ऊना

    राहुल गांधी के “मोहब्बत की दुकान” टैगलाइन पर अनुराग ठाकुर का पलटवार 

    MBM NewsBy MBM NewsMay 21, 2023Updated:May 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

    ऊना, 21 मई : भाजपा के ऊना स्थित कार्यालय में रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर व संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने विशेष रूप से शिरकत की। भाजपा कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ तीनों दिग्गज नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। 

         भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टी की गतिविधियों से अवगत करवाया। कार्यकर्ताओं को अभी से चुनाव की तैयारी में जुटते हुए केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेने से पहले पत्रकारों से बातचीत करते हैं।  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा जीत का परचम फहराने वाली है। 

    Demo -- --- Demo -- -- -- -- Demo

         उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जन हितैषी नीतियां आने वाले आम चुनाव में प्रमुख मुद्दा रहने वाली हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रत्येक नागरिक का ध्यान रखते हुए योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन किया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर आने वाले एक माह तक भाजपा जनसंपर्क और जनसमर्थन अभियान चला रही है।

    उन्होंने कहा कि इसी कड़ी के तहत राजीव बिंदल प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जिला ऊना के दौरे पर हैं और लोकसभा चुनाव को लेकर ही जन समर्थन और जनसंपर्क अभियान चलाया गया है। वहीं राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में मोहब्बत की दुकान टैगलाइन पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने देश को नफरत की आग में झुलसाया हो उनके मुंह से मोहब्बत की बात अच्छी नहीं लगती।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को जातिवाद क्षेत्रवाद और भाई भतीजावाद में बांटकर राज करने का काम किया है। देशवासी कांग्रेस की विचारधारा से भली भांति परिचित हैं। राहुल गांधी चुनाव जीतने के लिए जितने मर्जी शोशे छोड़ दें, वह कामयाब नहीं होने वाले।

        वहीं प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार ऊना जिला के दौरे पर पहुंचे डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक मजबूत संगठन है। केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने संगठन को चलायमान रखने के लिए प्रदेश की जिम्मेदारी उन्हें मिली है जिसे वह हर संभव प्रयासों से निभाएंगे।

    बिंदल ने कहा कि केंद्र सरकार की जनहितैषी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का लक्ष्य है और इसके लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रणनीति तय की जा रही है। राजीव बिंदल ने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी भाजपा ने शुरू कर दी है।

    Himachal News In Hindi una news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Articleकिन्नौर के राज्य स्तरीय यूथ बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मंडी का परचम, 5 गोल्ड सहित 11 पदक
    Next Article सोलन में हलवाई की दुकान में लगी आग…

    Related Posts

    #Una : सड़क दुर्घटना में कार की चपेट में आए शख्स ने PGI में तोड़ा दम  

    ऊना 1 Min Read

    क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में हुआ कैम्पस साक्षात्कार, 77 आवेदकों ने लिया भाग        

    कांगड़ा 1 Min Read

    बिलासपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव  

    बिलासपुर 1 Min Read
    Demo
    क्राइम
    क्राइम

    मंडी : फिल्मी अंदाज में 3 नशेड़ी युवकों ने एक ही रात में 5 चोरियों को दिया अंजाम

    By विरेंद्र भारद्वाजJune 6, 2023
    ऊना

    हिमाचल में गली-गली घूम ड्रग्स बेच रहे तस्कर, 30.66 ग्राम चिट्टे सहित पंजाब का व्यक्ति काबू 

    By MBM NewsJune 6, 2023
    कुल्लू

    कुल्लू में गश्त के दौरान मंडी के दो युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार

    By MBM NewsJune 6, 2023
    क्राइम

    #Murder_in_Mandi : गले में चाकू घोंप महिला को उतारा मौत के घाट, झाड़ियों में फेंका शव 

    By विरेंद्र भारद्वाजJune 5, 2023
    क्राइम

    आबकारी विभाग की अवैध शराब के खिलाफ मुहिम जारी, बद्दी में सफलता  

    By MBM NewsJune 5, 2023
    कांगड़ा

    हिमाचल में 154.16 ग्राम चिट्टे के साथ महिला व 3 युवक गिरफ्तार, लाखों की नकदी भी बरामद 

    By MBM NewsJune 5, 2023
    मुख्य समाचार

    हिमाचल : 29 परियोजनाओं पर खर्च होंगे 8,468 करोड़, 12584 युवाओं को मिलेगा रोजगार 

    June 7, 2023

    बिलासपुर : BDO ऑफिस के समीप जंगल में मिला नर कंकाल, मौके पर फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

    June 7, 2023

    Mandi Murder Case : 3 दिन बाद भी खुलेआम घूम रहा कातिल, नहीं हुई शव शिनाख्त

    June 7, 2023

    WATCH VIDEO : सवारियों ने पहले भरी सड़क पर बनी खाइयां, फिर गंतव्य तक पहुंची HRTC बस

    June 7, 2023

    माता ने पुत्र को लिखा पत्र, सड़क के लिए धनराशि जारी करने का निवेदन…

    June 7, 2023



    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.