ऊना, 20 मई : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) द्वारा शनिवार को बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। बेहद शानदार बात ये है कि जिला की बेटियों ने ऐसा शानदार डंका बजाया है जिसकी आवाज समूचा “हिमाचल” सुन रहा है। कला संकाय (Arts Stream) में जनपद ने मेरिट में 7 स्थान हासिल किए हैं।
खास बात ये है कि सातों ही बेटियां है। विज्ञान संकाय में 6 विद्यार्थियों को मेरिट मिली है, इनमे 5 लड़कियां है। कॉमर्स संकाय में 8 मेरिट स्थानों में 6 लड़कियां हैं। जिला को तीन संकायों के मेरिट में 21 स्थान मिले, जिसमें 19 लड़कियां हैं। इसके अलावा विज्ञान व आर्ट्स संकाय में दो बेटियां नंबर-1 बनी हैं, इनमे से एक को ओवरऑल टॉपर बनने का गौरव हासिल हुआ है।
बता दे कि तीन संकायों के टॉप 10 में इस बार 110 स्टूडेंट्स ने स्थान बनाया है इसमें करीब 20 प्रतिशत की हिस्सेदारी अकेले ऊना (Una) जिला की है। विज्ञान संकाय में ऊना जिला के गगरेट के घनारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा “ओजस्विनी उपमन्यु” ने प्रदेश भर में तीनो संकायों की मेरिट सूची में पहला स्थान हासिल किया है। ये भी खास बात है कि ऊना जनपद में विज्ञान (Science) व कला संकाय में प्रदेश को टॉपर दिए है।
इसके अलावा विज्ञान संकाय की मेरिट सूची (Merit List) में तीसरा स्थान झटका है। ओवरआल मेरिट में प्रदेश के 49 विद्यार्थियों ने स्थान हासिल किया है जिसमें ऊना के 10 स्टूडेंट्स है। बड़ी बात ये है कि 10 में से 9 बेटियों ने शानदार कर मेरिट में स्थान बनाया है। संकायों के क्रमवार ये आंकड़ा अधिक भी हो सकता है।
विज्ञान संकाय के साथ-साथ तीनो संकायों (Streams) में हिमाचल टॉपर ओजस्विनी उपमन्यु ने सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। ओजस्विनी का कहना है कि शिक्षकों ने शिक्षण कार्य में भरपूर सहयोग दिया। इसी वजह से वो प्रथम स्थान हासिल करने में सफल हो पाई है। उन्होंने कहा कि सफलता हासिल करने के लिए जीवन में लक्ष्य तय करना पड़ता हैं। उन्हीं को चरणबद्ध तरीके से हासिल करते हुए शिखर की तरफ बढ़ सकते हैं। ओजस्विनी उपमन्यु प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती हैं।
वहीं जिला मुख्यालय के डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की तरणिजा शर्मा ने कला संकाय में प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया। कॉमर्स में घनारी स्कूल की ही अंकिता शर्मा ने राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया। मेधावी छात्र- छात्राओं ने माता-पिता के साथ जिला को समूचे हिमाचल में गौरवान्वित किया है।
मेरिटोरियस छात्रों (Meritorious Students) के स्कूलों में भी जश्न जैसा माहौल देखने को मिला। उधर अम्ब उपमंडल के सरकारी स्कूल की विद्यार्थी कनु प्रिया साइंस संकाय (Science Stream) में प्रदेश भर में तीसरे स्थान पर रही है। कनुप्रिया का कहना है कि वो इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाना चाहती हैं।
ये हैं ऊना के मेधावी….
विज्ञान संकाय में ओजस्वनी उपमन्यु, कनुप्रिया, अर्शदीप चौधरी, कशिश, किरणदीप कौर व तन्वी।
आर्ट्स संकाय में तरणिजा शर्मा, रजनीश कुमारी, तनिया शर्मा, दीक्षा ठाकुर, अनिष्का रायजादा, लवप्रीत कौर, वैष्णवी।
कॉमर्स संकाय में अंकिता, वृंदिका, आकृति जसवाल, इशिता, पल्लवी, वंश, दिव्या सूद, वंशिका धीमान शामिल हैं।