कांगड़ा / आशीष शर्मा : कांगड़ा जनपद में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। नंदरुल पंचायत में खड्ड में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई है। दोनों युवक हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले थे, जिनकी उम्र 21 व 24 वर्ष बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार दोनों युवक नंदरुल पंचायत के कैनरा बैंक में बिजली का कुछ काम करने आए थे। इसी बीच दोनों नहाने के लिए नंदरुल खड्ड में चले गए। पानी की गहराई का अंदाजा न होने के चलते दोनों डूब गए। स्थानीय लोगों ने खड्ड में से दोनों युवकों के शव निकाल लिए है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
घटना की सूचना मिलते ही कांगड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।