Facebook Twitter Instagram
    Latest
    • #Una : सड़क दुर्घटना में कार की चपेट में आए शख्स ने PGI में तोड़ा दम  
    • क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में हुआ कैम्पस साक्षात्कार, 77 आवेदकों ने लिया भाग        
    • बिलासपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव  
    • उप लेखा अधिकारी की कार्यप्रणाली के खिलाफ इंटक ने किया प्रदर्शन
    • हमीरपुर में स्वच्छता नियमों की अवहेलना पर होगी कार्रवाई, CCTV कैमरे लगाने पर विचार
    Facebook Twitter Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Thursday, June 8
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»मुख्य समाचार»Himachal Cabinet : 5,291 शिक्षकों के पद भरने को मंजूरी, 1,070 TGT Arts तो 2,521 JBT…
    मुख्य समाचार

    Himachal Cabinet : 5,291 शिक्षकों के पद भरने को मंजूरी, 1,070 TGT Arts तो 2,521 JBT…

    MBM NewsBy MBM NewsMay 17, 2023Updated:May 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

    शिमला, 17 मई : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल (cabinet) की बैठक में प्रारम्भिक शिक्षा विभाग (education Department) में टीजीटी एवं अन्य श्रेणियों के 5291  रिक्त पद भरने का निर्णय लिया गया। इनमें टीजीटी (कला) के 1070 पद, टीजीटी (non-medical) के 776 पद, टीजीटी (मेडिकल) के  430 पद, शास्त्री के 494 पद और जेबीटी शिक्षकों के 2521 पद शामिल हैं। छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने तथा शिक्षकों की कमी को पूरा करने के दृष्टिगत यह निर्णय दूरगामी भूमिका निभाएगा।

    मंत्रिमंडल ने दन्त स्वास्थ्य सेवाएं विभाग में चिकित्सा अधिकारी (डेन्टल) के 28 पदों को भरने का भी निर्णय लिया। यह भी निर्णय लिया कि किसी नागरिक अस्पताल अथवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (civil hospital or community health center) में यदि चिकित्सा अधिकारी (डेन्टल) के पद नहीं है तो वहां पर इन पदों का सृजन कर भरा जाएगा।

    Demo -- --- Demo -- -- -- -- Demo

    बैठक में उद्योग विभाग में सर्वेयर के चार पद और जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के दो पद भरने का भी निर्णय लिया गया।

    मंत्रिमंडल ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने का निर्णय लिया। प्रथम चरण में 13 स्थलों की पहचान की गई है और इनमें जल्द ही निर्माण गतिविधियां आरंभ की जाएंगी। इन स्कूलों में हाई-टेक स्मार्ट क्लासरूम, खेल के मैदान इत्यादि आधुनिक सुविधाएं होंगी। इसके अलावा, प्री-प्राइमरी और प्राइमरी विंग के बच्चों को डे-बोर्डिंग के दौरान खेलने के लिए खुला क्षेत्र उपलब्ध करवाया जाएगा।

    मंत्रिमंडल ने स्वरोजगार को प्रोत्साहन देने और स्थानीय युवाओं की उद्यमशीलता को बढ़ावा देकर आजीविका प्रदान करने के लिए ‘राजीव गांधी स्वरोजगार योजना-2023’ को अधिसूचित करने को स्वीकृति प्रदान की। ई-टैक्सियों, ई-ट्रकों और ई-बसों, दंत चिकित्सा सुविधाओं और मत्स्य गतिविधियों को इस योजना के दायरे में लाया गया है।

    मंत्रिमण्डल ने एटिक फ्लोर को रहने योग्य बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम योजना नियम-2014 के नियम-16 में संशोधन करने का निर्णय लिया।
    मंत्रिमण्डल ने हिमाचल प्रदेश में राजस्व बढ़ाने एवं क्षमता वृद्धि के दृष्टिगत एक परियोजना को स्वीकृति प्रदान की। इस परियोजना के तहत राज्य कर एवं आबकारी विभाग वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के बकायादारों के रियल टाइम डेटा तक पहुंच बनाने में सक्षम होगा। इस परियोजना में दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने के दृष्टिगत डेटा तैयार करने के लिए विशेष उपकरण भी होंगे जिससे प्रदेश के राजस्व में वृद्धि होगी।

    बैठक में यात्री एवं माल कर (पैसेंजर एण्ड गुड्स टैक्स) के बकाएदारों को 30 जून, 2023 तक एकमुश्त राहत देने के दृष्टिगत मंत्रिमंडल ने यात्री एवं माल कर (पीजीटी) पर जुर्माना और ब्याज माफ करने को स्वीकृति प्रदान की। पीजीटी के बदले विशेष रोड टैक्स लागू करने के लिए हिमाचल प्रदेश में माल वाहकों से पीजीटी की मूल राशि वसूल करना प्रदेश सरकार का ध्येय है।

    मंत्रिमंडल ने बी.जी. नंगल बांध से तलवाड़ा रेलवे लाइन के निर्माण के लिए सरकारी भूमि को रेलवे विभाग के नाम हस्तांतरित करने को स्वीकृति प्रदान की।
    मंत्रिमंडल ने शिमला जिला के हाटकोटी विशेष क्षेत्र के लिए प्रारूप विकास योजना और ऊना जिला के मैहतपुर योजना क्षेत्र की प्रारूप विकास योजना को मंजूरी प्रदान की।

    मंत्रिमंडल ने लोगों की सुविधा के लिए शिमला जिला के जल शक्ति मंडल मतियाना से 8 ग्राम पंचायतों को जल शक्ति मंडल नंबर-1 कसुम्पटी में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया।

    Himachal News In Hindi Shimla News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Articleनाहन के प्राचीन कालीस्थान मंदिर में संत समाज का सैलाब, ‘योगी किशोरी नाथ जी’ को गद्दी
    Next Article #HPPSC: पांच बने HAS, 8 को तहसीलदार का पद…क्लिक पर परिणाम        

    Related Posts

    #Una : सड़क दुर्घटना में कार की चपेट में आए शख्स ने PGI में तोड़ा दम  

    ऊना 1 Min Read

    क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में हुआ कैम्पस साक्षात्कार, 77 आवेदकों ने लिया भाग        

    कांगड़ा 1 Min Read

    बिलासपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव  

    बिलासपुर 1 Min Read
    Demo
    क्राइम
    क्राइम

    मंडी : फिल्मी अंदाज में 3 नशेड़ी युवकों ने एक ही रात में 5 चोरियों को दिया अंजाम

    By विरेंद्र भारद्वाजJune 6, 2023
    ऊना

    हिमाचल में गली-गली घूम ड्रग्स बेच रहे तस्कर, 30.66 ग्राम चिट्टे सहित पंजाब का व्यक्ति काबू 

    By MBM NewsJune 6, 2023
    कुल्लू

    कुल्लू में गश्त के दौरान मंडी के दो युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार

    By MBM NewsJune 6, 2023
    क्राइम

    #Murder_in_Mandi : गले में चाकू घोंप महिला को उतारा मौत के घाट, झाड़ियों में फेंका शव 

    By विरेंद्र भारद्वाजJune 5, 2023
    क्राइम

    आबकारी विभाग की अवैध शराब के खिलाफ मुहिम जारी, बद्दी में सफलता  

    By MBM NewsJune 5, 2023
    कांगड़ा

    हिमाचल में 154.16 ग्राम चिट्टे के साथ महिला व 3 युवक गिरफ्तार, लाखों की नकदी भी बरामद 

    By MBM NewsJune 5, 2023
    मुख्य समाचार

    हिमाचल : 29 परियोजनाओं पर खर्च होंगे 8,468 करोड़, 12584 युवाओं को मिलेगा रोजगार 

    June 7, 2023

    बिलासपुर : BDO ऑफिस के समीप जंगल में मिला नर कंकाल, मौके पर फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

    June 7, 2023

    Mandi Murder Case : 3 दिन बाद भी खुलेआम घूम रहा कातिल, नहीं हुई शव शिनाख्त

    June 7, 2023

    WATCH VIDEO : सवारियों ने पहले भरी सड़क पर बनी खाइयां, फिर गंतव्य तक पहुंची HRTC बस

    June 7, 2023

    माता ने पुत्र को लिखा पत्र, सड़क के लिए धनराशि जारी करने का निवेदन…

    June 7, 2023



    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.