Facebook Twitter Instagram
    Latest
    • मेले व त्यौहार हमारी आस्था-विश्वास के प्रतीक : कुलदीप सिंह पठानिया 
    • कृषि मंत्री ने किया 1.75 करोड़ की लागत से बनने वाले पशु चिकित्सालय का शिलान्यास
    • #Una : सड़क दुर्घटना में कार की चपेट में आए शख्स ने PGI में तोड़ा दम  
    • क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में हुआ कैम्पस साक्षात्कार, 77 आवेदकों ने लिया भाग        
    • बिलासपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव  
    Facebook Twitter Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Thursday, June 8
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»शिमला»बंगापानी छिंज मेले में मिर्जा ईरानी ने चंडीगढ़ के पहलवान को पछाड़ जीती 1.31 लाख की माली
    शिमला

    बंगापानी छिंज मेले में मिर्जा ईरानी ने चंडीगढ़ के पहलवान को पछाड़ जीती 1.31 लाख की माली

    MBM NewsBy MBM NewsMay 15, 2023Updated:May 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

    शिमला, 15 मई : चियोग केे समीप कलौहर मौंढ़ बंगापानी में आयोजित विशाल दंगल का विभिन्न क्षेत्रों के आए हजारों लोगों ने भरपूर आनंद लिया। इस छिंज मेले में प्रसिद्ध पहलवान मिर्जा ईरानी ने चंडीगढ़ के आशीष को फाईनल में पराजित कर माली अपने नाम की। जिसके लिए मेला समिति द्वारा 1.31 लाख का माली पुरस्कार रखा गया था। मेला समिति ने मिर्जा ईरानी को 70 हजार के नगद पुरस्कार के अतिरिक्त बंजरगबली मुदगर भी सम्मान के रूप में भेंट किया गया। जबकि उप विजेता को 60 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। 

    बता दें इस मेले में उत्तरी भारत के जाने माने पहलवानों ने अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए। चियोग पंचायत के उप प्रधान राहुल ठाकुर और मेला समिति के प्रधान कल्याण जोगटा ने संयुक्त बयान में बताया कि अंडर 80 किलोग्राम कुश्ती प्रतियोगिता का खिताब रोहतक के मनीष ने दिल्ली के सोमवीर को पराजित कर अपने नाम किया। जिसमें विजेता को 31 हजार की राशि बतौर पुरस्कार प्रदान की गई। इसी प्रकार 21 हजार की हिमाचली माली का खिताब घुमारवी के निशांत ने बिलासपुर के अजय राणा को फाइनल में पराजित कर अपने नाम किया।

    Demo -- --- Demo -- -- -- -- Demo
    पुरुस्कार लेते माली विजेता मिर्जा ईरानी

    छिंज  मेले के अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरूद्ध सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। मेले की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि कुश्ती सबसे पुराना खेल है, जिसकी गरिमा बनाए रखने के लिए प्रदेश सरकार वचनबद्ध है। मेला समिति की मांग पर मंत्री ने बंगापानी स्थित कलौहर नाग देवता मंदिर के चारों ओर तारबाढ़ लगाने के लिए दो लाख तथा एक लाख मेला समिति को देने की घोषणा की। मेला समिति द्वारा मंत्री को शाल, टोपी और तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया।

    इस मौके पर आईजीएमसी के नेत्र विभाग के प्रमुख डाॅ रामलाल शर्मा, संयुक्त निदेशक ग्रामीण विकास विभाग अनिल सेमवाल, बलदेव ठाकुर, मेला समिति के सलाहकार डॉ दयानंद शर्मा, हरिवल्लभ, अनूप शर्मा, नारायण वर्मा, गौतम शर्मा सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

    Himachal News In Hindi Shimla News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Articleसुंदरनगर : चलती कार में लगी आग, दंपति ने कूदकर बचाई जान
    Next Article #Good_News : 2024 में मिलेगी BSNL की 5G सुविधा, अगले 6 महीने में कनेक्टिविटी में आएगा सुधार

    Related Posts

    मेले व त्यौहार हमारी आस्था-विश्वास के प्रतीक : कुलदीप सिंह पठानिया 

    चंबा 2 Mins Read

    कृषि मंत्री ने किया 1.75 करोड़ की लागत से बनने वाले पशु चिकित्सालय का शिलान्यास

    कांगड़ा 4 Mins Read

    #Una : सड़क दुर्घटना में कार की चपेट में आए शख्स ने PGI में तोड़ा दम  

    ऊना 1 Min Read
    Demo
    क्राइम
    क्राइम

    मंडी : फिल्मी अंदाज में 3 नशेड़ी युवकों ने एक ही रात में 5 चोरियों को दिया अंजाम

    By विरेंद्र भारद्वाजJune 6, 2023
    ऊना

    हिमाचल में गली-गली घूम ड्रग्स बेच रहे तस्कर, 30.66 ग्राम चिट्टे सहित पंजाब का व्यक्ति काबू 

    By MBM NewsJune 6, 2023
    कुल्लू

    कुल्लू में गश्त के दौरान मंडी के दो युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार

    By MBM NewsJune 6, 2023
    क्राइम

    #Murder_in_Mandi : गले में चाकू घोंप महिला को उतारा मौत के घाट, झाड़ियों में फेंका शव 

    By विरेंद्र भारद्वाजJune 5, 2023
    क्राइम

    आबकारी विभाग की अवैध शराब के खिलाफ मुहिम जारी, बद्दी में सफलता  

    By MBM NewsJune 5, 2023
    कांगड़ा

    हिमाचल में 154.16 ग्राम चिट्टे के साथ महिला व 3 युवक गिरफ्तार, लाखों की नकदी भी बरामद 

    By MBM NewsJune 5, 2023
    मुख्य समाचार

    हिमाचल : 29 परियोजनाओं पर खर्च होंगे 8,468 करोड़, 12584 युवाओं को मिलेगा रोजगार 

    June 7, 2023

    बिलासपुर : BDO ऑफिस के समीप जंगल में मिला नर कंकाल, मौके पर फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

    June 7, 2023

    Mandi Murder Case : 3 दिन बाद भी खुलेआम घूम रहा कातिल, नहीं हुई शव शिनाख्त

    June 7, 2023

    WATCH VIDEO : सवारियों ने पहले भरी सड़क पर बनी खाइयां, फिर गंतव्य तक पहुंची HRTC बस

    June 7, 2023

    माता ने पुत्र को लिखा पत्र, सड़क के लिए धनराशि जारी करने का निवेदन…

    June 7, 2023



    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.