Facebook Twitter Instagram
    Latest
    • NPA बंद, स्टाइपेंड में भी भेदभाव, दंत महाविद्यालय के डॉक्टरों ने किया जमकर विरोध 
    • नाहन : मुक्तिधाम ‘बंकू वाला’ की बदली तस्वीर, रोटरी क्लब के प्रयास लाए रंग… 
    • मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से की भेंट 
    • मई महीने में 84 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज, टूटा पिछले 19 साल का रिकॉर्ड
    • पंजाब से हिमाचल का “हक” मांगने पर ‘सुख की सरकार’ से ‘शांता जी’ खुश, पार्टी को ये सलाह…
    Facebook Twitter Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Wednesday, May 31
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»शिमला»आर्म्सडेल भवन चरण-3 का लोकार्पण, कामकाज को सुगम बनाएगा नया ब्लॉक : सीएम
    शिमला

    आर्म्सडेल भवन चरण-3 का लोकार्पण, कामकाज को सुगम बनाएगा नया ब्लॉक : सीएम

    MBM NewsBy MBM NewsMay 15, 2023Updated:May 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

    शिमला, 15 मई : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को 43.07 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हिमाचल प्रदेश सचिवालय आर्म्सडेल भवन चरण-3 का लोकार्पण किया। इस आठ मंजिला भवन में आधुनिक सुविधाएं और 123 चार पहिया और 60 दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। इसमें डिजास्टर मैनेजमेंट सेल, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, जनजातीय विकास कार्यालय, सम्मेलन कक्ष, मीटिंग हॉल, अधिकारियों और वाहन चालकों के लिए कमरे और एसबीआई और पीएनबी की शाखाओं के विभिन्न कार्यालय हैं।

         इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय का पुराना भवन एक विरासत भवन है, जहां जन कल्याण के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नया भवन आधुनिक तकनीक के साथ सामंजस्य से कार्य करने की सरकार की कार्य प्रणाली को प्रदर्शित करता है। उन्होंने राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से कार्यान्वित करने में कर्मचारियों के सहयोग के महत्व पर भी विशेष बल दिया।

    Demo -- --- Demo -- -- -- -- Demo

         ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी चार वर्षों के दौरान हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में राज्य सरकार आर्थिक रूप से विवेकपूर्ण निर्णय ले रही है। प्रदेश सरकार के कल्याणकारी निर्णयों में कर्मचारियों का सहयोग भी वांछित है।

         मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने अपने वित्तीय संसाधनों को बढ़ाने के लिए कई निर्णय लिए हैं और आने वाले समय में कई कड़े निर्णयों के साथ  प्रशासनिक स्तर पर भी महत्वपूर्ण सुधार किए जाएंगे। प्रदेश को विकास पथ पर तेजी से अग्रसर करने के लिए  कार्यों के निष्पादन में तेजी लानी होगी। सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करने में सचिवालय के अधिकारी व कर्मचारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी को पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर राज्य सरकार का सहयोग करना चाहिए।

        ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। आर्थिक तंगी के बावजूद राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी किया गया है। एनपीएस का पैसा केंद्र सरकार के पास है और राज्य सरकार की हिस्सेदारी वापस लाने में कर्मचारियों को सहयोग करना होगा। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पूजा अर्चना भी की।

        मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री का पद ग्रहण करने के उपरान्त प्रशासन को नई दिशा दी है। सचिवालय का नया भवन पूरे प्रदेश के लिए संदेश है कि नई सरकार लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अधिकारी और कर्मचारी मुख्यमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

      स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. कर्नल (सेवानिवृत्त) धनी राम शांडिल, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Himachal News In Hindi Shimla News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Articleहमीरपुर : लोगों के विरोध के बाद NH निर्माण कंपनी बारीं गांव का मुख्य रास्ता बनाने को राजी
    Next Article मुख्यमंत्री जी, महीने की 1 तारीख को पेंशन दें तब मानेंगे प्रदेश में हुआ है व्यवस्था परिवर्तन…

    Related Posts

    NPA बंद, स्टाइपेंड में भी भेदभाव, दंत महाविद्यालय के डॉक्टरों ने किया जमकर विरोध 

    शिमला 2 Mins Read

    नाहन : मुक्तिधाम ‘बंकू वाला’ की बदली तस्वीर, रोटरी क्लब के प्रयास लाए रंग… 

    सिरमौर 2 Mins Read

    मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से की भेंट 

    शिमला 2 Mins Read
    Demo
    क्राइम
    क्राइम

    #Himachal : संदिग्ध हालत में मिला दर्जी का शव, पेट पर चाकू के निशान

    By MBM NewsMay 31, 2023
    ऊना

    नकली शराब की बरामदगी के मामले में ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम से मिला स्पिरिट का बड़ा जखीरा

    By MBM NewsMay 30, 2023
    ऊना

    मैहतपुर के नकली शराब मामले में सनसनीखेज खुलासे, मंडी शराब कांड के सरगना से जुड़े हैं तार

    By MBM NewsMay 30, 2023
    क्राइम

    शिमला : खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

    By MBM NewsMay 29, 2023
    ऊना

    #Una : फैक्ट्री के भवन से चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, छापेमारी में बड़ा जखीरा बरामद

    By MBM NewsMay 29, 2023
    क्राइम

    बिलासपुर में बस सवार महिला चरस समेत गिरफ्तार

    By सुनील ठाकुरMay 29, 2023
    मुख्य समाचार

    नादौन के होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 युवतियां रेस्क्यू…ग्राहक बन पहुंची थी पुलिस 

    May 31, 2023

    हिमाचल सरकार से NTT कोर्स धारकों की गुहार, जल्द हो समस्या का समाधान…

    May 30, 2023

    मैहतपुर के नकली शराब मामले में सनसनीखेज खुलासे, मंडी शराब कांड के सरगना से जुड़े हैं तार

    May 30, 2023

    औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में ‘आयकर विभाग’ की दबिश, गोपनीय तरीके से पहुंची टीम

    May 30, 2023

    MS रामचंद्र राव बने हिमाचल के चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

    May 30, 2023



    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.