मंडी, 14 मई : सदर विधानसभा क्षेत्र से युवा कांग्रेस के नेता दिनेश पटियाल को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। दिनेश को बिलासपुर जिला युवा कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया है। मौजूदा समय में दिनेश पटियाल युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पद का दायित्व भी संभाल रहे हैं। दिनेश पिछले कई वर्षों से संगठन की मज़बूती के लिए कार्य कर रहे हैं। 2008 से एनएसयूआई की विचारधारा से आगे बढ़े और युवा कांग्रेस में विभिन्न पदो पर कार्य कर चुके हैं।

मंडी के युवाओं में उनकी अपनी पहचान है। नई जिम्मेवारी मिलने पर दिनेश ने युवा कांग्रेस प्रभारी अमरप्रीत सिंह लाली, विनीत कंबोज, योगेश हांडा व प्रदेश युवा अध्यक्ष निगम भंडारी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है वे उसका पूरी तरह से पालन करेंगे। अधिक से अधिक युवा साथियों को पार्टी विचारधारा से जोड़ेंगे व पार्टी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है व प्रदेश विकास कार्य में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। हिमाचल के बाद अब कर्नाटक में भी कांग्रेस सरकार बनी है और 2024 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी।