Facebook Twitter Instagram
    Latest
    • कृषि मंत्री ने किया 1.75 करोड़ की लागत से बनने वाले पशु चिकित्सालय का शिलान्यास
    • #Una : सड़क दुर्घटना में कार की चपेट में आए शख्स ने PGI में तोड़ा दम  
    • क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में हुआ कैम्पस साक्षात्कार, 77 आवेदकों ने लिया भाग        
    • बिलासपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव  
    • उप लेखा अधिकारी की कार्यप्रणाली के खिलाफ इंटक ने किया प्रदर्शन
    Facebook Twitter Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Thursday, June 8
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»मुख्य समाचार»कर्नाटक की जीत पर ‘प्रियंका गांधी’ उत्साहित, प्रोटोकोल व सुरक्षा से बेपरवाह…
    मुख्य समाचार

    कर्नाटक की जीत पर ‘प्रियंका गांधी’ उत्साहित, प्रोटोकोल व सुरक्षा से बेपरवाह…

    MBM NewsBy MBM NewsMay 13, 2023Updated:May 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

    शिमला, 13 मई : कर्नाटक के चुनाव (karnataka elections) की थकान मिटाने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (All India Congress Committee) की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (National General Secretary Priyanka Gandhi) थकान मिटाने छराबड़ा में अपने घर पहुंची थी। अमूमन गांधी परिवार (Gandhi family) का दौरा निजी रहता है, लेकिन शनिवार को कर्नाटक के चुनावी नतीजों से प्रियंका गांधी बेहद ही उत्साहित नजर आई। खास बात ये रही कि प्रियंका गांधी न ही प्रोटोकॉल और न ही सुरक्षा को लेकर चिंतित थी।  

    पत्रकारों से बातचीत करती प्रियंका गांधी।

    ये अलग बात है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शाम 4 बजे के बाद ये जानकारी सामने आई थी कि प्रियंका गांधी कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस की जीत में शामिल हो सकती हैं। शाम 6 बजे के बाद प्रियंका गांधी मालरोड पर स्थित इंडियन कॉफी हाउस (Indian Coffee House Shimla) पहुंची। इससे पूर्व मालरोड पर मौजूद लोगों से भी बातचीत करती नजर आई।

    Demo -- --- Demo -- -- -- -- Demo

        बता दें कि चुनाव की मतगणना शुरू होने से पहले प्रियंका गांधी सुबह हनुमान जी के प्राचीन जाखू मंदिर (Jakhu Temple Shimla) भी पहुंची थी। मंदिर में भी प्रियंका गांधी ने प्रशंसकों को सेल्फी से इंकार नहीं किया था। चुनावी नतीजों के बाद प्रियंका गांधी ने राजीव भवन (Rajeev Bhavan Shimla) पहुंचकर मीडिया से बात की। इस दौरान मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान व विक्रमादित्य सिंह के अलावा कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी नजर आई।

    प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल के बाद कर्नाटक ने साबित कर दिया है कि ध्यान भटकाने वाली राजनीति नहीं चलेगी। कर्नाटक की जनता ने अपना ध्यान स्थानीय मुद्दों पर केंद्रित रखा, साथ ही ये प्रण लिया था कि भ्रष्ट सरकार को हटाना है। प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया था।

    प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी ने कर्नाटक से यात्रा शुरू की थी, इस दौरान वो 91 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरे। कांग्रेस ने 91 विधानसभा क्षेत्रों में से 75 प्रतिशत पर जीत हासिल की है। प्रियंका गांधी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास के कारण जीत मिली है।

    प्रियंका गांधी ने कहा कि जनता ने दिखाया है कि देश में एक अलग तरह की राजनीति उभर सकती है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के हिमाचल की राजधानी में मौजूद होने की वजह से राज्य में भी उत्सव का माहौल पैदा हुआ है।

    Himachal News In Hindi priynka Gandhi Shimla News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Articleनाहन रोटरी क्लब ने शहीद प्रमोद नेगी के परिवार को बंधाया ढाढस, 50 हजार की सहायता
    Next Article मंडी में अब पात्र लोगों के लिए शुरू हुआ कानूनी सहायता परामर्श कार्यालय

    Related Posts

    कृषि मंत्री ने किया 1.75 करोड़ की लागत से बनने वाले पशु चिकित्सालय का शिलान्यास

    कांगड़ा 4 Mins Read

    #Una : सड़क दुर्घटना में कार की चपेट में आए शख्स ने PGI में तोड़ा दम  

    ऊना 1 Min Read

    क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में हुआ कैम्पस साक्षात्कार, 77 आवेदकों ने लिया भाग        

    कांगड़ा 1 Min Read
    Demo
    क्राइम
    क्राइम

    मंडी : फिल्मी अंदाज में 3 नशेड़ी युवकों ने एक ही रात में 5 चोरियों को दिया अंजाम

    By विरेंद्र भारद्वाजJune 6, 2023
    ऊना

    हिमाचल में गली-गली घूम ड्रग्स बेच रहे तस्कर, 30.66 ग्राम चिट्टे सहित पंजाब का व्यक्ति काबू 

    By MBM NewsJune 6, 2023
    कुल्लू

    कुल्लू में गश्त के दौरान मंडी के दो युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार

    By MBM NewsJune 6, 2023
    क्राइम

    #Murder_in_Mandi : गले में चाकू घोंप महिला को उतारा मौत के घाट, झाड़ियों में फेंका शव 

    By विरेंद्र भारद्वाजJune 5, 2023
    क्राइम

    आबकारी विभाग की अवैध शराब के खिलाफ मुहिम जारी, बद्दी में सफलता  

    By MBM NewsJune 5, 2023
    कांगड़ा

    हिमाचल में 154.16 ग्राम चिट्टे के साथ महिला व 3 युवक गिरफ्तार, लाखों की नकदी भी बरामद 

    By MBM NewsJune 5, 2023
    मुख्य समाचार

    हिमाचल : 29 परियोजनाओं पर खर्च होंगे 8,468 करोड़, 12584 युवाओं को मिलेगा रोजगार 

    June 7, 2023

    बिलासपुर : BDO ऑफिस के समीप जंगल में मिला नर कंकाल, मौके पर फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

    June 7, 2023

    Mandi Murder Case : 3 दिन बाद भी खुलेआम घूम रहा कातिल, नहीं हुई शव शिनाख्त

    June 7, 2023

    WATCH VIDEO : सवारियों ने पहले भरी सड़क पर बनी खाइयां, फिर गंतव्य तक पहुंची HRTC बस

    June 7, 2023

    माता ने पुत्र को लिखा पत्र, सड़क के लिए धनराशि जारी करने का निवेदन…

    June 7, 2023



    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.