Facebook Twitter Instagram
    Latest
    • माजरा में 35 साल के शख्स की हत्या, इंडियन टैक्नोमैक के यार्ड में छिपाई गई लाश
    • टूटू में श्री कामनापूर्ण गौशाला के समीप CM ने रुकवाया काफिला, जानी कार्यप्रणाली व समस्याएं
    • नाहन के हिन्दू आश्रम के समीप ‘गड्ढे’ ने खोला घटिया सामग्री के इस्तेमाल का राज…
    • डिप्टी सीएम का तंज, भाजपा का दौर खत्म, “गुजरा हुआ जमाना…आता नहीं दोबारा”
    • नाहन : DAV स्कूल के छात्रों ने महात्मा हंसराज व दयानंद सरस्वती के जीवन आदर्शों का किया स्मरण 
    Facebook Twitter Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Thursday, June 1
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»शिमला»40 डिग्री तक पहुंचा हिमाचल का पारा, शिमला में भी बढ़ी तपिश
    शिमला

    40 डिग्री तक पहुंचा हिमाचल का पारा, शिमला में भी बढ़ी तपिश

    MBM NewsBy MBM NewsMay 12, 2023Updated:May 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

    शिमला, 12 मई : हिमाचल प्रदेश में गर्मी ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मई माह की शुरुआती में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास था जिसके बाद मौसम (Weather) का रुख बदला और तापमान में बढोतरी शुरु हो गई है। वर्तमान में अधिकतम तापमान (maximum temperature) 38 से 40 डिग्री तक पहुंच गया है।

    वहीं न्यूनतम तापमान में भी उछाल आया है। मैदानी इलाकों में दोपहर के समय तेज़ धूप की वजह से बाजारों में चहल-पहल कम हो गई है। गर्मी से बचने के लिए लोग शीतल पेय का सहारा ले रहे हैं। पहाड़ों की रानी शिमला में भी गर्मी का असर दिख रहा है। यहां शुक्रवार को सीजन के सबसे गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान 25 डिग्री पार कर गया।  

    Demo -- --- Demo -- -- -- -- Demo

    बीते चार दिन से तापमान में 7 से 9 डिग्री का उछाल आया है। 11 शहरों का पारा 33 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। ऊना राज्य में सबसे गर्म स्थल रहा, जहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा शिमला में 25.6 डिग्री, सुंदरनगर में 33.9 डिग्री, भुंतर में 32.5, धर्मशाला में 30.2, नाहन में 34.1, कांगड़ा में 34.2, मंडी में 34.4, बिलासपुर में 35.6, हमीरपुर में 35.9, चम्बा में 34.6, सियोबाग में 30.9, धौलाकुंआ में 38.8 और बरठीं में 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। 

    राहत की बात यह है कि आने वाले समय में मौसम करवट लेगा जिससे गर्मी से निजात मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorological Center) शिमला द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) एक्टिव होगा, जिसके चलते 13 से 16 मई तक राज्य में बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। 13, 15 व 16 को मैदानी इलाकों में मौसम के साफ रहने का अनुमान है। जबकि अन्य स्थानों पर वर्षा, अंधड़, ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली गिरने का येलो अलर्ट (yellow alert) जारी किया गया है। 14 मई को पूरे प्रदेश में मौसम के कड़े तेवर देखने को मिल सकते हैं। 

    Himachal News In Hindi Shimla News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous ArticleHimachal Pradesh : ममेरे भाई ने नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती
    Next Article पूर्व विधायक  जवाहर ठाकुर की स्वार्थी मानसिकता दर्शाती है…कहीं ओर जाने की तैयारी 

    Related Posts

    माजरा में 35 साल के शख्स की हत्या, इंडियन टैक्नोमैक के यार्ड में छिपाई गई लाश

    क्राइम 3 Mins Read

    टूटू में श्री कामनापूर्ण गौशाला के समीप CM ने रुकवाया काफिला, जानी कार्यप्रणाली व समस्याएं

    शिमला 2 Mins Read

    नाहन के हिन्दू आश्रम के समीप ‘गड्ढे’ ने खोला घटिया सामग्री के इस्तेमाल का राज…

    सिरमौर 2 Mins Read
    Demo
    क्राइम
    क्राइम

    माजरा में 35 साल के शख्स की हत्या, इंडियन टैक्नोमैक के यार्ड में छिपाई गई लाश

    By MBM NewsJune 1, 2023
    ऊना

    #Una : नकली शराब मामले के बाद एक्शन में एक्साइज विभाग, कई स्थानों पर रेड़

    By MBM NewsJune 1, 2023
    क्राइम

    पढ़िए कैसे पुलिस ने देह व्यापार का किया पर्दाफाश

    By MBM NewsMay 31, 2023
    क्राइम

    #Himachal : संदिग्ध हालत में मिला दर्जी का शव, पेट पर चाकू के निशान

    By MBM NewsMay 31, 2023
    ऊना

    नकली शराब की बरामदगी के मामले में ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम से मिला स्पिरिट का बड़ा जखीरा

    By MBM NewsMay 30, 2023
    ऊना

    मैहतपुर के नकली शराब मामले में सनसनीखेज खुलासे, मंडी शराब कांड के सरगना से जुड़े हैं तार

    By MBM NewsMay 30, 2023
    मुख्य समाचार

    हिमाचल की धरती से UP को मिले 44 नए रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर, मेरठ की मनीषा फर्स्ट

    June 1, 2023

    नादौन के होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 युवतियां रेस्क्यू…ग्राहक बन पहुंची थी पुलिस 

    May 31, 2023

    हिमाचल सरकार से NTT कोर्स धारकों की गुहार, जल्द हो समस्या का समाधान…

    May 30, 2023

    मैहतपुर के नकली शराब मामले में सनसनीखेज खुलासे, मंडी शराब कांड के सरगना से जुड़े हैं तार

    May 30, 2023

    औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में ‘आयकर विभाग’ की दबिश, गोपनीय तरीके से पहुंची टीम

    May 30, 2023



    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.