नाहन, 12 मई : जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल में महिंद्रा थार के गिरी नदी में लुढ़कने की खबर है। हादसे में चालक समेत एक युवती घायल हुई है।

जानकारी के मुताबिक करीब 11.30 बजे राजगढ़-नाहन मार्ग पर खैरी से एक तीखे मोड़ पर महिंद्रा थार (HP16AA-1389) अनियंत्रित होकर गिरी नदी में गिरी। हादसे में चालक समेत एक युवती घायल हुई है। हादसे की भनक लगते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
थार चालक की पहचान हरनाम निवासी भलटा व युवती पूजा बोंगली खेच के तौर पर हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद पूजा को सोलन क्षेत्रीय अस्पताल रैफर किया गया, जबकि चालक हरनाम का उपचार सिविल हॉस्पिटल राजगढ़ में चल रहा है।
उधर, राजगढ़ के डीएसपी अरुण कुमार मोदी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पच्छादपुलिस ने वाहन दुर्घटना का मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।