Facebook Twitter Instagram
    Latest
    • शिमला : मुंबई की नाबालिग पर्यटक युवती से दुष्कर्म, टैक्सी ड्राइवर पर आरोप
    • वेल्डिंग की दुकान से टकराया तेल से भरा टैंकर, टला हादसा 
    • सोलन : शूलिनी मेला में लघु वृतचित्र, लघु वीडियो, फोटो एलबम, टीज़र के लिए निविदाएं आमंत्रित
    • सेब सीजन को सफल बनाने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत : जगत सिंह नेगी
    • घर की तलाशी में अफीम व 69 हजार की नकदी बरामद, FIR
    Facebook Twitter Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Saturday, June 10
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊना»रसोई गैस आपूर्ति करने जा रहे ट्रक चालक से मारपीट, अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज
    ऊना

    रसोई गैस आपूर्ति करने जा रहे ट्रक चालक से मारपीट, अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज

    MBM NewsBy MBM NewsMay 12, 2023Updated:May 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

    ऊना, 12 मई : आईओसीएल के एलपीजी बॉटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति लेकर जा रहे ट्रक चालक से मारपीट व ट्रक में तोड़फोड़ करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने ट्रक चालक की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।

    Demo Pic

    बता दें कि आईओसीएल बॉटलिंग प्लांट प्रबंधन व ट्रक ऑपरेटर यूनियन के बीच चल रहे विवाद के कारण रसोई गैस की ढुलाई करने वाली गाड़ियों को पुलिस की गाड़ियों द्वारा एस्कॉर्ट किया जा रहा है। इस घटना के दौरान भी शुक्रवार रात पुलिस की गाड़ियां इन गाड़ियों के आगे चल रही थी, लेकिन जब तक पुलिस के जवान वापस घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक हमलावर अपना काम कर चुके थे।  

    Demo -- --- Demo -- -- -- -- Demo

      कांगड़ा जिला की इंदौरा तहसील के तहत पड़ते गांव दकवाह निवासी राकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ट्रक में इंडियन ऑयल गैस प्लांट रायपुर सहोड़ा से रसोई गैस के सिलेंडर लोड करवा कर निकला था। हालांकि पुलिस की गाड़ियां भी ट्रकों की सुरक्षा के लिए आगे चल रही थी। इस दौरान जब वह ट्रक लेकर प्लांट से कुछ ही दूरी पर स्थित बसदेहड़ा पहुंचा तो बाइक व स्कूटर सवार कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। उन्होंने ट्रक के आगे अपने वाहन लगाकर घेराबंदी कर दी। इस दौरान उन्होंने ईट व पत्थरों से ट्रक में तोड़फोड़ शुरू कर दी, जबकि विरोध करने पर चालक से मारपीट भी की।

      इस दौरान जब पुलिस कर्मचारियों को इस वारदात का पता चला, तो वह फौरन घटनास्थल की और रवाना हुए। लेकिन तब तक हमलावर ट्रक में तोड़फोड़ व चालक से मारपीट कर फरार हो चुके थे।

       डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

    Himachal News In Hindi una news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous ArticleIGMC से चमियाणा हॉस्पिटल के लिए बस सेवा शुरू, कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने दिखाई हरी झंडी 
    Next Article सिरमौर में यौन, एड्स, टीवी व हेपेटाइटिस रोगों की जांच होगी सुनिश्चित, 15 मई से विशेष अभियान

    Related Posts

    शिमला : मुंबई की नाबालिग पर्यटक युवती से दुष्कर्म, टैक्सी ड्राइवर पर आरोप

    क्राइम 2 Mins Read

    वेल्डिंग की दुकान से टकराया तेल से भरा टैंकर, टला हादसा 

    दुर्घटनाएं 1 Min Read

    सोलन : शूलिनी मेला में लघु वृतचित्र, लघु वीडियो, फोटो एलबम, टीज़र के लिए निविदाएं आमंत्रित

    धार्मिक 2 Mins Read
    Demo
    क्राइम
    क्राइम

    शिमला : मुंबई की नाबालिग पर्यटक युवती से दुष्कर्म, टैक्सी ड्राइवर पर आरोप

    By MBM NewsJune 10, 2023
    क्राइम

    घर की तलाशी में अफीम व 69 हजार की नकदी बरामद, FIR

    By MBM NewsJune 10, 2023
    क्राइम

    हमीरपुर : अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

    By MBM NewsJune 9, 2023
    क्राइम

    मंडी : फिल्मी अंदाज में 3 नशेड़ी युवकों ने एक ही रात में 5 चोरियों को दिया अंजाम

    By विरेंद्र भारद्वाजJune 6, 2023
    ऊना

    हिमाचल में गली-गली घूम ड्रग्स बेच रहे तस्कर, 30.66 ग्राम चिट्टे सहित पंजाब का व्यक्ति काबू 

    By MBM NewsJune 6, 2023
    कुल्लू

    कुल्लू में गश्त के दौरान मंडी के दो युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार

    By MBM NewsJune 6, 2023
    मुख्य समाचार

    Rich Boy : दाढ़ी-मूंछ आने से पहले ही सिरमौरी बालक गेमिंग की जिद्द से बना करोड़पति

    June 9, 2023

    हिमाचल में नई E-Auction प्रणाली शुरू, VIP नंबर की बोली पर देने होंगे 30% एडवांस

    June 9, 2023

    Accident : भरमौर-पठानकोट हाईवे पर हादसा, सेना के ट्रक की चपेट में आने से 21 साल के युवक की मौत   

    June 9, 2023

    9वीं कक्षा की छात्रा सृष्टि सूद ने उतीर्ण की राष्ट्रीय स्तर की छात्रवृत्ति परीक्षा

    June 9, 2023

    30 घंटे में 1026 KM का सफर, 1736 ₹ किराया…देश के सबसे लंबे रुट पर दौड़ी HRTC  

    June 8, 2023



    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.