Facebook Twitter Instagram
    Latest
    • #Una : सड़क दुर्घटना में कार की चपेट में आए शख्स ने PGI में तोड़ा दम  
    • क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में हुआ कैम्पस साक्षात्कार, 77 आवेदकों ने लिया भाग        
    • बिलासपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव  
    • उप लेखा अधिकारी की कार्यप्रणाली के खिलाफ इंटक ने किया प्रदर्शन
    • हमीरपुर में स्वच्छता नियमों की अवहेलना पर होगी कार्रवाई, CCTV कैमरे लगाने पर विचार
    Facebook Twitter Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Thursday, June 8
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»पर्यटन राजधानी के साथ औद्योगिक विकास की नजीर बनेगा कांगड़ा : हर्षवर्धन चौहान
    कांगड़ा

    पर्यटन राजधानी के साथ औद्योगिक विकास की नजीर बनेगा कांगड़ा : हर्षवर्धन चौहान

    MBM NewsBy MBM NewsMay 10, 2023Updated:May 10, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

    धर्मशाला, 10 मई :  कांगड़ा जिला पर्यटन राजधानी के साथ ही औद्योगिक विकास की नजीर बनेगा। कांगड़ा का विकास मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्राथमिकता में है। जहां पर्यटन विकास के साथ-साथ जिला के सीमांत क्षेत्रों में उद्योग स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। यह बात उद्योग, संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने मंगलवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर देने के लिए राज्यों में प्राइवेट निवेश को प्रोत्साहित करेगी। विशेषकर पर्यटन और औद्योगिक क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

    13 हजार करोड़ के निवेश को हरी झंडी
    उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने छोटे से कार्यकाल में ही विकास को लेकर 13 हजार करोड़ रुपये के निवेश को हरी झंडी दी है। करीब 6500 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। सिंगल विंडो सिस्टम से 4500 करोड़ रुपये के निवेश को हरी झंडी दी गई है। फार्मा उद्योग को लेकर करीब 2200 करोड़ रुपये के एमओयू किए गए हैं।

    Demo -- --- Demo -- -- -- -- Demo

    धर्मशाला और पालमपुर में बनेंगे आईटी पार्क
    हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सरकार धर्मशाला और पालमपुर में आईटी पार्क विकसित करने जा रही है। इसे लेकर उन्होंने मंगलवार को पालमपुर में 2 साइट का निरीक्षण किया है। इनमें एक साइट सरकारी भूमि है, वहीं दूसरी प्राइवेट जमीन है। उन्होंने बताया कि सरकारी भूमि वाली साइट को स्वीकृति देते हुए प्रक्रिया को आगे बढ़ाने को कहा गया है। 

    वहीं प्राइवेट लैंड के अधिग्रहण को लेकर नेगोशिएशन कमेटी गठित की गई है। इसके अलावा वे बुधवार को धर्मशाला में आईटी पार्क के लिए प्रस्तावित साइट का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने सरकार की युवाओं को एक साल के भीतर 20 हज़ार नौकरियां देने की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही सरकारी क्षेत्र में 5 सालों में 1 लाख रोजगार देने की बात कही।  

    5 महीने का उपलब्धियों भरा कार्यकाल
    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का करीब 5 महीने का कार्यकाल अनेक उपलब्धियों भरा रहा है। कांग्रेस सरकार ने जो घोषणा पत्र चुनावों में जारी किया था उसके वादों को पूरा करने का काम आरंभ हो चुका है। कांग्रेस सरकार ने ईमानदारी और पारदर्शिता को सुनिश्चित कर भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को समाप्त किया है। प्रदेश के 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन लागू करके कांग्रेस ने अपना वायदा निभाया है। 

    वहीं महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने के संकल्प को भी चरणबद्ध पूरा किया जा रहा है। प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल बनाने के लिए बजट प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के विकास को नई दिशा देने के लिए काम कर रही है। 

    मुख्यमंत्री ने हिमाचल को ग्रीन स्टेट बनाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है। शिमला, हमीरपुर तथा कांगड़ा में इसमें पहल की गई है। वहां इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन भी लगाए जा चुके हैं।

    कांगड़ा का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता, हवाई अड्डे के विस्तार से बढ़ेगा पर्यटन
    हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कांगड़ा के सर्वांगीण विकास के लिए मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में सुनहरे भविष्य की कार्य योजना साझा की है। कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार से पर्यटन को नए पंख लगेंगे। इसे लेकर भूमि अधिग्रहण को 2 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर का जूलॉजिकल पार्क और गोल्फ कोर्स बनाने के साथ ही पौंग में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों को नया आयाम देने की दिशा में कार्य शुरू कर दिया गया है।

    पिछली सरकार के अच्छे कार्यों को भी आगे बढ़ाएंगे
    उद्योग मंत्री ने पूर्व की भाजपा सरकार के अच्छे कार्यों को भी आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने जहां-जहां औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए भूमि चयनित की है, वहां कार्य किया जाएगा। इसके अलावा नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क हो या ऊना में बन रहा बल्क ड्रग पार्क, इन कार्यों को पूरी गति से आगे बढ़ाया जाएगा। 

    बल्क ड्रग पार्क के बनने से जहां राज्य को बड़ी मात्रा में राजस्व अर्जन होगा साथ ही 12 से 15 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष डॉ.राजेश शर्मा, सचिव पुनीत मल्ली, कांग्रेस नेता संजीव गांधी, विक्रम चौधरी, राजकुमार अग्रवाल, संदीप जसवाल, विनीत धीमान और पंकज पंकू सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

    Himachal News In Hindi kangra news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous ArticleIIT मंडी के शोधकर्ताओं का शोध, कृषि व कागज के कचरे से बनाए उपयोगी रसायन
    Next Article सोलन : चेक हेराफेरी कर लाखों की धोखाधड़ी, अंबाला फर्म पर मामला दर्ज 

    Related Posts

    #Una : सड़क दुर्घटना में कार की चपेट में आए शख्स ने PGI में तोड़ा दम  

    ऊना 1 Min Read

    क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में हुआ कैम्पस साक्षात्कार, 77 आवेदकों ने लिया भाग        

    कांगड़ा 1 Min Read

    बिलासपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव  

    बिलासपुर 1 Min Read
    Demo
    क्राइम
    क्राइम

    मंडी : फिल्मी अंदाज में 3 नशेड़ी युवकों ने एक ही रात में 5 चोरियों को दिया अंजाम

    By विरेंद्र भारद्वाजJune 6, 2023
    ऊना

    हिमाचल में गली-गली घूम ड्रग्स बेच रहे तस्कर, 30.66 ग्राम चिट्टे सहित पंजाब का व्यक्ति काबू 

    By MBM NewsJune 6, 2023
    कुल्लू

    कुल्लू में गश्त के दौरान मंडी के दो युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार

    By MBM NewsJune 6, 2023
    क्राइम

    #Murder_in_Mandi : गले में चाकू घोंप महिला को उतारा मौत के घाट, झाड़ियों में फेंका शव 

    By विरेंद्र भारद्वाजJune 5, 2023
    क्राइम

    आबकारी विभाग की अवैध शराब के खिलाफ मुहिम जारी, बद्दी में सफलता  

    By MBM NewsJune 5, 2023
    कांगड़ा

    हिमाचल में 154.16 ग्राम चिट्टे के साथ महिला व 3 युवक गिरफ्तार, लाखों की नकदी भी बरामद 

    By MBM NewsJune 5, 2023
    मुख्य समाचार

    हिमाचल : 29 परियोजनाओं पर खर्च होंगे 8,468 करोड़, 12584 युवाओं को मिलेगा रोजगार 

    June 7, 2023

    बिलासपुर : BDO ऑफिस के समीप जंगल में मिला नर कंकाल, मौके पर फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

    June 7, 2023

    Mandi Murder Case : 3 दिन बाद भी खुलेआम घूम रहा कातिल, नहीं हुई शव शिनाख्त

    June 7, 2023

    WATCH VIDEO : सवारियों ने पहले भरी सड़क पर बनी खाइयां, फिर गंतव्य तक पहुंची HRTC बस

    June 7, 2023

    माता ने पुत्र को लिखा पत्र, सड़क के लिए धनराशि जारी करने का निवेदन…

    June 7, 2023



    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.