कुल्लू, 5 मई : एशिया पैसिफिक मास्टर गेम्स- 2023 जो जिओन बक साउथ कोरिया में 12 से 20 मई तक आयोजित की जा रही है। मास्टर गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने जय कृष्ण शर्मा को एक बार पुनः भारतीय मास्टर गेम्स टीम का मैनेजर नियुक्त किया है।

इससे पहले भी जय कृष्ण शर्मा को 2019 में टोरीनो इटली में यूरोपियन मास्टर्स गेम्स में टीम ऑफिशियल का कार्य सौंपा गया था। मार्च 2023 में बनारस में पांचवीं नेशनल मास्टर्स गेम्स में इनको हिमाचल की टीम का कार्य सौंपा गया था। इसी को मद्देनजर रखते हुए जय कृष्ण शर्मा को इस बार मास्टर गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने टीम मैनेजर नियुक्त किया है।
जय कृष्ण शर्मा हाल ही में अगस्त 2022 में शिक्षा विभाग से डीपीई के पद से राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटराईं से सेवानिवृत्त हुए हैं। मास्टर गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से 20 वर्षों से जुड़े हैं। जय कृष्ण शर्मा ने इस नियुक्ति पर मास्टर गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी जनरल विनोद कुमार का आभार व्यक्त किया है।