Facebook Twitter Instagram
    Latest
    • AIIMS के बनने से हिमाचल को नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्यों को भी मिलेगी सुविधा
    • संयुक्त निरीक्षण के बाद बहाल होगा ग्रामफू से काजा कुंजुम दर्रा मार्ग…
    • नकली शराब की बरामदगी के मामले में ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम से मिला स्पिरिट का बड़ा जखीरा
    • संगड़ाह में बिशु मेले के समापन समारोह में शिरकत करेंगे उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान
    • हिमाचल में होटल, रेस्तरां, ढाबों को बंद करने की निर्धारित समय अवधि में छूट
    Facebook Twitter Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Tuesday, May 30
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»मुख्य समाचार»शिमला MC चुनाव : 58 % सीटों पर महिलाओं का कब्जा, 2 पूर्व मेयर हारी…AAP का सूपड़ा साफ 
    मुख्य समाचार

    शिमला MC चुनाव : 58 % सीटों पर महिलाओं का कब्जा, 2 पूर्व मेयर हारी…AAP का सूपड़ा साफ 

    MBM NewsBy MBM NewsMay 4, 2023Updated:May 4, 2023No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

    शिमला, 04 मई : शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। एक दशक बाद कांग्रेस की नगर निगम में वापसी हुई है। कुल 34 वार्डो के घोषित चुनाव परिणाम में कांग्रेस 24 वार्डों में जीत दर्ज की है। जबकि पिछले पांच साल नगर निगम की सत्ता पर काबिज रहीं भाजपा नौ वार्डों में ही जीत दर्ज कर पाई। माकपा की झोली में एक सीट गई, जबकि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी चारों खाने चित हो गई और खाता भी नहीं खोल पाई। खास बात यह रही इस बार के चुनाव में एक भी निर्दलीय उम्मीदवार जीत नहीं पाया।

    आधी से ज्यादा सीटों पर महिलाओं ने जीता चुनाव

    Demo -- --- Demo -- -- -- -- Demo

    नगर निगम की आधी से ज्यादा सीटों पर महिलाओं ने परचम लहराया है। 34 में से 20 महिलाओं ने पार्षद का चुनाव जीता है। पांच अनारक्षित सीटों पर भी महिलाओं को जीत मिली है। कांग्रेस की 14 और भाजपा की छह महिलाएं पार्षद बनी हैं। कांग्रेस की शानदार जीत पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला की जनता का आभार जताया और कहा है कि चुनाव नतीजों ने साफ कर दिया है कि उनकी सरकार के चार माह के कार्यकाल में किये गए सामाजिक भलाई व व्यवस्था परिवर्तन के कार्यों से लोग खुश हैं। 

    दो पूर्व मेयर और शहरी कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव हारे

    कुछ वार्डों में रोचक नतीजे आये हैं। कांग्रेस और भाजपा के कई दिग्गज चुनाव हार गए हैं। भाजपा की मेयर रही सत्या कौंडल को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। संजौली चौक से कांग्रेस की ममता चंदेल ने पूर्व मेयर व भाजपा उम्मीदवार सत्या कौंडल को 196 मतों से हराया। कांग्रेस से बागी होकर कृष्णानगर वार्ड से निर्दलीय लड़े पूर्व मेयर सोहन लाल भी चुनाव हार गए हैं।

    वीरभद्र सिंह और सुक्खू के वार्डों में कांग्रेस की भारी मतों से जीत

    छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के जाखू वार्ड में भी कांग्रेस का दबदबा कायम रहा। इस वार्ड से कांग्रेस के अतुल गौतम ने भाजपा के राजन अग्रवाल को 313 मतों से शिकस्त दी। लोअर बाजार से कांग्रेस की उमंग बंगा ने भाजपा की भारती सूद को 362 मतों से हराया। इंजन घर से कांग्रेस के अंकुश वर्मा ने भाजपा के विकास थापता को 306 मतों से हराया। लोअर ढली से कांग्रेस की विशाखा मोदी 313 मतों से विजयी रहीं। यहां से भाजपा की सीमा तीसरे स्थान पर रहीं। इसी तरह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के छोटा शिमला वार्ड में कांग्रेस को विशाल जीत मिली है। इस वार्ड से कांग्रेस के सुरेंद्र चौहान ने भाजपा के संजीव चौहान को 557 मतों के भारी अंतर से परास्त किया।

    मेयर व डिप्टी मेयर के चयन को कमेटी बनाएगी कांग्रेस, सुक्खू के करीबी सुरेंद्र चौहान हो सकते हैं मेयर

    नगर निगम के चुनावी नतीजों के बाद कांग्रेस में मेयर व डिप्टी मेयर के चयन के लिए मंथन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि मेयर व डिप्टी मेयर के चयन के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से चर्चा के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक कमेटी बनाई जाएगी। यह कमेटी चुने गए पार्षदों की राय लेकर मेयर व डिप्टी मेयर का चयन करेगी। मेयर के लिए सुरेंद्र चौहान का नाम सबसे ऊपर है। वह सीएम सुक्खू के करीबियों में शामिल हैं। सुरेंद्र चौहान दो बार पार्षद रह चुके हैं। डिप्टी मेयर पर कांग्रेस किसी महिला को बिठा सकती है, क्योंकि कांग्रेस को मिली 24 सीटों में से 14 सीटों पर महिलाओं ने परचम लहराया है। 

    कांग्रेस की धमाकेदार जीत के बावजूद वार्ड नम्बर-1 भराड़ी वार्ड से शिमला शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी को भी हार मिली है। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुई मीना चौहान ने उन्हें 382 मतों के विशाल अंतर से हराया। यह पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आंनद शर्मा का गृह वार्ड है। नाभा में कांग्रेस ने फिर अपना वर्चस्व कायम रखा है। यहां कांग्रेस की सिमी नन्दा ने भाजपा की हिमा देवी को 147 मतों से पराजित किया।

    टूटीकंडी वार्ड से कांग्रेस की उमा ने भाजपा की रितु गौतम को 521 मतों के बड़े अंतर से मात दी। कच्ची घाटी से कांग्रेस की किरण शर्मा विजयी रही। किरण शर्मा ने भाजपा की अलका कंवर को 72 मतों से पराजित किया। टूटू सीट कांग्रेस की झोली में गई, जहां से कांग्रेस की मोनिका भारद्वाज ने भाजपा की  मीनाक्षी गोयल को 161 मतों से हराया। माकपा ने अपने गढ़ समरहिल में फिर शानदार जीत हासिल की है। यहां माकपा के वीरेंद्र ठाकुर ने कांग्रेस के जगदीश ठाकुर को 78 मतों से हराया। माकपा की पूर्व पार्षद व भाजपा उम्मीदवार शेली शर्मा तीसरे स्थान पर रही। अनाडेल से 

    कांग्रेस की उर्मिला कश्यप ने भाजपा की सपना कश्यप को 165 मतों से पराजित किया। कैथू वार्ड से कांग्रेस की कांता स्याल ने भाजपा की कमलजीत को 362 मतों से हराया। मज्यात वार्ड से कांग्रेस को धमाकेदार जीत मिली है। इस वार्ड से कांग्रेस की अनीता शर्मा ने भाजपा की निर्मला चौहान को 657 मतों से हराया। राम बाजार से कांग्रेस की सुषमा कुठियाला ने जीत की हैट्रिक लगाई। उन्होंने भाजपा की सुनन्दा करोल को मात्र 34 मतों से हराया। 

    वीआईपी वार्ड बेनमोर से भाजपा को मंहगा पड़ा टिकट बदलना, मिली हार

    प्रतिष्ठित वार्ड बेनमोर में भी कांग्रेस ने अपना जलवा दिखाया है। इस वार्ड से कांग्रेस की शीनम कटारिया ने भाजपा के अनूप बैध को 84 मतों से हराया। बेनमोर वार्ड से भाजपा को टिकट बदलना मंहगा पड़ा। यहां भाजपा ने अपने पार्षद किमी सूद का टिकट काटकर अनूप बैध को उम्मीदवार बनाया था। अप्पर ढली में भाजपा के कमलेश विजयी रहे। इन्होंने कांग्रेस के नरेंद्र चौहान को 70 मतों से हराया। 

    कृष्णा नगर वार्ड से भाजपा के बिट्टू कुमार ने कांग्रेस के विपिन सिंह को 23 मतों से मात दी। यहां से कांग्रेस के पूर्व मेयर सोहन लाल तीसरे स्थान पर रहे। रुलदुभटा में कांटे के मुकाबले में भाजपा की सरोज ठाकुर ने कांग्रेस की सत्या वर्मा को महज 18 मतों से शिकस्त दी। फागली वार्ड में भाजपा ने जीत हासिल की है। यहां से भाजपा के कल्याण चंद धीमान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के रूप चंद को 113 मतों से हराया। भट्टाकुफर वार्ड से कांग्रेस के नरेंद्र ठाकुर ने भाजपा के सुशांत चौहान को 342 मतों से मात दी।

    शांति विहार वार्ड से कांग्रेस को सबसे बड़ी जीत, खलीनी वार्ड में मात्र 08 वोटों से मिली जीत

    शांति बिहार वार्ड पर कांग्रेस ने इस चुनाव की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। यहां से कांग्रेस ने विनीत शर्मा को चुनाव में उतारा था। उन्होंने भाजपा के देवेंद्र शर्मा को 705 मतों से हराया। विनीत शर्मा को 1118 मत पड़े, जबकि देवेंद्र शर्मा 415 मत ही ले पाए। विकासनगर से कांग्रेस की रचना भारद्वाज 816 मतों से विजयी रही। खलीनी वार्ड में बेहद रोमांचक मुकाबले में कांग्रेस के चमन प्रकाश ने मात्र 08 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के पूर्णमल को हराया। 

    कनलोग से कांग्रेस के आलोक पठानिया ने भाजपा के ब्रज सूद को 434 मतों से परास्त किया। न्यू शिमला की सीट भाजपा की झोली में गई। यहां से भाजपा की निशा ठाकुर 58 मतों से जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस की कुसुम लता ठाकुर को परास्त किया। पतयोग वार्ड से भाजपा की आशा शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के दीपक रोहाल को 77 मतों से मात दी। कंगनाधार से कांग्रेस के राम रत्न वर्मा ने भाजपा की रेणु चौहान को 58 मतों से हराया। 

    बालूगंज वार्ड से कांग्रेस के दलीप थापा ने भाजपा की किरण बाबा को 253 मतों से हराया। सांगति वार्ड से कांग्रेस के कुलदीप ठाकुर 299 मतों से विजयी हुए। इस वार्ड पर भाजपा उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहे। पंथाघाटी से भाजपा की कुसुम ठाकुर 371 मतों से विजयी हुईं। मल्याणा वार्ड से कांग्रेस की शांति वर्मा ने भाजपा की अंबिका ठाकुर को 39 मतों से हराया। कसुम्पटी से भाजपा की रचना झीना शर्मा ने 279 मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस की लक्ष्मी चौहान को हराया। शहर के 34 वार्डों में कुल 102 उम्मीदवार मैदान में थे। नगर निगम में 2 मई को करीब 59 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार चुनाव पार्टी चिन्ह पर होने से सियासी दलों के वरिष्ठ नेताओं की साख दांव पर थी। कांग्रेस व भाजपा ने इस चुनाव में सत्ता पर काबिज होने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी।

    पहली अग्निपरीक्षा में पास हुई सुक्खू सरकार, सुक्खू का बढ़ा सियासी रुतबा

    नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को सत्तारूढ़ कर राज्य की कांग्रेस शासित सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार अपनी पहली अग्निपरीक्षा में पास हो गई है। इसी के साथ कांग्रेस ने चुनावी जीत की हैट्रिक भी लगा दी है। इससे पहले कांग्रेस को वर्ष 2021 के विधानसभा उपचुनाव और 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत मिली है। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को जीत मिलने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का सियासी रुतबा और बढ़ गया है। सुक्खू ने राजनीति की शुरुआत नगर निगम पार्षद से की थी। विधायक बनने से पहले वह दो मर्तबा 1992 और 1997 में छोटा शिमला वार्ड से पार्षद रहे थे। नगर निगम के चुनाव नतीजों को सुक्खू सरकार के  चार माह के कार्यकाल के अवलोकन के तौर पर देखा जा रहा है।

    Himachal News In Hindi Shimla News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मपुर की बेटी ‘कविता ठाकुर’ Ph.D की पढ़ाई के साथ बनी केमिस्ट्री की असिस्टेंट प्रोफैसर
    Next Article #Sirmour : ‘बंगले वाले गरीबों’ ने ‘झोपड़ी वाले अमीरों’ के हक पर डाला डाका, सबूत सामने  

    Related Posts

    AIIMS के बनने से हिमाचल को नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्यों को भी मिलेगी सुविधा

    बिलासपुर 3 Mins Read

    संयुक्त निरीक्षण के बाद बहाल होगा ग्रामफू से काजा कुंजुम दर्रा मार्ग…

    लाहौल और स्पीति 1 Min Read

    नकली शराब की बरामदगी के मामले में ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम से मिला स्पिरिट का बड़ा जखीरा

    ऊना 3 Mins Read
    Demo
    क्राइम
    ऊना

    नकली शराब की बरामदगी के मामले में ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम से मिला स्पिरिट का बड़ा जखीरा

    By MBM NewsMay 30, 2023
    ऊना

    मैहतपुर के नकली शराब मामले में सनसनीखेज खुलासे, मंडी शराब कांड के सरगना से जुड़े हैं तार

    By MBM NewsMay 30, 2023
    क्राइम

    शिमला : खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

    By MBM NewsMay 29, 2023
    ऊना

    #Una : फैक्ट्री के भवन से चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, छापेमारी में बड़ा जखीरा बरामद

    By MBM NewsMay 29, 2023
    क्राइम

    बिलासपुर में बस सवार महिला चरस समेत गिरफ्तार

    By सुनील ठाकुरMay 29, 2023
    क्राइम

    शिकारियों की गोली से बाइक सवार घायल, बाल-बाल बचा दो साल का मासूम

    By MBM NewsMay 28, 2023
    मुख्य समाचार

    हिमाचल सरकार से NTT कोर्स धारकों की गुहार, जल्द हो समस्या का समाधान…

    May 30, 2023

    मैहतपुर के नकली शराब मामले में सनसनीखेज खुलासे, मंडी शराब कांड के सरगना से जुड़े हैं तार

    May 30, 2023

    औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में ‘आयकर विभाग’ की दबिश, गोपनीय तरीके से पहुंची टीम

    May 30, 2023

    MS रामचंद्र राव बने हिमाचल के चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

    May 30, 2023

    हिमाचल में डेढ़ घंटे डॉक्टर्स ने की पेन डाउन स्ट्राइक, NPA बंद करने पर किया विरोध

    May 29, 2023



    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.