Facebook Twitter Instagram
    Latest
    • AIIMS के बनने से हिमाचल को नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्यों को भी मिलेगी सुविधा
    • संयुक्त निरीक्षण के बाद बहाल होगा ग्रामफू से काजा कुंजुम दर्रा मार्ग…
    • नकली शराब की बरामदगी के मामले में ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम से मिला स्पिरिट का बड़ा जखीरा
    • संगड़ाह में बिशु मेले के समापन समारोह में शिरकत करेंगे उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान
    • हिमाचल में होटल, रेस्तरां, ढाबों को बंद करने की निर्धारित समय अवधि में छूट
    Facebook Twitter Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Tuesday, May 30
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»चुनाव विशेष»शिमला नगर निगम चुनाव : कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत, भाजपा पिछड़ी, अपने गढ़ में जीती माकपा
    चुनाव विशेष

    शिमला नगर निगम चुनाव : कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत, भाजपा पिछड़ी, अपने गढ़ में जीती माकपा

    MBM NewsBy MBM NewsMay 4, 2023Updated:May 4, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

    शिमला, 04 मई : शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने जीत का परचम लहरा दिया है। 34 वार्डों का मतगणना का कार्य चल रहा है। अतिंम आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत का जादुई अंक 18 पार कर लिया है। कांग्रेस को 20 सीटों पर जीत मिली है। जबकि भाजपा ने 7 सीटें जीती हैं। एक सीट माकपा की झोली में गई है, जबकि आप अपना खाता नहीं खोल पाई।

    शहर के 34 वार्डों में कुल 102 उम्मीदवार थे मैदान में…

    Demo -- --- Demo -- -- -- -- Demo

    अब परिणाम सामने आए हैं, उससे कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की है, जबकि भाजपा के हाथ से सत्ता चली गई है। कुछ वार्डों में रोचक नतीजे आए हैं। कांग्रेस और भाजपा के कुछ दिग्गज चुनाव हार गए हैं। भाजपा की मेयर रही सत्या कौंडल को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। संजौली चौक से कांग्रेस की ममता चंदेल ने पूर्व मेयर व भाजपा उम्मीदवार सत्या कौंडल को 196 मतों से हराया। कांग्रेस से बागी होकर कृष्णानगर वार्ड से निर्दलीय लड़े पूर्व मेयर सोहन लाल भी चुनाव हार गए हैं।

    कांग्रेस की धमाकेदार जीत के बावजूद वार्ड नम्बर-1 भराड़ी वार्ड से शिमला शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी को भी हार मिली है। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुई मीना चौहान ने उन्हें 382 मतों के विशाल अंतर से हराया। यह पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आंनद शर्मा का गृह वार्ड है। नाभा में कांग्रेस ने फिर अपना वर्चस्व कायम रखा है। यहां कांग्रेस की सिमी नन्दा ने भाजपा की हिमा देवी को 147 मतों से पराजित किया। टूटीकंडी वार्ड से कांग्रेस की उमा ने भाजपा की रितु गौतम को 521 मतों के बड़े अंतर से मात दी। कच्ची घाटी से कांग्रेस की किरण शर्मा विजयी रही। किरण शर्मा ने भाजपा की अलका कंवर को 72 मतों से पराजित किया।

    टूटू सीट कांग्रेस की झोली में गई, जहां से कांग्रेस की मोनिका भारद्वाज ने भाजपा की  मीनाक्षी गोयल को 161 मतों से हराया। माकपा ने अपने गढ़ समरहिल में फिर शानदार जीत हासिल की है। यहां माकपा के वीरेंद्र ठाकुर ने कांग्रेस के जगदीश ठाकुर को 78 मतों से हराया। माकपा की पूर्व पार्षद व भाजपा उम्मीदवार शेली शर्मा तीसरे स्थान पर रही। अनाडेल से कांग्रेस की उर्मिला कश्यप ने भाजपा की सपना कश्यप को 165 मतों से पराजित किया। कैथू वार्ड से कांग्रेस की कांता स्याल ने भाजपा की कमलजीत को 362 मतों से हराया। मज्यात वार्ड से कांग्रेस को धमाकेदार जीत मिली है। इस वार्ड से कांग्रेस की अनिता शर्मा ने भाजपा की निर्मला चौहान को 657 मतों से हराया। राम बाजार से कांग्रेस की सुषमा कुठियाला ने जीत की हैट्रिक लगाई। उन्होंने भाजपा की सुनन्दा करोल को मात्र 34 मतों से हराया। 

    वीआईपी वार्ड बेनमोर में भी कांग्रेस ने अपना जलवा दिखाया है। इस वार्ड से कांग्रेस की शीनम कटारिया ने भाजपा के अनूप बैध को 84 मतों से हराया। बेनमोर वार्ड से भाजपा को टिकट बदलना मंहगा पड़ा। यहां भाजपा ने अपने पार्षद किमी सूद का टिकट काटकर अनूप वैध को उम्मीदवार बनाया था। 

    छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के जाखू वार्ड में भी कांग्रेस का दबदबा कायम रहा। इस वार्ड से कांग्रेस के अतुल गौतम ने भाजपा के राजन अग्रवाल को 313 मतों से शिकस्त दी। लोअर बाजार से कांग्रेस की उमंग बंगा ने भाजपा की भारती सूद को 362 मतों से हराया। इंजनघर से कांग्रेस के अंकुश वर्मा ने भाजपा के विकास थापता को 306 मतों से हराया। लोअर ढली से कांग्रेस की विशाखा मोदी 313 मतों से विजयी रहीं। यहां से भाजपा की सीमा तीसरे स्थान पर रहीं। 
    अप्पर ढली में भाजपा के कमलेश विजयी रहे। इन्होंने कांग्रेस के नरेंद्र चौहान को 70 मतों से हराया। कर्षणा नगर वार्ड से भाजपा के बिट्टू कुमार ने कांग्रेस के विपिन सिंह को 23 मतों से मात दी। यहां से कांग्रेस के पूर्व मेयर सोहन लाल तीसरे स्थान पर रहे। रुलदुभटा में कांटे के मुकाबले में भाजपा की सरोज ठाकुर ने कांग्रेस की सत्या वर्मा को महज 18 मतों से शिकस्त दी। फागली वार्ड में भाजपा ने जीत हासिल की है। यहां से भाजपा के कल्याण चंद धीमान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के रूप चंद को 113 मतों से हराया। भट्टाकुफर वार्ड से कांग्रेस के नरिंदर ठाकुर ने भाजपा के सुशांत चौहान को 342 मतों से मात दी। 

    Himachal News In Hindi Shimla News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ का नया झंडा, लोगो और वर्दी की लोकार्पित 
    Next Article नौहराधार : टीचर्स न होने से अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित

    Related Posts

    AIIMS के बनने से हिमाचल को नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्यों को भी मिलेगी सुविधा

    बिलासपुर 3 Mins Read

    संयुक्त निरीक्षण के बाद बहाल होगा ग्रामफू से काजा कुंजुम दर्रा मार्ग…

    लाहौल और स्पीति 1 Min Read

    नकली शराब की बरामदगी के मामले में ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम से मिला स्पिरिट का बड़ा जखीरा

    ऊना 3 Mins Read
    Demo
    क्राइम
    ऊना

    नकली शराब की बरामदगी के मामले में ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम से मिला स्पिरिट का बड़ा जखीरा

    By MBM NewsMay 30, 2023
    ऊना

    मैहतपुर के नकली शराब मामले में सनसनीखेज खुलासे, मंडी शराब कांड के सरगना से जुड़े हैं तार

    By MBM NewsMay 30, 2023
    क्राइम

    शिमला : खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

    By MBM NewsMay 29, 2023
    ऊना

    #Una : फैक्ट्री के भवन से चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, छापेमारी में बड़ा जखीरा बरामद

    By MBM NewsMay 29, 2023
    क्राइम

    बिलासपुर में बस सवार महिला चरस समेत गिरफ्तार

    By सुनील ठाकुरMay 29, 2023
    क्राइम

    शिकारियों की गोली से बाइक सवार घायल, बाल-बाल बचा दो साल का मासूम

    By MBM NewsMay 28, 2023
    मुख्य समाचार

    हिमाचल सरकार से NTT कोर्स धारकों की गुहार, जल्द हो समस्या का समाधान…

    May 30, 2023

    मैहतपुर के नकली शराब मामले में सनसनीखेज खुलासे, मंडी शराब कांड के सरगना से जुड़े हैं तार

    May 30, 2023

    औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में ‘आयकर विभाग’ की दबिश, गोपनीय तरीके से पहुंची टीम

    May 30, 2023

    MS रामचंद्र राव बने हिमाचल के चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

    May 30, 2023

    हिमाचल में डेढ़ घंटे डॉक्टर्स ने की पेन डाउन स्ट्राइक, NPA बंद करने पर किया विरोध

    May 29, 2023



    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.