Facebook Twitter Instagram
    Latest
    • आस्था : दिव्य ज्योति के रूप में शक्तिपीठ “मां नैना देवी” से मिलने पहुंची “मां ज्वाला”
    • माजरा में 35 साल के शख्स की हत्या, इंडियन टैक्नोमैक के यार्ड में छिपाई गई लाश
    • टूटू में श्री कामनापूर्ण गौशाला के समीप CM ने रुकवाया काफिला, जानी कार्यप्रणाली व समस्याएं
    • नाहन के हिन्दू आश्रम के समीप ‘गड्ढे’ ने खोला घटिया सामग्री के इस्तेमाल का राज…
    • डिप्टी सीएम का तंज, भाजपा का दौर खत्म, “गुजरा हुआ जमाना…आता नहीं दोबारा”
    Facebook Twitter Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Thursday, June 1
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»शिमला»मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ का नया झंडा, लोगो और वर्दी की लोकार्पित 
    शिमला

    मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ का नया झंडा, लोगो और वर्दी की लोकार्पित 

    MBM NewsBy MBM NewsMay 4, 2023Updated:May 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

    शिमला, 4 अप्रैल : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को यहां हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल (एचपी एसडीआरएफ) का नया झंडा, निशान (लोगो) तथा वर्दी लोकार्पित की, और 10 वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि एक पहाड़ी राज्य होने के नाते हिमाचल एक आपदा-सम्भावित क्षेत्र है।

    हिमाचल प्रदेश एसडीआरएफ का नया झंडा, लोगो, वर्दी और वाहन राज्य आपदा मोचन बल की निष्ठा और समर्पण के साथ प्रदेश के लोगों की सेवा करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आज का यह लॉन्च राज्य की आपदा प्रबंधन क्षमताओं में वृद्धि की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।

    Demo -- --- Demo -- -- -- -- Demo

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में इस बल ने प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बहुमूल्य जीवन और संपत्ति को बचाने में कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आपदाओं के दौरान विभिन्न बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि नए लॉन्च किए गए संसाधन एचपी एसडीआरएफ को प्रदेश के लोगों की और प्रभावी ढंग से सेवा करने में सक्षम बनाएंगे।

    पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने इस अवसर पर कहा कि एसडीआरएफ की स्थापना हाल ही में हुई है। पिछले कुछ महीनों में इस बल ने प्रदेश के नागरिकों की कुशलता से सेवा की है। इस बल की तीन कम्पनियां शिमला, मंडी और कांगड़ा में स्थित हैं, जिनमें वर्तमान में 183 कर्मचारी कार्यरत हैं।

    उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधायक रवि ठाकुर, आई.डी. लखनपाल और सुरेश कुमार, एडीजीपी कानून व्यवस्था अभिषेक त्रिवेदी और एसडीआरएफ की प्रमुख और पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

    Himachal News In Hindi Shimla News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Articleझाड़माजरी सड़क हादसे में घायल हारा जिंदगी की जंग, चंडीगढ़ में तोड़ा दम…
    Next Article शिमला नगर निगम चुनाव : कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत, भाजपा पिछड़ी, अपने गढ़ में जीती माकपा

    Related Posts

    आस्था : दिव्य ज्योति के रूप में शक्तिपीठ “मां नैना देवी” से मिलने पहुंची “मां ज्वाला”

    धार्मिक 1 Min Read

    माजरा में 35 साल के शख्स की हत्या, इंडियन टैक्नोमैक के यार्ड में छिपाई गई लाश

    क्राइम 3 Mins Read

    टूटू में श्री कामनापूर्ण गौशाला के समीप CM ने रुकवाया काफिला, जानी कार्यप्रणाली व समस्याएं

    शिमला 2 Mins Read
    Demo
    क्राइम
    क्राइम

    माजरा में 35 साल के शख्स की हत्या, इंडियन टैक्नोमैक के यार्ड में छिपाई गई लाश

    By MBM NewsJune 1, 2023
    ऊना

    #Una : नकली शराब मामले के बाद एक्शन में एक्साइज विभाग, कई स्थानों पर रेड़

    By MBM NewsJune 1, 2023
    क्राइम

    पढ़िए कैसे पुलिस ने देह व्यापार का किया पर्दाफाश

    By MBM NewsMay 31, 2023
    क्राइम

    #Himachal : संदिग्ध हालत में मिला दर्जी का शव, पेट पर चाकू के निशान

    By MBM NewsMay 31, 2023
    ऊना

    नकली शराब की बरामदगी के मामले में ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम से मिला स्पिरिट का बड़ा जखीरा

    By MBM NewsMay 30, 2023
    ऊना

    मैहतपुर के नकली शराब मामले में सनसनीखेज खुलासे, मंडी शराब कांड के सरगना से जुड़े हैं तार

    By MBM NewsMay 30, 2023
    मुख्य समाचार

    हिमाचल की धरती से UP को मिले 44 नए रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर, मेरठ की मनीषा फर्स्ट

    June 1, 2023

    नादौन के होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 युवतियां रेस्क्यू…ग्राहक बन पहुंची थी पुलिस 

    May 31, 2023

    हिमाचल सरकार से NTT कोर्स धारकों की गुहार, जल्द हो समस्या का समाधान…

    May 30, 2023

    मैहतपुर के नकली शराब मामले में सनसनीखेज खुलासे, मंडी शराब कांड के सरगना से जुड़े हैं तार

    May 30, 2023

    औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में ‘आयकर विभाग’ की दबिश, गोपनीय तरीके से पहुंची टीम

    May 30, 2023



    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.