Facebook Twitter Instagram
    Latest
    • AIIMS के बनने से हिमाचल को नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्यों को भी मिलेगी सुविधा
    • संयुक्त निरीक्षण के बाद बहाल होगा ग्रामफू से काजा कुंजुम दर्रा मार्ग…
    • नकली शराब की बरामदगी के मामले में ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम से मिला स्पिरिट का बड़ा जखीरा
    • संगड़ाह में बिशु मेले के समापन समारोह में शिरकत करेंगे उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान
    • हिमाचल में होटल, रेस्तरां, ढाबों को बंद करने की निर्धारित समय अवधि में छूट
    Facebook Twitter Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Wednesday, May 31
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»शिमला»राज्यपाल ने सामाजिक सरोकार के मुद्दों पर जन सहयोग का किया आग्रह 
    शिमला

    राज्यपाल ने सामाजिक सरोकार के मुद्दों पर जन सहयोग का किया आग्रह 

    MBM NewsBy MBM NewsMay 1, 2023Updated:May 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

    शिमला,01 मई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम के 100वें संस्करण की रविवार को राजभवन में विशेष स्क्रीनिंग की गई। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और प्रसार भारती के माध्यम से इस स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। 

    पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित विद्यानंद सरैक और नेक राम शर्मा, राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न पुरस्कारों के विजेता और प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में उल्लेखित प्रदेश के विशिष्ट लोगों ने इस आयोजन में भाग लिया। मन की बात कार्यक्रम के 100वें संस्करण के उपरान्त राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि यह समाज के साथ संवाद का कार्यक्रम है, जिसका मुख्य उद्देश्य एक ऐसे समाज का निर्माण करना है, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव आ सके। इसके माध्यम से समाज में प्रेरणादायी कार्य करने वाले लोगों को समाज के नायक के रूप में लोकप्रिय करना है। ये नायक लोगों के आदर्श के रूप में स्थापित होकर अन्य के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन रहे है। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में जन सरोकार से जुड़े कई विषयों पर संवाद किया गया है।

    Demo -- --- Demo -- -- -- -- Demo

         इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में प्रदेश के लोगों की प्रतिभा का उल्लेख किया है। प्रदेश के प्रतिभाशाली लोग देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं, यह बात प्रशंसा का विषय है। सोलन स्थित मानव भारती संस्था और इससे जुड़ी उर्मिला बाल्दी, संजना और विपुल गोयल, चम्बा के भटियात विधान सभा क्षेत्र के अध्यापक आशीष बैहल, ऊना जिले के गांव भटोली के प्राथमिक अध्यापक राम कुमार जोशी, हमीरपुर के जगदीश चन्द्र और कई अन्य प्रतिभाशाली लोग इस सूची में शामिल हैं।

    राज्यपाल ने नशा मुक्ति, प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान, प्राकृतिक खेती, पोषणयुक्त अनाज की खेती के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने लोगों से इन मुद्दों पर पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह जन सरोकार के विषय हैं, जिसमें हर व्यक्ति को सहयोग करने की आवश्यकता है।

    इस अवसर पर चर्चा सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस उपमहानिरीक्षक (अपराध) डी.के. चौधरी और इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज की नशा निवारण विशेषज्ञ डॉ. निधि ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर एक प्रस्तुति दी। निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बेरी ने तपेदिक उन्मूलन, कृृषि विभाग के संयुक्त निदेशक, रघुबीर सिंह ने पोषणयुक्त अनाज और उप निदेशक, कृषि महेंद्र भवानी ने प्राकृतिक खेती पर एक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर पद्मश्री नेक राम शर्मा ने भी बहुमूल्य विचार व्यक्त किए।

    इससे पहले, उप-महानिदेशक आकाशवाणी और दूरदर्शन गुरविंदर सिंह ने राज्यपाल का स्वागत किया।आकाशवाणी की कार्यक्रम प्रमुख पूनम सिंह ने लेडी गवर्नर श्रीमती जानकी शुक्ल का स्वागत किया। राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और प्रसार भारती के अधिकारी, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Himachal News In Hindi Shimla News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Articleनाहन में गुरु गोविंद सिंह के आगमन के पर्व की धूम, महान नगर कीर्तन सहित अटूट लंगर का आयोजन
    Next Article विश्व में बड़ा ब्रांड बन सकते हैं हिमाचली परिधान,  टोपी-शॉल उत्तम उदाहरण : अभिषेक जैन

    Related Posts

    AIIMS के बनने से हिमाचल को नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्यों को भी मिलेगी सुविधा

    बिलासपुर 3 Mins Read

    संयुक्त निरीक्षण के बाद बहाल होगा ग्रामफू से काजा कुंजुम दर्रा मार्ग…

    लाहौल और स्पीति 1 Min Read

    नकली शराब की बरामदगी के मामले में ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम से मिला स्पिरिट का बड़ा जखीरा

    ऊना 3 Mins Read
    Demo
    क्राइम
    ऊना

    नकली शराब की बरामदगी के मामले में ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम से मिला स्पिरिट का बड़ा जखीरा

    By MBM NewsMay 30, 2023
    ऊना

    मैहतपुर के नकली शराब मामले में सनसनीखेज खुलासे, मंडी शराब कांड के सरगना से जुड़े हैं तार

    By MBM NewsMay 30, 2023
    क्राइम

    शिमला : खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

    By MBM NewsMay 29, 2023
    ऊना

    #Una : फैक्ट्री के भवन से चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, छापेमारी में बड़ा जखीरा बरामद

    By MBM NewsMay 29, 2023
    क्राइम

    बिलासपुर में बस सवार महिला चरस समेत गिरफ्तार

    By सुनील ठाकुरMay 29, 2023
    क्राइम

    शिकारियों की गोली से बाइक सवार घायल, बाल-बाल बचा दो साल का मासूम

    By MBM NewsMay 28, 2023
    मुख्य समाचार

    हिमाचल सरकार से NTT कोर्स धारकों की गुहार, जल्द हो समस्या का समाधान…

    May 30, 2023

    मैहतपुर के नकली शराब मामले में सनसनीखेज खुलासे, मंडी शराब कांड के सरगना से जुड़े हैं तार

    May 30, 2023

    औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में ‘आयकर विभाग’ की दबिश, गोपनीय तरीके से पहुंची टीम

    May 30, 2023

    MS रामचंद्र राव बने हिमाचल के चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

    May 30, 2023

    हिमाचल में डेढ़ घंटे डॉक्टर्स ने की पेन डाउन स्ट्राइक, NPA बंद करने पर किया विरोध

    May 29, 2023



    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.