Facebook Twitter Instagram
    Latest
    • AIIMS के बनने से हिमाचल को नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्यों को भी मिलेगी सुविधा
    • संयुक्त निरीक्षण के बाद बहाल होगा ग्रामफू से काजा कुंजुम दर्रा मार्ग…
    • नकली शराब की बरामदगी के मामले में ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम से मिला स्पिरिट का बड़ा जखीरा
    • संगड़ाह में बिशु मेले के समापन समारोह में शिरकत करेंगे उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान
    • हिमाचल में होटल, रेस्तरां, ढाबों को बंद करने की निर्धारित समय अवधि में छूट
    Facebook Twitter Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Tuesday, May 30
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»दागदार खाकी : हिमाचल के कारोबारी से 7 लाख की लूट में हरियाणा पुलिस के 3 कर्मी गिरफ्तार
    सिरमौर

    दागदार खाकी : हिमाचल के कारोबारी से 7 लाख की लूट में हरियाणा पुलिस के 3 कर्मी गिरफ्तार

    MBM NewsBy MBM NewsApril 30, 2023Updated:May 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

    यमुनानगर/नाहन, 30 अप्रैल : रखवाले ही लुटेरे बन गए। वारदात हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh)के पांवटा साहिब के कारोबारी अनिल कुमार के साथ हरियाणा के यमुनानगर के प्रतापनगर थाना के अंतर्गत घटित हुई है। माना जा रहा है कि सुनियोजित तरीके से कारोबारी से पुलिस के मुलाजिमों ने 7 लाख रुपए लूट लिए।

    हरियाणा पुलिस की तारीफ भी करनी होगी कि चंद घंटों मेें वारदात को अंजाम देने वाले तीन पुलिसकर्मियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के बाद रिमांड (Remand) पर भी ले लिया गया है। हालांकि, घटना शनिवार दोपहर की है, लेकिन हरियाणा की प्रताप नगर पुलिस ने इसका खुलासा आरोपियों को रिमांड पर लेने के बाद रविवार शाम किया है।

    Demo -- --- Demo -- -- -- -- Demo

    बड़ी बात ये है कि हरियाणा में डायल 112 आमजन की सुविधा के लिए बनाई गई है, लेकिन इसमें तैनात कर्मी ही रुपयों के लालच में लुटेरे बन गए।

    ऐसे दिया गया वारदात को अंजाम….
    पांवटा साहिब के अनिल कुमार इंस्टिट्यूट व होटल का फर्नीचर खरीदने के लिए यमुनानगर के लिए निकले थे। इस दौरान कार में एक युवक को लिफ्ट देने की गलती कर बैठे। रास्ते में युवक ने मोबाइल नेटवर्क (Mobile network) का बहाना बनाकर कार को रुकवाया। इसके बाद युवक ई मेल का ड्रामा करने लगा। इसी दौरान चंद मिनटों में ही डायल 112 का वाहन मौके पर पहुंच गया। तीन पुलिस वाले वर्दी में थे, जबकि एक सिविल में था।

    कार की तलाशी शुरू कर दी गई। कार में रख एक बैग में रखे 7 लाख रुपए लेकर रफूचक्कर हो गए। कारोबारी को पहले तो ये लगा कि 112 सेवा की आड़ में नकली पुलिस कर्मियों ने धोखाधड़ी की है। एक राहगीर की मदद से अनिल कुमार ने प्रताप नगर पुलिस का नंबर लिया। मौके पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी। इसके बाद शनिवार रात तक तीन पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

    जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार कर्मियों में एक पुलिसकर्मी का रैंक कार्यकारी उप निरीक्षक का है, जबकि दो विशेष पुलिस अधिकारी हैं। बता दें कि हरियाणा पुलिस एसपीओ के तौर पर सेवानिवृत्त फौजियों को भर्ती करती है।

    उधर, एमबीएम न्यूज नेटवर्क से फोन पर बातचीत में प्रताप नगर के थाना प्रभारी राकेश राणा ने कहा कि तीन पुलिस कर्मियों को हिरासत में लिया गया है, दो फरार हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल रिकवरी नहीं हुई है। जल्द ही लूटी गई राशि को भी बरामद कर लिया जाएगा।

    Himachal News In Hindi Sirmour news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Articleपांवटा घाटी में ‘गजराज’ की दहशत, रौद्र होकर उतारा था महिला को मौत के घाट
    Next Article प्रशासन की अभिनव पहल, धर्मशाला में लर्नर्स लाइसेंस बनाने के लिए ऑनलाइन फेसलेस सेवा शुरू

    Related Posts

    AIIMS के बनने से हिमाचल को नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्यों को भी मिलेगी सुविधा

    बिलासपुर 3 Mins Read

    संयुक्त निरीक्षण के बाद बहाल होगा ग्रामफू से काजा कुंजुम दर्रा मार्ग…

    लाहौल और स्पीति 1 Min Read

    नकली शराब की बरामदगी के मामले में ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम से मिला स्पिरिट का बड़ा जखीरा

    ऊना 3 Mins Read
    Demo
    क्राइम
    ऊना

    नकली शराब की बरामदगी के मामले में ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम से मिला स्पिरिट का बड़ा जखीरा

    By MBM NewsMay 30, 2023
    ऊना

    मैहतपुर के नकली शराब मामले में सनसनीखेज खुलासे, मंडी शराब कांड के सरगना से जुड़े हैं तार

    By MBM NewsMay 30, 2023
    क्राइम

    शिमला : खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

    By MBM NewsMay 29, 2023
    ऊना

    #Una : फैक्ट्री के भवन से चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, छापेमारी में बड़ा जखीरा बरामद

    By MBM NewsMay 29, 2023
    क्राइम

    बिलासपुर में बस सवार महिला चरस समेत गिरफ्तार

    By सुनील ठाकुरMay 29, 2023
    क्राइम

    शिकारियों की गोली से बाइक सवार घायल, बाल-बाल बचा दो साल का मासूम

    By MBM NewsMay 28, 2023
    मुख्य समाचार

    हिमाचल सरकार से NTT कोर्स धारकों की गुहार, जल्द हो समस्या का समाधान…

    May 30, 2023

    मैहतपुर के नकली शराब मामले में सनसनीखेज खुलासे, मंडी शराब कांड के सरगना से जुड़े हैं तार

    May 30, 2023

    औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में ‘आयकर विभाग’ की दबिश, गोपनीय तरीके से पहुंची टीम

    May 30, 2023

    MS रामचंद्र राव बने हिमाचल के चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

    May 30, 2023

    हिमाचल में डेढ़ घंटे डॉक्टर्स ने की पेन डाउन स्ट्राइक, NPA बंद करने पर किया विरोध

    May 29, 2023



    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.