कांगड़ा/आशीष शर्मा : स्थानीय पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत पड़ते गांव रेंटा में स्थानीय व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार व्यक्ति देहरा के निकटवर्ती गांव रेंटा (धवाला) का रहने वाला है, जोकि ट्रैक्टर चालक था। स्थानीय लोगों द्वारा व्यक्ति का शव रेंटा खड्ड किनारे देखा गया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल ले जाया गया। मृतक की पहचान संदेश कुमार (42), निवासी रेंटा (धवाला) के तौर पर हुई है।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने बताया कि मृतक ट्रैक्टर चालक था। फ़िलहाल व्यक्ति की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।