Facebook Twitter Instagram
    Latest
    • कुल्लू में गश्त के दौरान मंडी के दो युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार
    • #Paonta Sahib : वाहनों की आवाजाही के लिए खुला बांगरण पुल, 10 टन भार क्षमता
    • शिमला : कोटी क्षेत्र में 7 व जुन्गा में 9 जून को रहेगा पावर कट
    • लेखा अधिकारी की कार्यशैली से खफा BSL वर्कर्स यूनियन का BBMB कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
    • हिमाचल की राजधानी शिमला की तर्ज पर नगरोटा शहर में बनेगा मॉल रोड
    Facebook Twitter Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Tuesday, June 6
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»मुख्य समाचार»बड़ी खबर : सिरमौर में “जंगली हाथी” ने मौत के घाट उतारी बुजुर्ग महिला
    मुख्य समाचार

    बड़ी खबर : सिरमौर में “जंगली हाथी” ने मौत के घाट उतारी बुजुर्ग महिला

    MBM NewsBy MBM NewsApril 29, 2023Updated:April 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

    नाहन, 29 अप्रैल : सिरमौर की नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोलर पंचायत में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां जंगली हाथी के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। कोलर पंचायत की हरिजन बस्ती की रहने वाली 65-70 वर्षीय बुजुर्ग महिला घर से करीब 500 मीटर दूर शौच के लिए गई थी। लेकिन महिला को इस बात का मामूली भी इल्म नहीं था कि समीप में जंगली हाथी मौजूद है। मृतक महिला के करीबी रिश्तेदार मोहन सिंह ने एमबीएम न्यूज़ नेटवर्क को बताया कि अचानक ही शाम के वक्त जंगल की तरफ से चीखने की आवाज आई। साथ ही जंगली हाथी भी चिंघाड़ रहा था। इसके तुरंत बाद ही गांव के लोग जंगल की तरफ भागे। 

        घटनास्थल पर पाया गया कि जंगली हाथी द्वारा बुजुर्ग महिला को बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया था। बमुश्किल महिला को हाथी के चंगुल से छुड़वाया गया। बेहद ही नाजुक हालत में 65 से 70 वर्षीय राम देवी को डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। शनिवार रात महिला ने दम तोड़ दिया। 

    Demo -- --- Demo -- -- -- -- Demo

        बता दें कि चंद महीने पहले बोहलियों में भी हाथियों का झुंड एक घर के समीप तक पहुंच गया था। इस दौरान भी ग्रामीण दहशत में आ गए थे। दरअसल पड़ोसी राज्य उत्तराखंड से हिमाचल की सीमा में हाथियों के आने का सिलसिला करीब 15 साल पहले शुरू हुआ था। धीरे-धीरे हाथियों के झुंड बढ़ने लगे हैं। करीब 15 साल पहले केवल एक ही हाथी आया करता था। इस दौरान 1-2 मर्तबा हाथियों की मौत भी हो गई थी। लेकिन ग्रामीणों पर इस तरह के खौफनाक हमले की घटना पहली बार हुई है।

    #WATCH || सिरमौर के बोहलियों में घर की चौखट पर पहुंचे “गजराज”, लोगों के रिएक्शन

    उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ने पुष्टि करते हुए बताया कि वाइल्ड लाइफ विभाग को सूचित कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि रविवार को मृतक महिला का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। घटना शनिवार शाम की है।

    Himachal News In Hindi Sirmour news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Articleशिमला : बाल सुधार गृह के दरवाजे का ताला तोड़कर 3 किशोर फरार
    Next Article धर्मशाला : 24 साल की अक्षम युवती से हैवानियत, 4 माह की गर्भवती

    Related Posts

    कुल्लू में गश्त के दौरान मंडी के दो युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार

    कुल्लू 1 Min Read

    #Paonta Sahib : वाहनों की आवाजाही के लिए खुला बांगरण पुल, 10 टन भार क्षमता

    सिरमौर 2 Mins Read

    शिमला : कोटी क्षेत्र में 7 व जुन्गा में 9 जून को रहेगा पावर कट

    शिमला 1 Min Read
    Demo
    क्राइम
    कुल्लू

    कुल्लू में गश्त के दौरान मंडी के दो युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार

    By MBM NewsJune 6, 2023
    क्राइम

    #Murder_in_Mandi : गले में चाकू घोंप महिला को उतारा मौत के घाट, झाड़ियों में फेंका शव 

    By विरेंद्र भारद्वाजJune 5, 2023
    क्राइम

    आबकारी विभाग की अवैध शराब के खिलाफ मुहिम जारी, बद्दी में सफलता  

    By MBM NewsJune 5, 2023
    कांगड़ा

    हिमाचल में 154.16 ग्राम चिट्टे के साथ महिला व 3 युवक गिरफ्तार, लाखों की नकदी भी बरामद 

    By MBM NewsJune 5, 2023
    क्राइम

    नवविवाहिता की मौत मामले ने पकड़ा तूल, भराड़ी थाना में हंगामा

    By सुनील ठाकुरJune 4, 2023
    क्राइम

    हमीरपुर में कार सवार दो युवक चिट्टे समेत काबू

    By MBM NewsJune 4, 2023
    मुख्य समाचार

    #HPSSC : जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पोस्ट कोड 817 में एक ओर FIR, 10 नामजद…

    June 5, 2023

    #WATCH_VIDEO : अपना ही वजन नहीं संभाल पाया निर्माणाधीन पुल, लेंटर डालते ही धड़ाम

    June 5, 2023

    विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम ने साइकिल रन व छात्र रैली को ओक ओवर से किया रवाना

    June 5, 2023

    संगड़ाह : चलती कार पर गिरे पत्थर, दो बच्चो सहित पांच ने करीब से देखी मौत

    June 4, 2023

    हिमाचल में CM के आश्वासन के बाद चिकित्सकों ने वापिस ली पेन डाउन हड़ताल, मरीजों को राहत 

    June 3, 2023



    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.