हमीरपुर, 28 अप्रैल : नादौन के निकटवर्ती गांव के पास वीरवार देर शाम को एक महिला थ्रेशर मशीन में फंस गई, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे नादौन अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे टांडा रैफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार यहां खेतों में थ्रेशिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान एक प्रवासी महिला अचानक मशीन में फंस गई। मशीन को तुरंत बंद करके उसे बाहर निकाल कर नादौन अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा रैफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।