सुंदरनगर, 25 अप्रैल : पमंडल के कांगू क्षेत्र के सरोस गांव में विवाहिता द्वारा फंदा लगाकर जान देने के मामले में नया मोड़ आया है। मृतका की बहन ने ससुराल वालों पर शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। जिसके कारण वह फंदा लगा कर जान देने को मजबूर हुई है। पुलिस थाना सुंदरनगर में मृतका की बहन की शिकायत पर पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

बता दे की ज्योति (30) पत्नी योगराज निवासी गांव सरोस डाकघर कांगू तहसील सुंदरनगर ने सोमवार सुबह घर पर पंखे से फंदा लगा कर अपनी जान दे दी थी। मृतक ज्योति की बहन रजनी देवी ने कहा कि उसकी बहन ज्योति को विवाह के बाद से ही उसका पति व सास शारीरिक व मानसिक तौर पर तंग करते थे। जिसके कारण उसकी बहन ने जान देने जैसा खौफनाक कदम उठाया है। बहन ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया की मृतक महिला ज्योति की बहन रजनी देवी की शिकायत पर पति व सास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज जांच आरंभ कर दी है। आरोपियों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।