शिमला, 25 अप्रैल : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने मंगलवार को शिमला में ढली के निकट शिमला जलग्रहण-क्षेत्र अभयारण्य का भ्रमण किया। उनके साथ लेडी गर्वनर जानकी शुक्ला भी उपस्थित थीं। राज्यपाल ने अभयारण्य क्षेत्र की वनस्पतियों और जीवों में गहरी रुचि दिखाई।

उन्होंने कहा कि प्रकृति ने हिमाचल प्रदेश को अपार प्राकृतिक सौंदर्य प्रदान किया है। इसका संरक्षण व संवर्धन सुनिश्चित करना सभी का दायित्व है। इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक, वन्य जीव (दक्षिण) शिमला, के. थिरुमल ने राज्यपाल का स्वागत किया, और जलग्रहण-क्षेत्र अभयारण्य के बारे में जानकारी दी।