Facebook Twitter Instagram
    Latest
    • टूटू में श्री कामनापूर्ण गौशाला के समीप CM ने रुकवाया काफिला, जानी कार्यप्रणाली व समस्याएं
    • नाहन के हिन्दू आश्रम के समीप ‘गड्ढे’ ने खोला घटिया सामग्री के इस्तेमाल का राज…
    • डिप्टी सीएम का तंज, भाजपा का दौर खत्म, “गुजरा हुआ जमाना…आता नहीं दोबारा”
    • नाहन : DAV स्कूल के छात्रों ने महात्मा हंसराज व दयानंद सरस्वती के जीवन आदर्शों का किया स्मरण 
    • मंडी : हमारी बहन ने आत्महत्या नहीं की, उसकी हत्या हुई है…कार्रवाई करो SP मैम
    Facebook Twitter Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Thursday, June 1
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»मुख्य समाचार»#Analysis: CM सुक्खू ने विस चुनाव में किया सबसे कम खर्च, 35 लाख के साथ टॉप 3 में जयराम ठाकुर  
    मुख्य समाचार

    #Analysis: CM सुक्खू ने विस चुनाव में किया सबसे कम खर्च, 35 लाख के साथ टॉप 3 में जयराम ठाकुर  

    MBM NewsBy MBM NewsApril 23, 2023Updated:April 23, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

    शिमला, 23 अप्रैल : हिमाचल विधानसभा के चार माह पहले हुए चुनाव में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन हल्के से उम्मीदवारी के दौरान चुनाव प्रचार पर महज 11 लाख 25 हज़ार रुपये ही खर्च किए थे। सुक्खू विस चुनाव के प्रचार में सबसे कम खर्चा करने वाले उम्मीदवार रहे। वहीं, नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सिराज से चुनाव जीतने के लिए 35 लाख 34 हजार रुपए खर्च किए थे। जयराम ठाकुर सबसे ज्यादा चुनावी खर्च करने वाले विधायकों में तीसरे स्थान पर रहे। 

    एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और हिमाचल इलेक्शन वॉच ने जीते विधायकों के खर्च का विश्लेषण करने के बाद ये आंकड़े जारी किए हैं। संस्थाओं ने 66 विधायकों के शपथ पत्र का विश्लेषण किया है। 

    Demo -- --- Demo -- -- -- -- Demo

    एडीआर द्वारा उपलब्ध करवाए गए आंकड़ों के मुताबिक 

    चुनाव प्रचार पर सबसे ज्यादा खर्च करने वाले शीर्ष 10 विधायकों में आठ भाजपा के हैं। इनमें चौपाल से बलवीर वर्मा ने 36 लाख 92 हजार रुपए खर्च किए हैं। उन्होंने तय बजट का 92 प्रतिशत खर्च किया है। सुलह से भाजपा के विपिन परमार ने 36 लाख 36 हजार रुपए खर्च कर दूसरे स्थान पर रहे। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 35 लाख 34 हजार रुपए के चुनाव खर्च के साथ तीसरे, जयसिंहपुर से कांग्रेस के विधायक यादवेंद्र गोमा 33 लाख 43 हजार रुपए के साथ चौथे, धर्मशाला से कांग्रेस के सुधीर शर्मा 33 लाख छह हजार के साथ पांचवें, ऊना से भाजपा के सतपाल सत्ती 32 लाख 90 हजार के साथ छठे, करसोग से भाजपा के 32 लाख 26 हजार के साथ सातवें, नूरपुर से भाजपा के रणवीर सिंह निक्का 32 लाख 24 हजार के साथ आठवें, कांगड़ा से कांग्रेस के पवन काजल 31 लाख 68 हजार के साथ नौंवे, जबकि बंजार से भाजपा के सुरेंद्र शौरी 31 लाख 57 हजार के साथ दसवें स्थान पर हैं। 

           रिपोर्ट के अनुसार विधानसभा चुनाव में प्रचार पर सबसे कम धन खर्च करने वाले विधायकों में सबसे ऊपर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हैं। मुख्यमंत्री ने नादौन विधानसभा क्षेत्र से 11 लाख 25 हजार रुपए प्रचार पर खर्च किए हैं। चंबा से कांग्रेस के नीरज नैय्यर ने 12 लाख सात हजार, ऊना के कुटलैहड़ से कांग्रेस के देवेंद्र कुमार ने 14 लाख 47 हजार, शाहपुर से कांग्रेस के केवल सिंह पठानिया ने 15 लाख 17 हजार, देहरा से निर्दलीय होशियार सिंह ने 16 लाख 27 हजार, कसुम्पटी से कांग्रेस के अनिरुद्ध सिंह ने 16 लाख 61 हजार, चिंतपूर्णी से कांग्रेस के सुदर्शन सिंह बबलू ने 16 लाख 93 हजार, शिमला शहरी से कांग्रेस के हरीश जनार्था ने 17 लाख 14 हजार, भोरंज से कांग्रेस के सुरेश कुमार ने 17 लाख 50 हजार, रोहड़ू से मोहन लाल ब्राक्टा ने 18 लाख पांच हजार रुपए खर्च किए हैं।

    दिलचस्प यह है कि सबसे कम खर्च करने वाले विधायकों में दस में से नौ कांग्रेस के हैं, जबकि एक निर्दलीय है। इनमें भाजपा का कोई भी विधायक शामिल नहीं है।

          एडीआर और इलेक्शन वॉच ने आंकड़ों के हवाले से कहा है कि भाजपा ने इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से ज्यादा खर्च किया है। भाजपा ने तय बजट के मुकाबले 72.2 प्रतिशत धनराशि खर्च की है, जबकि कांग्रेस ने 57.2 प्रतिशत धनराशि चुनाव प्रचार पर खर्च की। चुनाव आयोग ने 40 लाख रुपए अधिकतम चुनाव खर्च निर्धारित किया था। कांग्रेस के 40 विधायकों का औसतन चुनाव खर्च 22 लाख से ज्यादा रहा है, जबकि भाजपा के 24 विधायकों ने 28 लाख रुपए औसतन खर्च किए हैं। तीन निर्दलीय विधायकों ने प्रचार पर 20 लाख रुपए से ज्यादा की धनराशि खर्च की है। जो तय बजट का 52.2 प्रतिशत है।

    Himachal News In Hindi Shimla News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Article#Mandi : चीड़ की पत्तियों का ऐसा इस्तेमाल, जंगल हो रहे निहाल, जेब हो रही मालामाल 
    Next Article नाहन में 25 अप्रैल से 4 मई तक जोड़ मेला, सजने लगा ऐतिहासिक चौगान मैदान 

    Related Posts

    टूटू में श्री कामनापूर्ण गौशाला के समीप CM ने रुकवाया काफिला, जानी कार्यप्रणाली व समस्याएं

    शिमला 2 Mins Read

    नाहन के हिन्दू आश्रम के समीप ‘गड्ढे’ ने खोला घटिया सामग्री के इस्तेमाल का राज…

    सिरमौर 2 Mins Read

    डिप्टी सीएम का तंज, भाजपा का दौर खत्म, “गुजरा हुआ जमाना…आता नहीं दोबारा”

    ऊना 3 Mins Read
    Demo
    क्राइम
    ऊना

    #Una : नकली शराब मामले के बाद एक्शन में एक्साइज विभाग, कई स्थानों पर रेड़

    By MBM NewsJune 1, 2023
    क्राइम

    पढ़िए कैसे पुलिस ने देह व्यापार का किया पर्दाफाश

    By MBM NewsMay 31, 2023
    क्राइम

    #Himachal : संदिग्ध हालत में मिला दर्जी का शव, पेट पर चाकू के निशान

    By MBM NewsMay 31, 2023
    ऊना

    नकली शराब की बरामदगी के मामले में ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम से मिला स्पिरिट का बड़ा जखीरा

    By MBM NewsMay 30, 2023
    ऊना

    मैहतपुर के नकली शराब मामले में सनसनीखेज खुलासे, मंडी शराब कांड के सरगना से जुड़े हैं तार

    By MBM NewsMay 30, 2023
    क्राइम

    शिमला : खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

    By MBM NewsMay 29, 2023
    मुख्य समाचार

    हिमाचल की धरती से UP को मिले 44 नए रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर, मेरठ की मनीषा फर्स्ट

    June 1, 2023

    नादौन के होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 युवतियां रेस्क्यू…ग्राहक बन पहुंची थी पुलिस 

    May 31, 2023

    हिमाचल सरकार से NTT कोर्स धारकों की गुहार, जल्द हो समस्या का समाधान…

    May 30, 2023

    मैहतपुर के नकली शराब मामले में सनसनीखेज खुलासे, मंडी शराब कांड के सरगना से जुड़े हैं तार

    May 30, 2023

    औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में ‘आयकर विभाग’ की दबिश, गोपनीय तरीके से पहुंची टीम

    May 30, 2023



    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.