Facebook Twitter Instagram
    Latest
    • #Una : सड़क दुर्घटना में कार की चपेट में आए शख्स ने PGI में तोड़ा दम  
    • क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में हुआ कैम्पस साक्षात्कार, 77 आवेदकों ने लिया भाग        
    • बिलासपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव  
    • उप लेखा अधिकारी की कार्यप्रणाली के खिलाफ इंटक ने किया प्रदर्शन
    • हमीरपुर में स्वच्छता नियमों की अवहेलना पर होगी कार्रवाई, CCTV कैमरे लगाने पर विचार
    Facebook Twitter Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Thursday, June 8
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»मंडी»#Mandi : चीड़ की पत्तियों का ऐसा इस्तेमाल, जंगल हो रहे निहाल, जेब हो रही मालामाल 
    मंडी

    #Mandi : चीड़ की पत्तियों का ऐसा इस्तेमाल, जंगल हो रहे निहाल, जेब हो रही मालामाल 

    विरेंद्र भारद्वाजBy विरेंद्र भारद्वाजApril 23, 2023Updated:April 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

    मंडी, 23 अप्रैल : चीड़ की जो पत्तियां जंगलों की आग का मुख्य कारण बनती हैं। उन पत्तियों का कुछ ऐसे इस्तेमाल किया जा रहा है कि जंगल भी सुरक्षित बच रहे हैं और आमदनी भी हो रही है। जाईका (जापान इंटरनेशनल कोऑप्रेशन एजेंसी) परियोजना के तहत वन मंडल मंडी में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों का गठन करके ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर स्वरोजगार के साथ जोड़ने का बेहतरीन प्रयास हुआ है। 

    ग्रामीण महिलाएं जंगलों में गिरी चीड़ की पत्तियों को एकत्रित करके या तो उनके उत्पाद बनाती हैं, या फिर उन्हें बेच देती हैं। चीड़ की पत्तियों के इतने सुंदर उत्पाद बनाए जा रहे हैं जिन्हें देखकर आप यह कह ही नहीं सकते कि इन्हें चीड़ की पत्तियों से बनाया गया है। बनाए जा रहे उत्पादों में प्रमुख रूप से छोटी टोकरियां, फ्लावर पॉट, चपाती बॉक्स, पैन स्टैंड, कोस्टर सेट और फ्रूट ट्रे इत्यादि शामिल हैं। ग्रामीण महिलाएं अपने घर के कार्य निपटाने के बाद जंगलों से चीड़ की पत्तियों को एकत्रित करती हैं, और फिर उनके उत्पाद बनाती हैं।

    Demo -- --- Demo -- -- -- -- Demo

    हालांकि उत्पाद बनाने के अलावा जो चीड़ की पत्तियां बचती हैं। उन्हें 3 रूपए प्रतिकिलो की दर से बेच देती हैं। बता दें कि चीड़ की पत्तियों से ब्रेकेट्स बनाने के कुछ उद्योग क्षेत्र में लगे हैं, जो इनकी खरीद करते हैं। इससे भी महिलाओं को हर महीने हजारों की आमदनी हो रही है। जाईका परियोजना वन मंडल मंडी के एसएमएस जितेन शर्मा ने बताया कि पूरे मंडल में 28 कमेटियों का गठन किया गया है। ग्रामीण स्तर पर महिलाओं और अन्य लोगों को जंगलों के साथ जोड़कर स्वरोजगार भी दिया जा रहा है, और वनों के संरक्षण पर भी कार्य किया जा रहा है। 

    वन मंडल मंडी के उप अरण्यपाल वासु डोगर ने बताया कि जाईका परियोजना के तहत जो कार्य चले हैं, उससे जंगलों से चीड़ की पत्तियों का स्टॉक कम हो रहा है। स्टॉक कम होने से जंगलों में आग लगने का खतरा भी कम हो रहा है, जिससे जंगल सुरक्षित बच रहे हैं। निश्चित तौर पर जाईका परियोजना न सिर्फ जंगलों के सही रख रखाव के लिए कारगर साबित हो रही है, बल्कि इससे ग्रामीण स्तर पर लोगों को स्वरोजगार भी मिल रहा है।

    Himachal News In Hindi Mandi news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Articleआखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह, असम जेल भेजने की तैयारी
    Next Article #Analysis: CM सुक्खू ने विस चुनाव में किया सबसे कम खर्च, 35 लाख के साथ टॉप 3 में जयराम ठाकुर  

    Related Posts

    #Una : सड़क दुर्घटना में कार की चपेट में आए शख्स ने PGI में तोड़ा दम  

    ऊना 1 Min Read

    क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में हुआ कैम्पस साक्षात्कार, 77 आवेदकों ने लिया भाग        

    कांगड़ा 1 Min Read

    बिलासपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव  

    बिलासपुर 1 Min Read
    Demo
    क्राइम
    क्राइम

    मंडी : फिल्मी अंदाज में 3 नशेड़ी युवकों ने एक ही रात में 5 चोरियों को दिया अंजाम

    By विरेंद्र भारद्वाजJune 6, 2023
    ऊना

    हिमाचल में गली-गली घूम ड्रग्स बेच रहे तस्कर, 30.66 ग्राम चिट्टे सहित पंजाब का व्यक्ति काबू 

    By MBM NewsJune 6, 2023
    कुल्लू

    कुल्लू में गश्त के दौरान मंडी के दो युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार

    By MBM NewsJune 6, 2023
    क्राइम

    #Murder_in_Mandi : गले में चाकू घोंप महिला को उतारा मौत के घाट, झाड़ियों में फेंका शव 

    By विरेंद्र भारद्वाजJune 5, 2023
    क्राइम

    आबकारी विभाग की अवैध शराब के खिलाफ मुहिम जारी, बद्दी में सफलता  

    By MBM NewsJune 5, 2023
    कांगड़ा

    हिमाचल में 154.16 ग्राम चिट्टे के साथ महिला व 3 युवक गिरफ्तार, लाखों की नकदी भी बरामद 

    By MBM NewsJune 5, 2023
    मुख्य समाचार

    हिमाचल : 29 परियोजनाओं पर खर्च होंगे 8,468 करोड़, 12584 युवाओं को मिलेगा रोजगार 

    June 7, 2023

    बिलासपुर : BDO ऑफिस के समीप जंगल में मिला नर कंकाल, मौके पर फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

    June 7, 2023

    Mandi Murder Case : 3 दिन बाद भी खुलेआम घूम रहा कातिल, नहीं हुई शव शिनाख्त

    June 7, 2023

    WATCH VIDEO : सवारियों ने पहले भरी सड़क पर बनी खाइयां, फिर गंतव्य तक पहुंची HRTC बस

    June 7, 2023

    माता ने पुत्र को लिखा पत्र, सड़क के लिए धनराशि जारी करने का निवेदन…

    June 7, 2023



    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.