श्री रेणुका जी, 21 अप्रैल : श्री रेणुका जी विकास बोर्ड ने रेणुका तीर्थ में भगवान परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया। भगवान परशुराम के जन्म स्थल जामू कोटि व कटाह शीतला से पालकियों में भगवान को यहां लाया गया। ददाहू तहसील परिसर में देव पालकियों का अभिनन्दन किया गया। यहां कुछ समय पालकियों को लोगो के दर्शनार्थ रखा गया। तहसीलदार ददाहू राजेंद्र ठाकुर ने देव पालकियों को शोभायात्रा के लिए रवाना किया।
भगवान परशुराम की शोभायात्रा ददाहू सिनियर सेकडरी स्कूल के एनसीसी, पुलिस, स्काउट एंड गाइड, होमगार्ड, रेणुका जी विकास बोर्ड के सदस्य, परशुराम सेवा दल रेणुका के पित पाताकाओं के बीच बेड-बाजो के साथ ददाहू बाजार से होते हुए निकली। शोभायात्रा में तहसील प्रशासन के अलावा रेणुका थाने के एसएचओ रंजीत राणा पूर्व सीईओ रविन्द्र गुप्ता, बोर्ड सदस्य, ददाहू स्कूल के डीपी अभिषेक ठाकूर, ददाहू पंचायत के प्रधान पंकज गर्ग इन्द्र प्रकाश गोयल सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। देव पालकियां ददाहू बाजार होती हुई शोभायात्रा पुरानी देवठी पहुंची, जहां भगवान को विराजमान किया गया।

जगह-जगह पालकियों का किया गया स्वागत
ददाहू बाजार में देव पालकियों का जगह-जगह स्वागत किया गया। डैविकोज प्लाजा के सामने नवयुवक मण्डल ददाहू के युवाओं व व्यापारियों ने फूलों से देवताओं का अभिनन्दन किया। पंकज गर्ग राजकुमार, रमन वर्मा, संजय चावला शिवम विपिन गोयल, मानश गुप्ता अभिषेक क्लोडिया, विभु चावला विपुल, अरविंद डिंपी, चावला, अखिल गुप्ता, पंकज गर्ग, साहिल गुप्ता, आदित्य आर्य, अभिषेक अग्रवाल, विजय सूद, पीयूष गोयल सहित कई युवाओं ने सुबह से ही लोगो को ब्रेड पकोड़ा, हलवा, कोल्ड ड्रिंक, व चाय का प्रसाद वितरित किया।
तीन दिनों तक चलेगा रेणुका में उत्सव
यह पर्व तीन दिनों तक धुमधाम से मनाया जाएगां। पर्व को मनाने को लेकर बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। ददाहू तहसीलदार राजेंद्र कुमार ने बताया कि भगवान परशुराम का जन्मदिन का उत्सव रेणुका तीर्थ में तीन दिनों तक मनाया जाएगा। इसमें स्कूली बच्चो ने भी भाग लिया। रात्रि को भजनों पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएगे। 23 अप्रैल को रेणुका विकास बोर्ड द्वारा देव पालकियों को पूजा अर्चना के बाद विदा किया जाएगा।
उधर, हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर प्रदेश के लोगों को बधाई दी है।