Facebook Twitter Instagram
    Latest
    • माजरा में 35 साल के शख्स की हत्या, इंडियन टैक्नोमैक के यार्ड में छिपाई गई लाश
    • टूटू में श्री कामनापूर्ण गौशाला के समीप CM ने रुकवाया काफिला, जानी कार्यप्रणाली व समस्याएं
    • नाहन के हिन्दू आश्रम के समीप ‘गड्ढे’ ने खोला घटिया सामग्री के इस्तेमाल का राज…
    • डिप्टी सीएम का तंज, भाजपा का दौर खत्म, “गुजरा हुआ जमाना…आता नहीं दोबारा”
    • नाहन : DAV स्कूल के छात्रों ने महात्मा हंसराज व दयानंद सरस्वती के जीवन आदर्शों का किया स्मरण 
    Facebook Twitter Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Thursday, June 1
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»मंडी»#Mandi : TVC की बैठक से सदस्यों का वॉकआउट, रेहड़ी-फड़ी धारकों को हटाने का विरोध
    मंडी

    #Mandi : TVC की बैठक से सदस्यों का वॉकआउट, रेहड़ी-फड़ी धारकों को हटाने का विरोध

    विरेंद्र भारद्वाजBy विरेंद्र भारद्वाजApril 20, 2023Updated:April 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

    मंडी, 20 अप्रैल : नगर निगम मंडी में वीरवार को टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक रखी गई थी। लेकिन बीच में ही टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्यों ने बैठक से वॉकआउट कर दिया। आरोप है कि नगर निगम बिना किसी सूचना के शहर के स्कोडी पुल से रेहड़ी फटी धारकों को हटाने जा रही है। बैठक से वॉकआउट करने के बाद रेहड़ी फड़ी धारकों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी भी की। 

    रेहड़ी फड़ी धारकों का कहना है कि वे पिछले 10 सालों से स्कोड़ी पुल के पास रेहड़ी लगा रहे हैं। लेकिन अब नगर निगम द्वारा उन्हें वहां हटाने की बात की जा रही है। इनका कहना है कि स्कोडी पुल के पास 19 लोग अपनी रेहडियां लगाते हैं, जिसकी स्वीकृति नगर निगम की ओर से ही दी गई है। वहीं रेहड़ी धारकों ने पिछले 2 सालों से उनके लाइसेंस न बनाने के भी आरोप लगाए। रेहड़ी फड़ी यूनियन जिला अध्यक्ष व टाउन वेंडिंग कमेटी सदस्य सुरेंद्र कुमार ने बताया कि टीवीसी की बैठक में संबंधित सदस्यों को दरकिनार कर अधिकारी एक तरफा फैसला सुना रहे हैं। जिसका रेहड़ी फड़ी धारक सड़कों पर उतर कर विरोध करेंगे। वहीं उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 10 दिन के भीतर रेहड़ी फड़ी धारकों के लाइसेंस जारी नहीं होते हैं तो सभी रेहड़ी फड़ी धारक सड़कों पर उतर कर नगर निगम के खिलाफ आंदोलन करेंगे।

    Demo -- --- Demo -- -- -- -- Demo

     इस बारे में नगर निगम के आयुक्त एचएस राणा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि स्कोड़ी पुल के पास करोड़ों रुपए की लागत से पार्किंग का निर्माण किया गया है। जिस कारण यहां से रेहड़ी फड़ी धारकों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। रेहडी फडी धारकों को यहां से हटाने से पूर्व अन्य स्थानों पर इनकी व्यवस्था की जाएगी। जिसके लिए उनके सुझाव भी मांगे गए थे, और निगम को यूनियन के प्रधान व सचिव द्वारा एक लिस्ट भी दी गई थी। 

    उन्होंने कहा कि नगर निगम के दायरे में हर जगह विकास हो रहा है, और रेहड़ी फड़ी धारकों को भी इसमें अपना योगदान देना होगा। उन्होंने बताया कि पार्किंग के टेंडर हो चुके हैं, और वहां से एक सड़क भी निकाली जाएगी। कुछेक दुकानें जो वहां पर नगर निगम की है उन्हें भी वहां से हटाया जाएगा। ताकि शहरवासियों को उचित पार्किंग मिल सके।

    Himachal News In Hindi Mandi news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Articleनालागढ़ : घरेलू सिलेंडर में भड़की आग, महिला समेत 2 बच्चे झुलसे
    Next Article कांग्रेस अनुशासन समिति ने पलटा बृजराज ठाकुर सहित 4 कार्यकर्ताओं के निष्कासन का फैसला 

    Related Posts

    माजरा में 35 साल के शख्स की हत्या, इंडियन टैक्नोमैक के यार्ड में छिपाई गई लाश

    क्राइम 3 Mins Read

    टूटू में श्री कामनापूर्ण गौशाला के समीप CM ने रुकवाया काफिला, जानी कार्यप्रणाली व समस्याएं

    शिमला 2 Mins Read

    नाहन के हिन्दू आश्रम के समीप ‘गड्ढे’ ने खोला घटिया सामग्री के इस्तेमाल का राज…

    सिरमौर 2 Mins Read
    Demo
    क्राइम
    क्राइम

    माजरा में 35 साल के शख्स की हत्या, इंडियन टैक्नोमैक के यार्ड में छिपाई गई लाश

    By MBM NewsJune 1, 2023
    ऊना

    #Una : नकली शराब मामले के बाद एक्शन में एक्साइज विभाग, कई स्थानों पर रेड़

    By MBM NewsJune 1, 2023
    क्राइम

    पढ़िए कैसे पुलिस ने देह व्यापार का किया पर्दाफाश

    By MBM NewsMay 31, 2023
    क्राइम

    #Himachal : संदिग्ध हालत में मिला दर्जी का शव, पेट पर चाकू के निशान

    By MBM NewsMay 31, 2023
    ऊना

    नकली शराब की बरामदगी के मामले में ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम से मिला स्पिरिट का बड़ा जखीरा

    By MBM NewsMay 30, 2023
    ऊना

    मैहतपुर के नकली शराब मामले में सनसनीखेज खुलासे, मंडी शराब कांड के सरगना से जुड़े हैं तार

    By MBM NewsMay 30, 2023
    मुख्य समाचार

    हिमाचल की धरती से UP को मिले 44 नए रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर, मेरठ की मनीषा फर्स्ट

    June 1, 2023

    नादौन के होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 युवतियां रेस्क्यू…ग्राहक बन पहुंची थी पुलिस 

    May 31, 2023

    हिमाचल सरकार से NTT कोर्स धारकों की गुहार, जल्द हो समस्या का समाधान…

    May 30, 2023

    मैहतपुर के नकली शराब मामले में सनसनीखेज खुलासे, मंडी शराब कांड के सरगना से जुड़े हैं तार

    May 30, 2023

    औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में ‘आयकर विभाग’ की दबिश, गोपनीय तरीके से पहुंची टीम

    May 30, 2023



    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.