Facebook Twitter Instagram
    Latest
    • कुल्लू में गश्त के दौरान मंडी के दो युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार
    • #Paonta Sahib : वाहनों की आवाजाही के लिए खुला बांगरण पुल, 10 टन भार क्षमता
    • शिमला : कोटी क्षेत्र में 7 व जुन्गा में 9 जून को रहेगा पावर कट
    • लेखा अधिकारी की कार्यशैली से खफा BSL वर्कर्स यूनियन का BBMB कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
    • हिमाचल की राजधानी शिमला की तर्ज पर नगरोटा शहर में बनेगा मॉल रोड
    Facebook Twitter Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Tuesday, June 6
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»G20 सम्मेलन : विदेशी मेहमानों को खूब भाये हिमाचली उत्पाद
    कांगड़ा

    G20 सम्मेलन : विदेशी मेहमानों को खूब भाये हिमाचली उत्पाद

    MBM NewsBy MBM NewsApril 20, 2023Updated:April 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

    धर्मशाला, 20 अप्रैल : हिमाचल सरकार का जी 20 सम्मेलन के माध्यम से हिमाचली उत्पादों की वैश्विक ब्रांडिंग का प्रयास सफल होता नजर आ रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से आयोजन स्थल पर लगाई गई हिमाचली उत्पादों की प्रदर्शनी में विदेशी मेहमानों ने खूब रुचि ली। डेलीगेट्स और उनके साथ परिजनों ने प्रदर्शनी व बिक्री काउंटरों पर न सिर्फ इन उत्पादों के बारे में जानकारी ली, बल्कि जमकर खरीदारी भी की।

    बता दें, आयोजन स्थल पर हथकरघा-हस्तकला से जुड़े उत्पाद रखे गए थे। इसके अलावा आईएचबीटी पालमपुर और कृषि विश्वविद्यालय द्वारा साइंस-प्रौद्योगिकी के नवाचार से जुड़ी प्रदर्शनी लगाई थी।

    Demo -- --- Demo -- -- -- -- Demo

    आयोजन स्थल पर लगाए गए थे 5 स्टॉल

    डीआरडीए कांगड़ा की ओर से लगाए गए स्टॉल में मिशन धन्वंतरि के अंतर्गत तैयार हर्बल उत्पाद रखे गए थे। उनमें प्रमुखता से तुलसी और कैमोमाइल आधारित प्रोडक्ट्स थे। वहीं इसी स्टॉल में स्थानीय एनजीओ द्वारा तैयार गिलोय उत्पाद और कुल्लवी हस्तकला के ऊनी वस्त्र रखे गए थे। डीआरडीए द्वारा लगाए अपना कांगड़ा स्टॉल में आचार, चटनी और पहाड़ी चुख को भी बिक्री के लिए रखा गया था।

    वहीं हैंडीक्राफ्ट और हैंडलूम के स्टॉल में हिमाचली हस्तशिल्प और हथकरघा को प्रदर्शित करते उत्पादों ने डेलिगेट्स का ध्यान आकर्षित किया। यहां पर चंबा थाल, चंबा रूमाल, चम्बा चप्पल के साथ साथ विभिन्न हिमाचली परिधानों को जी20 डेलीगेट्स ने बेहद पसंद किया। विदेशी मेहमानों ने हिमाचली हस्तशिल्प और परंपरागत हस्तकला से सुसज्जित इन परिधानों को पहन कर तस्वीरें भी लीं। वहीं स्टॉल में प्रदर्शित कांगड़ा पेंटिंग्स देख कर डेलीगेट्स ने हिमाचली कला की भूरि भूरि प्रशंसा की।

    आयोजन स्थल पर टी बोर्ड ऑफ इंडिया द्वारा भी अपना स्टॉल स्थापित किया गया है। यहां पर कांगड़ा टी के साथ-साथ विभिन्न जायकों की चाय बिक्री के लिए रखी गई है, जिन्हें विदेशी मेहमान खूब पसंद कर रहे हैं।

         हर्बल उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए सीएसआईआर द्वारा यहां स्टॉल स्थापित किया गया है। इसके साथ ही कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर ने ‘श्री अन्न’ (मोटे अनाज) का स्टॉल होटल रेडिसन ब्लू में लगाया है। इसके अलावा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा अभिनव तरीकों से तैयार किए गए विभिन्न पौष्टिक पशु आहार को भी वहां प्रदर्शित किया गया है।

    Himachal News In Hindi kangra news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Articleकुल्लू : दारचा-शिंकुला मार्ग पर बर्फ में फंसे 9 मजदूरों को किया रेस्क्यू 
    Next Article मां भंगायणी मेले के समापन समारोह में सिरमौर आएंगे सीएम सुक्खू

    Related Posts

    कुल्लू में गश्त के दौरान मंडी के दो युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार

    कुल्लू 1 Min Read

    #Paonta Sahib : वाहनों की आवाजाही के लिए खुला बांगरण पुल, 10 टन भार क्षमता

    सिरमौर 2 Mins Read

    शिमला : कोटी क्षेत्र में 7 व जुन्गा में 9 जून को रहेगा पावर कट

    शिमला 1 Min Read
    Demo
    क्राइम
    कुल्लू

    कुल्लू में गश्त के दौरान मंडी के दो युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार

    By MBM NewsJune 6, 2023
    क्राइम

    #Murder_in_Mandi : गले में चाकू घोंप महिला को उतारा मौत के घाट, झाड़ियों में फेंका शव 

    By विरेंद्र भारद्वाजJune 5, 2023
    क्राइम

    आबकारी विभाग की अवैध शराब के खिलाफ मुहिम जारी, बद्दी में सफलता  

    By MBM NewsJune 5, 2023
    कांगड़ा

    हिमाचल में 154.16 ग्राम चिट्टे के साथ महिला व 3 युवक गिरफ्तार, लाखों की नकदी भी बरामद 

    By MBM NewsJune 5, 2023
    क्राइम

    नवविवाहिता की मौत मामले ने पकड़ा तूल, भराड़ी थाना में हंगामा

    By सुनील ठाकुरJune 4, 2023
    क्राइम

    हमीरपुर में कार सवार दो युवक चिट्टे समेत काबू

    By MBM NewsJune 4, 2023
    मुख्य समाचार

    #HPSSC : जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पोस्ट कोड 817 में एक ओर FIR, 10 नामजद…

    June 5, 2023

    #WATCH_VIDEO : अपना ही वजन नहीं संभाल पाया निर्माणाधीन पुल, लेंटर डालते ही धड़ाम

    June 5, 2023

    विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम ने साइकिल रन व छात्र रैली को ओक ओवर से किया रवाना

    June 5, 2023

    संगड़ाह : चलती कार पर गिरे पत्थर, दो बच्चो सहित पांच ने करीब से देखी मौत

    June 4, 2023

    हिमाचल में CM के आश्वासन के बाद चिकित्सकों ने वापिस ली पेन डाउन हड़ताल, मरीजों को राहत 

    June 3, 2023



    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.