Facebook Twitter Instagram
    Latest
    • जल शक्ति विभाग के 1571 आउटसोर्स कर्मियों को दिखाया बाहर का रास्ता, शिमला में प्रदर्शन 
    • कुल्लू में गश्त के दौरान मंडी के दो युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार
    • #Paonta Sahib : वाहनों की आवाजाही के लिए खुला बांगरण पुल, 10 टन भार क्षमता
    • शिमला : कोटी क्षेत्र में 7 व जुन्गा में 9 जून को रहेगा पावर कट
    • लेखा अधिकारी की कार्यशैली से खफा BSL वर्कर्स यूनियन का BBMB कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
    Facebook Twitter Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Tuesday, June 6
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»हिमाचल के मुख्य सचिव ने की धर्मशाला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की समीक्षा
    कांगड़ा

    हिमाचल के मुख्य सचिव ने की धर्मशाला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की समीक्षा

    MBM NewsBy MBM NewsApril 19, 2023Updated:April 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

    धर्मशाला, 19 अप्रैल : स्मार्ट सिटी धर्मशाला (Smart City Dharamshala) के अन्तर्गत चल रही परियोजनाओं को तय समय मे पूरा करने के लिए सभी विभाग बेहतर आपसी तालमेल से काम करें। उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला में बुधवार को धर्मशाला स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना (Chief Secretary Prabodh Saxena) ने यह शब्द कहे। इस अवसर पर उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल सहित स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़े विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

        बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने अधिकारियों से धर्मशाला स्मार्ट सिटी से जुड़ी सभी परियोजनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा लिया। उन्होंने प्रत्येक कार्य की प्रगति, कार्यान्वयन में पेश आ रही दिक्कतें और समाधान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से स्मार्ट सिटी परियोजना के महत्व को समझते हुए उन्हें गंभीरता और तय समयावधि पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत जो कार्य अभी चल रहे हैं, उनकी प्रगति की निरंतर समीक्षा की जाए और इनकी गति बढ़ाने पर बल दिया जाए।

    Demo -- --- Demo -- -- -- -- Demo

         उन्होंने कहा कि जो भी परियोजनाएं तय समय में होने योग्य हैं, पहले उन पर जोर दिया जाए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को कहा कि पूर्ण योजना और बेहतर समन्वय से इन सभी कार्यों को यदि किया जाएगा तभी सार्थक परिणाम देखने को मिलेंगे।

    फील्ड में जाकर लिया जायजा

    बैठक के उपरान्त मुख्य सचिव ने फील्ड में जाकर भी धर्मशाला स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़े कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने स्मार्ट सिटी के तहत बन रहे कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, बायोगैस प्लांट, स्मार्ट रोड और फूटबाल स्टेडियम के निर्माण कार्य का मुआयना किया। उन्होंने इस अवसर पर कार्यों की गुणवत्ता और सार्थकता को परखा और लंबित कार्यों में आ रही दिक्कतों का संज्ञान लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी महत्वपूर्ण परियोजनाओं से जुड़ी तमाम औपचारिकताओं को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    सुगम केंद्र का किया निरीक्षण

        मुख्य सचिव ने उपायुक्त कार्यालय में आम लोगों की सहायता के लिए चल रहे सुगम केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जन सुविधा और जन सुलभता ही अच्छे प्रशासन की पहचान है। उन्होंने कहा कि कम से कम समय और खर्च में लोगों के काम हो, ऐसा प्रयास प्रशासन का रहना चाहिए। उन्होंने सुगम केंद्र धर्मशाला (Sugam Kendra Dharamshala) में आम जन के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और कर्मचारियों को इसके बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

    यह रहे उपस्थित

      इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा सौरभ जस्सल, मुख्य अभियंता बिजली बोर्ड अजय गौतम, अधिशासी अभियंता बिजली बोर्ड विकास ठाकुर, आईएएस प्रोबेशनर नेत्रा, सहायक आयुक्त सुभाष गौतम, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम पृथीपाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    Himachal News In Hindi kangra news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Articleमंडी : सोनू सैनी ने रात भर बाबा बालक नाथ के भजनों पर नचाए भक्त
    Next Article बिलासपुर : आंधी व बारिश से उड़ी अनंत राम की पशुशाला की छत 

    Related Posts

    जल शक्ति विभाग के 1571 आउटसोर्स कर्मियों को दिखाया बाहर का रास्ता, शिमला में प्रदर्शन 

    शिमला 2 Mins Read

    कुल्लू में गश्त के दौरान मंडी के दो युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार

    कुल्लू 1 Min Read

    #Paonta Sahib : वाहनों की आवाजाही के लिए खुला बांगरण पुल, 10 टन भार क्षमता

    सिरमौर 2 Mins Read
    Demo
    क्राइम
    कुल्लू

    कुल्लू में गश्त के दौरान मंडी के दो युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार

    By MBM NewsJune 6, 2023
    क्राइम

    #Murder_in_Mandi : गले में चाकू घोंप महिला को उतारा मौत के घाट, झाड़ियों में फेंका शव 

    By विरेंद्र भारद्वाजJune 5, 2023
    क्राइम

    आबकारी विभाग की अवैध शराब के खिलाफ मुहिम जारी, बद्दी में सफलता  

    By MBM NewsJune 5, 2023
    कांगड़ा

    हिमाचल में 154.16 ग्राम चिट्टे के साथ महिला व 3 युवक गिरफ्तार, लाखों की नकदी भी बरामद 

    By MBM NewsJune 5, 2023
    क्राइम

    नवविवाहिता की मौत मामले ने पकड़ा तूल, भराड़ी थाना में हंगामा

    By सुनील ठाकुरJune 4, 2023
    क्राइम

    हमीरपुर में कार सवार दो युवक चिट्टे समेत काबू

    By MBM NewsJune 4, 2023
    मुख्य समाचार

    #HPSSC : जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पोस्ट कोड 817 में एक ओर FIR, 10 नामजद…

    June 5, 2023

    #WATCH_VIDEO : अपना ही वजन नहीं संभाल पाया निर्माणाधीन पुल, लेंटर डालते ही धड़ाम

    June 5, 2023

    विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम ने साइकिल रन व छात्र रैली को ओक ओवर से किया रवाना

    June 5, 2023

    संगड़ाह : चलती कार पर गिरे पत्थर, दो बच्चो सहित पांच ने करीब से देखी मौत

    June 4, 2023

    हिमाचल में CM के आश्वासन के बाद चिकित्सकों ने वापिस ली पेन डाउन हड़ताल, मरीजों को राहत 

    June 3, 2023



    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.