शिमला 16 अप्रैल : रविवार को अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा का कारवां शिमला जनपद के चौपाल पहुंचा। इस दौरान चौपाल वासियों ने धावक सुनील शर्मा का जमकर हौसला बढ़ाया। क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित की जा रही प्रतियोगिता को कुछ देर के लिए विराम दे दिया गया। स्टेडियम में सुनील शर्मा के स्वागत में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। इसे देखकर सुनील शर्मा बोले “वह नतमस्तक होकर इस्तकबाल को स्वीकार करते हैं।
सुनील शर्मा ने बताया कि चौपाल पहुंचने पर लोगों ने उनका जबरदस्त इस्तकबाल किया। साथ ही भरपूर सहयोग भी दिया। उन्होंने बताया कि चौपाल क्रिकेट संघ ने 11 हजार, अध्यक्ष लोकेंद्र नेगी, सचिव दीपेश, जखोली वॉरियर्स फ्रेंचाइजी के नर्स चंद्रमोहन ठाकुर 5 हजार रुपए की राशि दान की। वहीं नेपा पैंथर फ्रेंचाइजी के ऑनर आशीष कलंटा ने 15 हजार की डोनेशन की। उन्होंने बताया कि चौपाल वासियों ने नो अनमोल जीवन बचाने के लिए कुल 70,804 रुपए दान किए।

सुनील शर्मा ने संगीतकार देव ठाकुर और उनकी धर्मपत्नी डॉक्टर सरिता का विशेष धन्यवाद किया है, जिन्होंने ने पांवटा से लेकर चौपाल तक सुनील शर्मा का साथ दिया। पूरे रास्ते में उन्होंने सुनील शर्मा के खान पान व अपनी गाड़ी और पेट्रोल का खर्चा प्रदान किया।
गौरतलब है कि धावक सुनील शर्मा ने द ग्रेट सिरमौर रन के चौथे दिन आज सुबह गुम्मा से रन शुरू की थी। 13 अप्रैल को नाहन से शुरू हुई रन में अब तक सुनील शर्मा 200 किलोमीटर प्लस की दौड़ पूरी कर चुके हैं। करीब 500 किलोमीटर की दौड़ का लक्ष्य है। सुनील शर्मा ने बताया कि सोमवार को रोहडू की तरफ रवाना होंगे। बता दें कि 9 गरीब क्रिटिकल रोगियों के इलाज के लिए सुनील द ग्रेट रन सिरमौर 4 कर रहे हैं।