Facebook Twitter Instagram
    Latest
    • कृषि मंत्री ने किया 1.75 करोड़ की लागत से बनने वाले पशु चिकित्सालय का शिलान्यास
    • #Una : सड़क दुर्घटना में कार की चपेट में आए शख्स ने PGI में तोड़ा दम  
    • क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में हुआ कैम्पस साक्षात्कार, 77 आवेदकों ने लिया भाग        
    • बिलासपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव  
    • उप लेखा अधिकारी की कार्यप्रणाली के खिलाफ इंटक ने किया प्रदर्शन
    Facebook Twitter Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Thursday, June 8
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»हिमाचल दिवस पर ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने सोलन में फहराया तिरंगा
    सोलन

    हिमाचल दिवस पर ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने सोलन में फहराया तिरंगा

    MBM NewsBy MBM NewsApril 15, 2023Updated:April 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

    सोलन, 15 अप्रैल : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य की ग्रामीण आर्थिकी को सुदृढ़ करने और भ्रष्टाचार मुक्त, संवेदनशील तथा जवाबदेह प्रशासन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। अनिरुद्ध सिंह शनिवार को सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में ज़िला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे।

    ग्रामीण विकास मंत्री ने इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा पुलिस, गृह रक्षा, एनसीसी, एनएसएस एवं विभिन्न विद्यालयों द्वारा आयोजित भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली। पुलिस उप निरीक्षक अनूप कुमार ने परेड का नेतृत्व किया। उन्होंने इससे पूर्व कारगिल शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों एवं ज़िलावासियों की ओर से शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि भी अर्पित की। पंचायती राज मंत्री ने 76वें हिमाचल दिवस के अवसर पर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार को प्रदेशवासियों की ओर से नमन किया।

    Demo -- --- Demo -- -- -- -- Demo

    अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के सभी ज़िलों में 02-02 ग्राम पंचायतों को पायलट आधार पर ग्रीन पंचायत के रूप में विकसित करेगी। इन ग्राम पंचायतों में 500 किलोवाट क्षमता से लेकर एक मेगावाट क्षमता तक की सौर परियोजनाएं स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के इस निर्णय से जहां हिमाचल को वर्ष 2026 तक हरित ऊर्जा राज्य बनाने में सहायता मिलेगी वहीं ग्रामीण युवाओं के लिए स्वरोज़गार एवं रोज़गार के व्यापक अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में 50 हिम इरा आदर्श दुकानें स्थापित कर स्वयं सहायता समूहों को उनके उत्पादों की बिक्री के लिए उचित मंच प्रदान करेगी।

    ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्थानीय निवासियों एवं पर्यटकों की सुविधा के लिए हैलीपोर्ट विकसित किए जा रहे हैं। सोलन ज़िला के बद्दी स्थित हैलीपोर्ट से शीघ्र ही हैली टैक्सी का संचालन आरम्भ किया जाएगा। इससे यहां पर्यटकों एवं स्थानीय निवासियों के साथ उद्यमियों को त्वरित परिवहन की सुविधा प्राप्त होगी। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि हिमाचल में सड़कों का बेहतर नेटवर्क तैयार करने और विभिन्न राजमार्गों को विश्व स्तर के अनुरूप बनाने के लिए केन्द्र सरकार को प्रस्ताव प्रेषित किए गए हैं।

    सोलन ज़िला में नालागढ़ से बिलासपुर के स्वारघाट तक राष्ट्रीय उच्च मार्ग को दो लेन से चार लेन के रूप में स्तरोन्नत करने के लिए 600 करोड़ रुपये का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को प्रेषित किया गया है। अनिरुद्ध सिंह ने इस अवसर पर प्रदेश सरकार के अभी तक के कार्यकाल में सोलन ज़िला में हुए विकास की जानकारी भी प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि सोलन ज़िला में वित्त वर्ष 2023-24 में 47369 पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जाएगी। उन्होंने इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया। अनिरुद्ध सिंह ने विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित प्रदर्शनियों का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

    मुख्य संसदीय सचिव (नगर नियोजन, उद्योग एवं राजस्व) राम कुमार, कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, नगर निगम सोलन की महापौर पूनम ग्रोवर, उप महापौर राजीव कौड़ा, पार्षदगण, बघाट बैंक सोलन के अध्यक्ष अरुण शर्मा, जोगिन्द्रा सहाकारी सोलन के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष राहुल ठाकुर, महासचिव हरदीप बावा, सुरेन्द्र सेठी एवं रमेश ठाकुर, ज़िला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष शिव कुमार, महासचिव जतिन साहनी, नगर परिषद सोलन के पूर्व अध्यक्ष कुल राकेश पंत, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगमोहन मल्होत्रा, प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अमन सेठी, शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष अंकुश सूद, उपाध्यक्ष रजत थापा, कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय राणा, नगर निगम सोलन की संयुक्त आयुक्त प्रियंका चन्द्रा, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Himachal News In Hindi Solan news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous ArticleDAY-3 : शिमला जनपद में दाखिल हुआ ‘सिरमौरी चीता’, दौड़ कर नापे लगभग 150 KM
    Next Article #Nahan : उपमुख़्यमंत्री का आधी रात को बैठकों का दौर, ऐसे पेश किया कर्तव्य निष्ठा का उदाहरण 

    Related Posts

    कृषि मंत्री ने किया 1.75 करोड़ की लागत से बनने वाले पशु चिकित्सालय का शिलान्यास

    कांगड़ा 4 Mins Read

    #Una : सड़क दुर्घटना में कार की चपेट में आए शख्स ने PGI में तोड़ा दम  

    ऊना 1 Min Read

    क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में हुआ कैम्पस साक्षात्कार, 77 आवेदकों ने लिया भाग        

    कांगड़ा 1 Min Read
    Demo
    क्राइम
    क्राइम

    मंडी : फिल्मी अंदाज में 3 नशेड़ी युवकों ने एक ही रात में 5 चोरियों को दिया अंजाम

    By विरेंद्र भारद्वाजJune 6, 2023
    ऊना

    हिमाचल में गली-गली घूम ड्रग्स बेच रहे तस्कर, 30.66 ग्राम चिट्टे सहित पंजाब का व्यक्ति काबू 

    By MBM NewsJune 6, 2023
    कुल्लू

    कुल्लू में गश्त के दौरान मंडी के दो युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार

    By MBM NewsJune 6, 2023
    क्राइम

    #Murder_in_Mandi : गले में चाकू घोंप महिला को उतारा मौत के घाट, झाड़ियों में फेंका शव 

    By विरेंद्र भारद्वाजJune 5, 2023
    क्राइम

    आबकारी विभाग की अवैध शराब के खिलाफ मुहिम जारी, बद्दी में सफलता  

    By MBM NewsJune 5, 2023
    कांगड़ा

    हिमाचल में 154.16 ग्राम चिट्टे के साथ महिला व 3 युवक गिरफ्तार, लाखों की नकदी भी बरामद 

    By MBM NewsJune 5, 2023
    मुख्य समाचार

    हिमाचल : 29 परियोजनाओं पर खर्च होंगे 8,468 करोड़, 12584 युवाओं को मिलेगा रोजगार 

    June 7, 2023

    बिलासपुर : BDO ऑफिस के समीप जंगल में मिला नर कंकाल, मौके पर फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

    June 7, 2023

    Mandi Murder Case : 3 दिन बाद भी खुलेआम घूम रहा कातिल, नहीं हुई शव शिनाख्त

    June 7, 2023

    WATCH VIDEO : सवारियों ने पहले भरी सड़क पर बनी खाइयां, फिर गंतव्य तक पहुंची HRTC बस

    June 7, 2023

    माता ने पुत्र को लिखा पत्र, सड़क के लिए धनराशि जारी करने का निवेदन…

    June 7, 2023



    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.