Facebook Twitter Instagram
    Latest
    • शिमला : मुंबई की नाबालिग पर्यटक युवती से दुष्कर्म, टैक्सी ड्राइवर पर आरोप
    • वेल्डिंग की दुकान से टकराया तेल से भरा टैंकर, टला हादसा 
    • सोलन : शूलिनी मेला में लघु वृतचित्र, लघु वीडियो, फोटो एलबम, टीज़र के लिए निविदाएं आमंत्रित
    • सेब सीजन को सफल बनाने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत : जगत सिंह नेगी
    • घर की तलाशी में अफीम व 69 हजार की नकदी बरामद, FIR
    Facebook Twitter Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Saturday, June 10
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»हिमाचल प्रदेश»लाहौल और स्पीति»काजा : राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस आयोजन की तैयारियों को लेकर प्रशासन की कवायद तेज 
    लाहौल और स्पीति

    काजा : राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस आयोजन की तैयारियों को लेकर प्रशासन की कवायद तेज 

    MBM NewsBy MBM NewsApril 13, 2023Updated:April 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

    लाहौल-स्पीति/ तंजीन वंगज्ञाल : हिमाचल दिवस की तैयारियों को लेकर जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के काजा में सतलुज नदी के किनारे स्थित मेला ग्राउंड में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्पीति के तीन दिवसीय दौरे को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। स्थानीय प्रशासन भी तैयारियों को लेकर जुट गया है। 

    अतिरिक्त उपायुक्त काजा अभिषेक वर्मा ने समारोह की तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि तीन दिवसीय दौरे के दौरान 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री सगनम हेलीपैड पर 12:15 पर पहुंचेंगे। सगनम पंचायत के ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके उपरांत 12:45 पर मुख्यमंत्री का काफिला कुंगरी गोम्पा में पहुंचेगा। मुख्यमंत्री विशेष पूजा अर्चना करने के उपरांत स्थानीय लोगों को संबोधित करेंगे।

    Demo -- --- Demo -- -- -- -- Demo

    कुंगरी गोम्पा में दोपहर भोजन के उपरांत डंखर गांव में पुराने गोम्पा में भी दर्शन व पूजा अर्चना के लिए जाएंगे व लोगों को संबोधित करेंगे। शाम 5:00 बजे के करीब नए परिधि गृह काजा में पहुंचेंगे। काजा पंचायत वासियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। रात्रि ठहराव भी नए परिधि गृह काजा में ही रहेगा‌‌।

    15 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे काजा मोनेस्ट्री में पूजा-अर्चना के लिए जाएंगे। इसके उपरांत हिमाचल दिवस के कार्यक्रम में प्रातः 10:50 पर मेला ग्राउंड में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे‌। 11 बजे ध्वजारोहण कर हिमाचल प्रदेश पुलिस आर्म्ड फोर्स के पुरुष व महिला दल, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस फॉक्स कंपनी, हिमाचल प्रदेश यातायात पुलिस, हिमाचल होमगार्ड के जवान व जवाहर नवोदय विद्यालय काजा के विद्यार्थियों की एनसीसी व स्काउट एंड गाइड की टुकड़ी भी मार्च पास्ट में हिस्सा लेगी।       

    मुख्यमंत्री से प्रदेशवासियों के संबोधन के बाद हिमाचल गौरव से भी उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभूतियों को मुख्यमंत्री के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। स्पीति के छाम नृत्य की प्रस्तुति से प्रदेश के अन्य जिलों की सांस्कृतिक दल रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। जिला के स्थानीय कर्मचारियों को भी असाधारण कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा वृक्षारोपण भी किया जाएगा व जागरूकता हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा।

    कार्यक्रम में विशेष आकर्षण स्थानीय स्पीति शबरो नृत्य के आयोजन के उपरांत विभिन्न विभागों की विकासात्मक गतिविधियों को लेकर प्रदर्शनी का भी मुख्यमंत्री अवलोकन करेंगे। 3 नई एंबुलेंस सेवाएं स्पीति की आम जनता को समर्पित की जाएगी। 15 अप्रैल को दोपहर भोजन के उपरांत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मोनेस्ट्री में पूजा अर्चना के लिए जाएंगे और वहां पर लोगों से मिलेंगे।

    स्थानीय लोगों द्वारा वहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। शाम 4:30 बजे चिच्चम गांव को जोड़ने वाले चिच्चम पुल पर ग्रामीणों से मिलेंगे। शाम 5:45 पर परिधि गृह काजा में लोगों से मिलेंगे और रात्रि ठहराव भी परिधि गृह में करेंगे। 16 अप्रैल को प्रातः 10:15 पर काजा हेलीपैड से शिमला के लिए रवाना होगें।

    Himachal News In Hindi Lahaul Spiti News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Articleमंडी : वनों को आग से बचाने के लिए गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक
    Next Article ये क्या ! जल शक्ति विभाग में फिर होने लगी आउटसोर्स पर भर्तियां, जारी हुए टेंडर

    Related Posts

    शिमला : मुंबई की नाबालिग पर्यटक युवती से दुष्कर्म, टैक्सी ड्राइवर पर आरोप

    क्राइम 2 Mins Read

    वेल्डिंग की दुकान से टकराया तेल से भरा टैंकर, टला हादसा 

    दुर्घटनाएं 1 Min Read

    सोलन : शूलिनी मेला में लघु वृतचित्र, लघु वीडियो, फोटो एलबम, टीज़र के लिए निविदाएं आमंत्रित

    धार्मिक 2 Mins Read
    Demo
    क्राइम
    क्राइम

    शिमला : मुंबई की नाबालिग पर्यटक युवती से दुष्कर्म, टैक्सी ड्राइवर पर आरोप

    By MBM NewsJune 10, 2023
    क्राइम

    घर की तलाशी में अफीम व 69 हजार की नकदी बरामद, FIR

    By MBM NewsJune 10, 2023
    क्राइम

    हमीरपुर : अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

    By MBM NewsJune 9, 2023
    क्राइम

    मंडी : फिल्मी अंदाज में 3 नशेड़ी युवकों ने एक ही रात में 5 चोरियों को दिया अंजाम

    By विरेंद्र भारद्वाजJune 6, 2023
    ऊना

    हिमाचल में गली-गली घूम ड्रग्स बेच रहे तस्कर, 30.66 ग्राम चिट्टे सहित पंजाब का व्यक्ति काबू 

    By MBM NewsJune 6, 2023
    कुल्लू

    कुल्लू में गश्त के दौरान मंडी के दो युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार

    By MBM NewsJune 6, 2023
    मुख्य समाचार

    Rich Boy : दाढ़ी-मूंछ आने से पहले ही सिरमौरी बालक गेमिंग की जिद्द से बना करोड़पति

    June 9, 2023

    हिमाचल में नई E-Auction प्रणाली शुरू, VIP नंबर की बोली पर देने होंगे 30% एडवांस

    June 9, 2023

    Accident : भरमौर-पठानकोट हाईवे पर हादसा, सेना के ट्रक की चपेट में आने से 21 साल के युवक की मौत   

    June 9, 2023

    9वीं कक्षा की छात्रा सृष्टि सूद ने उतीर्ण की राष्ट्रीय स्तर की छात्रवृत्ति परीक्षा

    June 9, 2023

    30 घंटे में 1026 KM का सफर, 1736 ₹ किराया…देश के सबसे लंबे रुट पर दौड़ी HRTC  

    June 8, 2023



    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.