शिमला, 12 अप्रैल : केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट हुए विपक्षी दलों पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शिमला पहुंचने पर बड़ा हमला बोला है। विपक्ष के गठबंधन को अनुराग ठाकुर ने महागबंधन बताया है। अनुराग ने कहा कि इनकी न नीतियां एक जैसी है न ही नियत साफ है। ये किसी बहाने से साथ आ रहे है। इस महागठबंधन को लोगों ने 2014 और 2019 में अस्वीकार किया है। दूसरी ओर पीएम मोदी की अगुवाई में देश अग्रणी बनकर आगे आया है। देश की अर्थव्यवस्था मोदी राज में मदद करने वाले देश के रूप में आगे आया है।

वहीं राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार में सचिन पायलट के द्वारा खोले गए मोर्चे पर अनुराग ने कहा कि गहलोत सरकार भ्रष्टाचार के लिए जानी जा रही है। कई घोटाले वहां हो रहे हैं। कांग्रेस उनसे छुटकारा पाना चाहती थी लेकिन सफल नहीं हुए। आशा है सचिन पायलट इस बार टिके रहेंगे।
अनुराग ने कांग्रेस पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे भारत सत्याग्रह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि जिस पार्टी की नींव झूठ पर हो वह सत्याग्रह क्या करेंगे? राहुल गांधी को सत्याग्रह का मतलब तक पता नहीं है। भ्रष्टाचार में डूबी पार्टी सत्याग्रह क्या करेंगे। कोर्ट ने दो साल की सजा दी वह उसी समय अयोग्य हो गए हैं। अपील करने के बजाए ड्रामा रचा गया।
वन्ही अनुराग ठाकुर ने शिमला नगर निगम चुनावों को लेकर कहा कि जिस दांवपेच के लिए कांग्रेस जानी जाती है। चुनावों में अपनी साख बचाने के लिए ओछे हथकंडे अपना रही है।