ऊना, 11 अप्रैल : जिला थाना के तहत अप्पर बसाल की एक विवाहिता ने अज्ञात कारण के चलते ज़हरीला प्रदार्थ निगल लिया। गम्भीर हालात में महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहा से पीजीआई रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के मुताबिक नेहा देवी पत्नी राज कुमार निवासी अप्पर बसाल ने मंगलवार दोपहर को कोई ज़हरीला प्रदार्थ निगल लिया। बिगड़ती तबियत के चलते महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया। गम्भीर हालात के चलते महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।