Facebook Twitter Instagram
    Latest
    • AIIMS के बनने से हिमाचल को नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्यों को भी मिलेगी सुविधा
    • संयुक्त निरीक्षण के बाद बहाल होगा ग्रामफू से काजा कुंजुम दर्रा मार्ग…
    • नकली शराब की बरामदगी के मामले में ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम से मिला स्पिरिट का बड़ा जखीरा
    • संगड़ाह में बिशु मेले के समापन समारोह में शिरकत करेंगे उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान
    • हिमाचल में होटल, रेस्तरां, ढाबों को बंद करने की निर्धारित समय अवधि में छूट
    Facebook Twitter Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Wednesday, May 31
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊना»पंजाब में लिखी दोस्त की हत्या की स्क्रिप्ट, हिमाचल में अंजाम…हत्यारा देसी कट्टे सहित काबू 
    ऊना

    पंजाब में लिखी दोस्त की हत्या की स्क्रिप्ट, हिमाचल में अंजाम…हत्यारा देसी कट्टे सहित काबू 

    MBM NewsBy MBM NewsApril 9, 2023Updated:April 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

    ऊना, 09 अप्रैल :  हिमाचल के ऊना के सीमांत गांव गोंदपुर जयचंद में 2 दिन पहले पंजाबी (Punjabi) युवक की हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान ऊना जिला के सासन निवासी 22 वर्षीय विशाल पुत्र रमेश चंद के रूप में की गई है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक देसी कट्टा और पांच जिंदा रौंद भी बरामद किए हैं। हालांकि पुलिस को इसी मामले में दूसरे आरोपी पंजाब के होशियारपुर की गढ़शंकर तहसील के निवासी गगन पुत्र जोगिंदर की तलाश है। 

    प्रेस वार्ता को संबोधित करते पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर

          बताया जा रहा है कि आरोपी विशाल को सोलन (Solan) जिला से गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तारी से बचने के लिए वो ट्रक (Truck)  में सवार होकर शिमला (Shimla)  की तरफ जा रहा था। आरोपी मृतक राजेंद्र के पुराने दोस्त थे। हाल ही में दोस्तों (friends) के बीच मनमुटाव हुआ था। इसके बाद राजेंद्र को मौत के घाट उतारने के बाद लाश को जंगल में ठिकाने लगाया गया था। आरोपियों ने पहले राजेंद्र को पत्थरों से हमला कर घायल किया, दूसरे ने उसे पकड़ा, वहीं दूसरे ने तेजधार हथियार से उसका गला रेत दिया। 23 वर्षीय मृतक पंजाब (Punjab) की गढ़शंकर तहसील का रहने वाला था।    

    Demo -- --- Demo -- -- -- -- Demo

          हत्या आरोपी पंजाब के इसी गांव में अपनी बुआ के घर लंबे अरसे से रह रहा था। जानकारी के मुताबिक अरेस्टिंग के समय विशाल सोलन जिला के सनवारा टोल बैरियर (Sanwara Toll Barrier) पर एक ट्रक में सवार पाया गया। रविवार को हरोली थाना में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मृतक राजेंद्र कुमार और हत्या के आरोपी युवक पुराने दोस्त हैं, लेकिन हाल ही में इनके बीच मनमुटाव हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने उसे हिमाचल प्रदेश के गोंदपुर जयचंद गांव के समीप मौत के घाट उतारा और शव को झाड़ियों में फेंक कर घटनास्थल से फरार हो गए। 

           हत्या से पहले आरोपी राजेंद्र के घर पहुंचे और उसी की बाइक पर निकले थे। इसकी पुष्टि दो चश्मदीदों ने की थी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हत्या के मामले में फरार चल रहा दूसरा आरोपी गगन पुत्र जोगेंद्र को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।  

    ऊना में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर लगाम कसने के लिए जिला पुलिस द्वारा पंजाब से सटी सीमाओं पर चौकसी को बढ़ाने का फैसला लिया है, जिसके चलते करीब 10 स्थानों पर पुलिस पोस्ट स्थापित करने की प्रपोजल तैयार की गई है।         

    एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि ये प्रपोजल उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री समेत विधायकों को भी सौंपी गई है, ताकि इस पर जल्द अमल करते हुए प्रदेश के लोगों के जान और माल को सुरक्षित किया जा सके।

    गौरतलब है कि सितंबर 2022 में भी जिला के ही सीमांत गांव दुलैहड़ में भी पंजाब के अपराधियों ने एक स्थानीय व्यक्ति को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था, जबकि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधे पंजाब में दाखिल होकर फरार होने में कामयाब रहे थे। वहीं पुलिस ने बाद में आरोपियों को पंजाब हरियाणा और राजस्थान से कड़ी मशक्कत से काबू भी किया था।
    –

    Himachal News In Hindi una news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Articleशिमला नगर निगम चुनाव : भाजपा 12 अप्रैल को करेगी 34 प्रत्याशियों का ऐलान 
    Next Article मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारी के निधन पर शोक किया व्यक्त 

    Related Posts

    AIIMS के बनने से हिमाचल को नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्यों को भी मिलेगी सुविधा

    बिलासपुर 3 Mins Read

    संयुक्त निरीक्षण के बाद बहाल होगा ग्रामफू से काजा कुंजुम दर्रा मार्ग…

    लाहौल और स्पीति 1 Min Read

    नकली शराब की बरामदगी के मामले में ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम से मिला स्पिरिट का बड़ा जखीरा

    ऊना 3 Mins Read
    Demo
    क्राइम
    ऊना

    नकली शराब की बरामदगी के मामले में ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम से मिला स्पिरिट का बड़ा जखीरा

    By MBM NewsMay 30, 2023
    ऊना

    मैहतपुर के नकली शराब मामले में सनसनीखेज खुलासे, मंडी शराब कांड के सरगना से जुड़े हैं तार

    By MBM NewsMay 30, 2023
    क्राइम

    शिमला : खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

    By MBM NewsMay 29, 2023
    ऊना

    #Una : फैक्ट्री के भवन से चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, छापेमारी में बड़ा जखीरा बरामद

    By MBM NewsMay 29, 2023
    क्राइम

    बिलासपुर में बस सवार महिला चरस समेत गिरफ्तार

    By सुनील ठाकुरMay 29, 2023
    क्राइम

    शिकारियों की गोली से बाइक सवार घायल, बाल-बाल बचा दो साल का मासूम

    By MBM NewsMay 28, 2023
    मुख्य समाचार

    हिमाचल सरकार से NTT कोर्स धारकों की गुहार, जल्द हो समस्या का समाधान…

    May 30, 2023

    मैहतपुर के नकली शराब मामले में सनसनीखेज खुलासे, मंडी शराब कांड के सरगना से जुड़े हैं तार

    May 30, 2023

    औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में ‘आयकर विभाग’ की दबिश, गोपनीय तरीके से पहुंची टीम

    May 30, 2023

    MS रामचंद्र राव बने हिमाचल के चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

    May 30, 2023

    हिमाचल में डेढ़ घंटे डॉक्टर्स ने की पेन डाउन स्ट्राइक, NPA बंद करने पर किया विरोध

    May 29, 2023



    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.