Facebook Twitter Instagram
    Latest
    • कृषि मंत्री ने किया 1.75 करोड़ की लागत से बनने वाले पशु चिकित्सालय का शिलान्यास
    • #Una : सड़क दुर्घटना में कार की चपेट में आए शख्स ने PGI में तोड़ा दम  
    • क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में हुआ कैम्पस साक्षात्कार, 77 आवेदकों ने लिया भाग        
    • बिलासपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव  
    • उप लेखा अधिकारी की कार्यप्रणाली के खिलाफ इंटक ने किया प्रदर्शन
    Facebook Twitter Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Thursday, June 8
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»लिटरेचर फेस्टिवल : साहित्य व कला के विभिन्न रंगों का साक्षी बना धर्मशाला
    कांगड़ा

    लिटरेचर फेस्टिवल : साहित्य व कला के विभिन्न रंगों का साक्षी बना धर्मशाला

    MBM NewsBy MBM NewsApril 8, 2023Updated:April 8, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

    धर्मशाला, 08 अप्रैल : डिग्री कॉलेज धर्मशाला का त्रिगर्त सभागार दो दिनों तक कलाकार-साहित्यकारों के सुंदर भावों से सराबोर रहा। धर्मशाला लिटरेचर फेस्टिवल का दूसरा संस्करण शनिवार को मधुर स्मृतियों के साथ सम्पूर्ण हुआ। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने इस अवसर पर यहां आए सभी कला और साहित्य प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दो दिन तक चले धर्मशाला लिटरेचर फेस्टिवल के दूसरे संस्करण से धर्मशाला साहित्य और कला के विभिन्न रंगों का साक्षी बना। 

    इस अवसर पर पूर्व मंत्री विप्लव ठाकुर भी उपस्थित रहीं। धर्मशाला लिटरेचर फेस्टिवल 2023 के समापन के दौरान आए हुए प्रतिभागियों को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित भी किया गया। उपायुक्त ने बताया कि फेस्टिवल में साहित्य-कला क्षेत्र के नामचीन लोगों के साथ नवोदित और प्रतिभाशाली लेखक-कलाकार-कवियों ने भी भाग लिया।

    Demo -- --- Demo -- -- -- -- Demo

    उन्होंने कहा कि इस दौरान साहित्य और कला प्रेमियों को अपने पसंदीदा साहित्यकारों से रूबरू होने का अवसर मिला। इस दौरान साहित्यकारों ने आकर्षक चर्चा सत्रों में भाग लिया। उन्होंने कहा कि आयोजन में मनोरंजन, प्रेरणा और शिक्षा का समन्वय रहा। उन्होंने बताया कि इस दौरान स्थानीय कला को बढ़ावा देने के लिए लाइव कांगड़ा पेंटिंग पर कार्यशालाओं का आयोजन भी किया गया।

    धर्मशाला के वातावरण ने बनाया सुनहरा
    उपायुक्त ने कहा कि साहित्य और कला से जुड़े लोगों के लिए विचारने और काम करने के लिए धर्मशाला से बेहतर कोई अन्य जगह नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि धर्मशाला को दिन-रात निहारती और अपने आंचल में पालती धौलाधार की ऊँची चौटियां स्वयं ईश्वर द्वारा रचित एक खूबसूरत कविता और कला जैसी है।

    उन्होंने कहा कि इस वातावरण को देखकर उनके मन में विचार आया कि यहां कला और साहित्य से जुड़े लोगों का संगम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी के तहत जिला प्रशासन ने धर्मशाला लिटरेचर फेस्टिवल की शुरुआत करने की पहल की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की इस पहल को कला और साहित्य से जुड़े लोगों ने न केवल सराहा अपितु बड़े उत्साह से भाग लेते हुए इसे सफल भी बनाया।

    राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पटल पर स्थान दिलाने का रहेगा प्रयास
    डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि धर्मशाला लिटरेचर फेस्टिवल के माध्यम से स्थानीय कलाकारों और साहित्यकारों को भी एक अच्छा मंच मिला। उन्होंने कहा कि इस लिटरेचर फेस्टिवल में साहित्यकारों और कलाकारों की उत्सुकता को देखते हुए वे अपनी पहल को सफल मानते है। उन्होंने कहा कि कला और साहित्य क्षेत्र की सहभागिता के साथ धर्मशाला लिटरेचर फेस्टिवल का दूसरा संस्करण आज सम्पूर्ण हुआ। उन्होंने कहा कि धर्मशाला लिटरेचर फेस्टिवल के आने वाले संस्करण इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर एक पहचान दिलाएं, ऐसा उनका प्रयास रहेगा।

    दो दिवसीय धर्मशाला लिटरेचर फेस्टिवल-2023 में नीलेश कुलकर्णी, सगुण जैन, सुनैनी गुलेरिया शर्मा, सिद्धार्थ, मनीष जैन, नवनीत शर्मा, विनीत मोहिल, सहर घरचोरलू, डॉ. प्रत्यूष गुलेरी, चंद्ररेखा ढडवाल, अभ्युदिता गौतम, ईशान, सीमा शर्मा, शिवम, प्रोफेसर रोशन शर्मा, कर्नल वीपी सिंह, निखिल शर्मा, कर्नल आशीष बेदी, डॉ. मनदीप प्रकाश, मुबारक संधू, देव हिंदवी, जन्मजय गुलेरिया, मीनाक्षी कँवर, आशिशा चक्रवर्ती, हरिंदर चीमा, भुचुंग डी सोनम, समीर राहत, पायल, हरदीप और चांदपुरी ने साहित्यिक चर्चा सत्रों में भाग लिया। इस मौके उन्होंने अपने व्याख्यानों के जरिए अपना अनुभव व ज्ञान साझा किया।

    इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर, एसडीएम धर्मशाला शिल्पी वेक्टा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

    Himachal News In Hindi kangra news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Articleनगर निगम चुनाव में फर्जी वोटर को लेकर भाजपा ने SDM शिमला को सौंपा ज्ञापन
    Next Article हिमाचल का सबसे पुराना संग्रहालय भूरी सिंह चंबा पर्यटकों व शोधार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र

    Related Posts

    कृषि मंत्री ने किया 1.75 करोड़ की लागत से बनने वाले पशु चिकित्सालय का शिलान्यास

    कांगड़ा 4 Mins Read

    #Una : सड़क दुर्घटना में कार की चपेट में आए शख्स ने PGI में तोड़ा दम  

    ऊना 1 Min Read

    क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में हुआ कैम्पस साक्षात्कार, 77 आवेदकों ने लिया भाग        

    कांगड़ा 1 Min Read
    Demo
    क्राइम
    क्राइम

    मंडी : फिल्मी अंदाज में 3 नशेड़ी युवकों ने एक ही रात में 5 चोरियों को दिया अंजाम

    By विरेंद्र भारद्वाजJune 6, 2023
    ऊना

    हिमाचल में गली-गली घूम ड्रग्स बेच रहे तस्कर, 30.66 ग्राम चिट्टे सहित पंजाब का व्यक्ति काबू 

    By MBM NewsJune 6, 2023
    कुल्लू

    कुल्लू में गश्त के दौरान मंडी के दो युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार

    By MBM NewsJune 6, 2023
    क्राइम

    #Murder_in_Mandi : गले में चाकू घोंप महिला को उतारा मौत के घाट, झाड़ियों में फेंका शव 

    By विरेंद्र भारद्वाजJune 5, 2023
    क्राइम

    आबकारी विभाग की अवैध शराब के खिलाफ मुहिम जारी, बद्दी में सफलता  

    By MBM NewsJune 5, 2023
    कांगड़ा

    हिमाचल में 154.16 ग्राम चिट्टे के साथ महिला व 3 युवक गिरफ्तार, लाखों की नकदी भी बरामद 

    By MBM NewsJune 5, 2023
    मुख्य समाचार

    हिमाचल : 29 परियोजनाओं पर खर्च होंगे 8,468 करोड़, 12584 युवाओं को मिलेगा रोजगार 

    June 7, 2023

    बिलासपुर : BDO ऑफिस के समीप जंगल में मिला नर कंकाल, मौके पर फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

    June 7, 2023

    Mandi Murder Case : 3 दिन बाद भी खुलेआम घूम रहा कातिल, नहीं हुई शव शिनाख्त

    June 7, 2023

    WATCH VIDEO : सवारियों ने पहले भरी सड़क पर बनी खाइयां, फिर गंतव्य तक पहुंची HRTC बस

    June 7, 2023

    माता ने पुत्र को लिखा पत्र, सड़क के लिए धनराशि जारी करने का निवेदन…

    June 7, 2023



    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.