शिमला, 08 अप्रैल : नगर निगम शिमला की चुनावी सरगर्मियों के बीच भाजपा लगातार कांग्रेस पर फर्जी वोट बनाने का आरोप लगा रही है, जिसको लेकर शनिवार को एसडीएम शिकायत के तौर पर ज्ञापन सौंपा है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि चुनावों के लिए भारी संख्या में फर्जी वोटर बनाये जा रहे है। शिमला में मंत्रियों की कोठी के पते पर भी भारी संख्या में वोट बन रहे है। जबकि इन कोठियों में इतने लोग नहीं रहते।
भाजपा कोषाध्यक्ष संजय सूद ने कहा की नगर निगम के चुनाव सही और निष्पक्ष हो ये सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया है कि नगर निगम के वार्डों में बड़ी संख्या में वोटों का आवेदन किया जा रहा हैं। शिमला नगर निगम के कई वार्डों में मंत्रियों के घरों के पते पर बड़ी संख्या में वोटों का आवेदन किया जा रहा है। वोट का आवेदन करते समय जो लोग उस वोट को वेरीफाई कर रहे हैं। उनका वोट अभी सप्लीमेंट सूची में प्रकाशित नहीं हुआ है। भाजपा ने ज्ञापन में मांग की है कि ऐसे आवेदनों को खारिज किया जाए।