Facebook Twitter Instagram
    Latest
    • कुल्लू में गश्त के दौरान मंडी के दो युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार
    • #Paonta Sahib : वाहनों की आवाजाही के लिए खुला बांगरण पुल, 10 टन भार क्षमता
    • शिमला : कोटी क्षेत्र में 7 व जुन्गा में 9 जून को रहेगा पावर कट
    • लेखा अधिकारी की कार्यशैली से खफा BSL वर्कर्स यूनियन का BBMB कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
    • हिमाचल की राजधानी शिमला की तर्ज पर नगरोटा शहर में बनेगा मॉल रोड
    Facebook Twitter Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Tuesday, June 6
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»हिमाचल प्रदेश»किन्नौर»किन्नौर में नौतोड़ मामलों का सर्वमान्य हल सुनिश्चित करेगी प्रदेश सरकार
    किन्नौर

    किन्नौर में नौतोड़ मामलों का सर्वमान्य हल सुनिश्चित करेगी प्रदेश सरकार

    MBM NewsBy MBM NewsApril 6, 2023Updated:April 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

    शिमला, 06 अप्रैल : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार जिले में नौतोड़ भूमि मामलों के सभी पहलुओं की जांच कर इसका सर्वमान्य समाधान निकालेगी। मुख्यमंत्री ने बुधवार सांय यहां किन्नौर वेलफेयर सोसायटी के कार्यक्रम ‘तोशिम-2023’ को संबोधित करते हुए कहा कि जिला अपनी समृद्ध संस्कृति के लिए विश्वविख्यात है। वर्तमान राज्य सरकार जनजातीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
     

       ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार सेब उत्पादकों को अधिक लाभ प्रदान करने के लिए राज्य में 10 सीए (नियंत्रित वातावरण) स्टोर स्थापित कर रही है। ताकि उन्हें बिचौलियों के शोषण से बचाकर उनके उत्पादों के लाभकारी मूल्य सुनिश्चित किए जा सकें। उन्होंने कहा कि विभाग ने इन सीए स्टोर्स की स्थापना के लिए निविदाएं जारी कर दी हैं।

    Demo -- --- Demo -- -- -- -- Demo

         मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल की स्थापना के लिए जिला में भूमि चिन्हित कर ली गई है। इस स्कूल का परिसर 40 बीघा भूमि में स्थापित किया जाएगा और इसका निर्माण कार्य इसी वर्ष शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये स्कूल राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में खोले जाएंगे, जो विद्यार्थियों को उनके घरों के नजदीक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेंगे।

         ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान सरकार ने राज्य के पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से हरित बजट पेश किया है। सरकार दीर्घकालिक आवश्यकताओं के दृष्टिगत हरित ऊर्जा और हरित अमोनिया के उत्पादन की दिशा में प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था काफी हद तक पर्यटन पर निर्भर करती है और सरकार इस क्षेत्र को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

          उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुविधा के लिए राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में हेलीपोर्ट विकसित किए जाएंगे। इससे राज्य के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार समाज के हर वर्ग का कल्याण सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सुख-आश्रय विधेयक-2023 को वर्तमान विधानसभा सत्र में प्रस्तुत किया गया है। इससे राज्य के लगभग 6000 अनाथ सम्मानजनक तरीके से जीवन-यापन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इन बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के रूप में गोद लिया जाएगा। इसके अंतर्गत 27 वर्ष की आयु तक उनकी उच्च शिक्षा, जेब खर्च और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सहायता प्रदान की जाएगी।

         मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने समाज में उल्लेखनीय योगदान के लिए बॉक्सर मीनाक्षी नेगी और जम्मू-कश्मीर में कार्यरत प्रधान आयुक्त (जीएसटी) हीर भगत नेगी सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट व्यक्तियों को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने मुक्केबाजी में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए मीनाक्षी नेगी को एक लाख का पुरस्कार की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने स्मारिका का विमोचन भी किया।

          इस अवसर पर किन्नौर वेलफेयर सोसायटी ने मुख्यमंत्री सुख-आश्रय कोष के लिए 1.11 लाख की राशि का चेक मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को भेंट किया।
    कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इसके लिए मुख्यमंत्री ने एक लाख रुपये की घोषणा की। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के उपरांत राज्य में व्यवस्था में सुधार के उनके प्रयासों की सराहना की।

           उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, मुख्य संसदीय सचिव चौधरी राम कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल, कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र वर्मा, पूर्व मुख्य सचिव वी.सी. फारका, अन्य पदाधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Himachal News In Hindi Shimla News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Articleशिमला के जाखू मंदिर में हनुमान जयंती पर चढ़ाया गया डेढ़ क्विंटल का रोट
    Next Article नहीं रहे सोलन में गरीबों के मसीहा ‘राहुल तनवर’, युवावस्था में ही त्यागा संसार

    Related Posts

    कुल्लू में गश्त के दौरान मंडी के दो युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार

    कुल्लू 1 Min Read

    #Paonta Sahib : वाहनों की आवाजाही के लिए खुला बांगरण पुल, 10 टन भार क्षमता

    सिरमौर 2 Mins Read

    शिमला : कोटी क्षेत्र में 7 व जुन्गा में 9 जून को रहेगा पावर कट

    शिमला 1 Min Read
    Demo
    क्राइम
    कुल्लू

    कुल्लू में गश्त के दौरान मंडी के दो युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार

    By MBM NewsJune 6, 2023
    क्राइम

    #Murder_in_Mandi : गले में चाकू घोंप महिला को उतारा मौत के घाट, झाड़ियों में फेंका शव 

    By विरेंद्र भारद्वाजJune 5, 2023
    क्राइम

    आबकारी विभाग की अवैध शराब के खिलाफ मुहिम जारी, बद्दी में सफलता  

    By MBM NewsJune 5, 2023
    कांगड़ा

    हिमाचल में 154.16 ग्राम चिट्टे के साथ महिला व 3 युवक गिरफ्तार, लाखों की नकदी भी बरामद 

    By MBM NewsJune 5, 2023
    क्राइम

    नवविवाहिता की मौत मामले ने पकड़ा तूल, भराड़ी थाना में हंगामा

    By सुनील ठाकुरJune 4, 2023
    क्राइम

    हमीरपुर में कार सवार दो युवक चिट्टे समेत काबू

    By MBM NewsJune 4, 2023
    मुख्य समाचार

    #HPSSC : जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पोस्ट कोड 817 में एक ओर FIR, 10 नामजद…

    June 5, 2023

    #WATCH_VIDEO : अपना ही वजन नहीं संभाल पाया निर्माणाधीन पुल, लेंटर डालते ही धड़ाम

    June 5, 2023

    विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम ने साइकिल रन व छात्र रैली को ओक ओवर से किया रवाना

    June 5, 2023

    संगड़ाह : चलती कार पर गिरे पत्थर, दो बच्चो सहित पांच ने करीब से देखी मौत

    June 4, 2023

    हिमाचल में CM के आश्वासन के बाद चिकित्सकों ने वापिस ली पेन डाउन हड़ताल, मरीजों को राहत 

    June 3, 2023



    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.