Facebook Twitter Instagram
    Latest
    • AIIMS के बनने से हिमाचल को नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्यों को भी मिलेगी सुविधा
    • संयुक्त निरीक्षण के बाद बहाल होगा ग्रामफू से काजा कुंजुम दर्रा मार्ग…
    • नकली शराब की बरामदगी के मामले में ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम से मिला स्पिरिट का बड़ा जखीरा
    • संगड़ाह में बिशु मेले के समापन समारोह में शिरकत करेंगे उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान
    • हिमाचल में होटल, रेस्तरां, ढाबों को बंद करने की निर्धारित समय अवधि में छूट
    Facebook Twitter Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Wednesday, May 31
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन में तीन साल बाद लौटा WCS, ‘आत्मरक्षा’ में महारत का प्रशिक्षण दे रहा जावेद…
    सिरमौर

    नाहन में तीन साल बाद लौटा WCS, ‘आत्मरक्षा’ में महारत का प्रशिक्षण दे रहा जावेद…

    MBM NewsBy MBM NewsApril 6, 2023Updated:April 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

    नाहन, 5 अप्रैल : वैश्विक महामारी ने जीवन की रफ्तार को रोक दिया था। इससे बहुत से लोग उबर गए थे, लेकिन कुछ क्षेत्र ऐसे भी थे जो जीवन की धारा में नहीं लौटे थे। शहर ने बच्चों व वयस्कों को आत्मरक्षा के टिप्स देने वाले मंच को भी खो दिया था। खैर, आत्मरक्षा के गुर सिखाने में माहिर ‘जावेद उल्फत’ तकरीबन तीन साल बाद ‘वार टाइम काॅमबेट सिस्टम’ (War Time Combat System) को वापस लेकर आए हैं।

    बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाते जावेद

          पांच साल से अधिक उम्र वाले मार्शल आर्ट (martial arts) की अलग-अलग विधाओं के अलावा जूडो, कराटे (judo karate) के टिप्स हासिल कर सकते हैं। तीन साल बाद फर्क ये है कि अब ये प्रशिक्षण इंडोर केंद्र में दिया जा रहा है, पहले चौगान के समीप सुरेंद्रा क्लब (Surendra Club Nahan) में खुले आसमान के नीचे प्रशिक्षण दिया जाता था।

    Demo -- --- Demo -- -- -- -- Demo

           7 डैन ब्लैक बैल्ट जावेद उल्फत को क्षेत्र में तकरीबन 26 साल का अनुभव प्राप्त है। हालांकि, खुद टिप्स सीखने की शुरुआत नाहन से की थी, लेकिन बाद में केरल व गुजरात में प्रशिक्षण हासिल करने के बाद मौजूदा में नेशनल जज व नेशनल रेफरी (National Judge and National Referee) भी हैं।

    दरअसल, तीन साल पहले तक शहर के बच्चों में कराटे व मार्शल आर्ट आदि की विधाओं को सीखने का जबरदस्त क्रेज था। लेकिन वैश्विक महामारी के कारण प्रशिक्षण बंद हो गया था। इसे वापस पटरी पर लाने की कोशिश जावेद द्वारा की जा रही थी।

          एमबीएम न्यूज नेटवर्क से बातचीत में जावेद उल्फत ने कहा कि बच्चों, व्यस्क पुरुषों व महिलाओं के लिए अलग-अलग बैच बनाए गए हैं। उन्होंने इस बात की भी गारंटी दी है कि बेहतरीन प्रशिक्षण हासिल करने वाले बच्चों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंच उपलब्ध करवाया जाएगा। ड्रैगन मार्शल आर्ट अकादमी (Dragon Martial Arts Academy) के संस्थापक जावेद उल्फत ने कहा कि वो आर्मी व पुलिस को भी एडवांस कोर्स देने की क्षमता रखते हैं। 

      अकादमी से प्रशिक्षण हासिल करते नन्हें बच्चे।  

          उन्होंने कहा कि शहर में बच्चे आत्मरक्षा (Self Defence) का प्रशिक्षण हासिल करने से वंचित थे। जावेद उल्फत ने कहा कि अकादमी में दाखिला लेने के इच्छुक उन्हें मोबाइल नंबर 70181-36866 पर संपर्क कर सकते हैं।

    ये किया अनुभव साझा…
    एक सवाल के जवाब में जावेद उल्फत ने कहा कि अकादमी से प्रशिक्षण हासिल करने वाले एक युवक को दिल्ली में अपनी रियल लाइफ में इसका फायदा हुआ था। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण हासिल कर चुका युवक दिल्ली में महिला दोस्त के साथ जा रहा था। इस दौरान कुछ शरारती तत्वों ने दोस्त से छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके बाद अकादमी में सीखे टिप्स की मदद से वो शरारती तत्वों को खदेड़ने में कामयाब हुआ था।

    जावेद ने कहा कि पहले 30 प्रशिक्षुओं को फीस में 33 प्रतिशत छूट देने का निर्णय भी किया गया है। उन्होंने कहा की पहले ड्रैगन अकादमी के बैनर तले प्रशिक्षण दिया जाता था। पहले भी खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते है।    

    अकादमी को इंस्टाग्राम https://www.instagram.com/wcs_combat/ व यू टयूब  https://www.youtube.com/channel/UCIQf9nHr0AsBtVExQycfp3g पर फाॅलो किया जा सकता है।    

    Himachal News In Hindi Sirmour news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Articleहिमाचल विधानसभा का बजट सत्र समाप्त, गूंजे 896 प्रश्न…8 विधेयक पारित   
    Next Article हिमाचल में कानून बनी सुखाश्रय योजना, सुक्खू सरकार उठाएगी अनाथ बच्चों का सारा खर्च 

    Related Posts

    AIIMS के बनने से हिमाचल को नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्यों को भी मिलेगी सुविधा

    बिलासपुर 3 Mins Read

    संयुक्त निरीक्षण के बाद बहाल होगा ग्रामफू से काजा कुंजुम दर्रा मार्ग…

    लाहौल और स्पीति 1 Min Read

    नकली शराब की बरामदगी के मामले में ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम से मिला स्पिरिट का बड़ा जखीरा

    ऊना 3 Mins Read
    Demo
    क्राइम
    ऊना

    नकली शराब की बरामदगी के मामले में ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम से मिला स्पिरिट का बड़ा जखीरा

    By MBM NewsMay 30, 2023
    ऊना

    मैहतपुर के नकली शराब मामले में सनसनीखेज खुलासे, मंडी शराब कांड के सरगना से जुड़े हैं तार

    By MBM NewsMay 30, 2023
    क्राइम

    शिमला : खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

    By MBM NewsMay 29, 2023
    ऊना

    #Una : फैक्ट्री के भवन से चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, छापेमारी में बड़ा जखीरा बरामद

    By MBM NewsMay 29, 2023
    क्राइम

    बिलासपुर में बस सवार महिला चरस समेत गिरफ्तार

    By सुनील ठाकुरMay 29, 2023
    क्राइम

    शिकारियों की गोली से बाइक सवार घायल, बाल-बाल बचा दो साल का मासूम

    By MBM NewsMay 28, 2023
    मुख्य समाचार

    हिमाचल सरकार से NTT कोर्स धारकों की गुहार, जल्द हो समस्या का समाधान…

    May 30, 2023

    मैहतपुर के नकली शराब मामले में सनसनीखेज खुलासे, मंडी शराब कांड के सरगना से जुड़े हैं तार

    May 30, 2023

    औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में ‘आयकर विभाग’ की दबिश, गोपनीय तरीके से पहुंची टीम

    May 30, 2023

    MS रामचंद्र राव बने हिमाचल के चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

    May 30, 2023

    हिमाचल में डेढ़ घंटे डॉक्टर्स ने की पेन डाउन स्ट्राइक, NPA बंद करने पर किया विरोध

    May 29, 2023



    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.