शिमला, 05 अप्रैल : हिमाचल (Himachal Pradesh) की सड़कों पर आए दिन सड़क हादसे बढ़ रहे है। जिससे कई लोगों की जानें हर साल जाती है। हादसों को रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट (black spot) चिन्हित किए गए और क्रैश बैरियर लगाने का कार्य भी किया जा रहा है। लेकिन हादसे कम नहीं हो रहे हैं। खास कर पहाड़ी इलाकों में धुंध व रात के वक्त गाड़ी चलाना ज्यादा मुश्किल होता है।

प्रदेश की सड़कों पर ड्राइविंग को आसान बनाने के लिए अब हिमाचल प्रदेश सरकार की सड़कों पर नाइट ग्लो पेंट लगाने पर विचार कर रही है। यह पेंट रात के वक्त सड़क पर रेडियम की तरह चमकेगा। इससे ड्राइवर को अपनी लेन का अंदाजा सहजता से हो सकेगा। नाइट ग्लो पेंट का विदेशों में इस्तेमाल किया जाता है। उसी को देखते हुए अब लोक निर्माण विभाग हिमाचल प्रदेश में इसका ट्रायल किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने नाइट ग्लो पेंट का इस्तेमाल शुरू करने की बात कही है। मौजूदा वक्त में यह तकनीक ऑस्ट्रेलिया (Australia) में इस्तेमाल हो रही है। हिमाचल प्रदेश सरकार भी सड़कों पर नाइट ग्लो पेंट लगाने के बारे में विचार कर रही है। यदि शुरुआती दौर में यह सफल रहा, तो प्रदेश भर की सड़कों पर नाइट ग्लो पेंट नजर आएगा। इसके पीछे की मंशा हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर दुर्घटनाओं को कम से कम करना है।
वहीं विक्रमादित्य सिंह ने नगर निगम शिमला के चुनाव को लेकर विपक्ष द्वारा किए वॉकआउट (walkout) पर कहा कि विपक्ष चर्चा से भाग रही है। बीते दिन जब नगर निगम संशोधन विधेयक को सदन में लाया गया था, उस समय भाजपा सदन से बाहर चली गई थी।
नियमों के तहत नगर निगम रोस्टर बनाया गया है और अब चुनाव होने जा रहे हैं। जोकि काफी पहले हो जानें चाहिए थे, लेकिन भाजपा सरकार में चुनाव नहीं हो पाए। कांग्रेस चुनावों को लेकर पूरी तरह से तैयार है। इस बार नगर निगम शिमला में कांग्रेस के मेयर और डिप्टी मेयर बैठेंगे।