Facebook Twitter Instagram
    Latest
    • कुल्लू में गश्त के दौरान मंडी के दो युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार
    • #Paonta Sahib : वाहनों की आवाजाही के लिए खुला बांगरण पुल, 10 टन भार क्षमता
    • शिमला : कोटी क्षेत्र में 7 व जुन्गा में 9 जून को रहेगा पावर कट
    • लेखा अधिकारी की कार्यशैली से खफा BSL वर्कर्स यूनियन का BBMB कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
    • हिमाचल की राजधानी शिमला की तर्ज पर नगरोटा शहर में बनेगा मॉल रोड
    Facebook Twitter Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Tuesday, June 6
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»शिमला»कोविड नियमों का अनुपालन व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का करें इस्तेमाल
    शिमला

    कोविड नियमों का अनुपालन व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का करें इस्तेमाल

    MBM NewsBy MBM NewsApril 5, 2023Updated:April 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

    शिमला, 5 अप्रैल : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्य के लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनने का आग्रह किया है। ताकि वायरस को फैलने से रोका जा सके।

    मुख्यमंत्री गत सायं यहां इंडियन एसोसिएशन ऑफ पार्लियामेंटेरियन ऑन पॉपुलेशन एंड डेवलपमेंट (आईएपीपीडी) द्वारा आयोजित ‘भारत में महामारी के दौरान और उसके बाद स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए प्रदेश के विधायकों की मजबूत भूमिका’ विषय पर आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है। अब समाज को कोरोना वायरस के साथ जीना सीखना होगा।

    Demo -- --- Demo -- -- -- -- Demo

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार लोगों को विशेष चिकित्सा देखभाल सेवाएं प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में आवश्यक सुधार कर रही है। आने वाले समय में इन सुधारों के सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों को विश्व स्तरीय बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का समावेश किया जाएगा। ताकि लोगों को घर-द्वार पर आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

    मेडिकल कॉलेज टांडा और आईजीएमसी शिमला में अगले छह महीनों में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इससे न केवल मरीजों के कीमती समय की बचत होगी बल्कि इससे सटीक परिणाम भी मिलेंगे। आईजीएमसी शिमला में PET ब्लॉक का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा में पेट स्कैन मशीन लगाने के लिए 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

    ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आईजीएमसी शिमला में ट्रॉमा सेंटर के साथ 175 बिस्तरों वाली चिकित्सा आपातकालीन सुविधा स्थापित करने के लिए सरकार ने 11 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। चम्बा और हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालयों के भवन निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है और इस वर्ष इनके पूरा होने की सम्भावना है, जिससे इन क्षेत्रों के लोगों को घर के नजदीक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी। राज्य सरकार ने व्यवस्था में पारदर्शिता को बढ़ावा देने के दृष्टिगत स्वास्थ्य संस्थानों में दवाइयां, उपकरण और मशीनरी की खरीद के लिए चिकित्सा सेवा निगम का भी गठन किया है।

            मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभान्वित करने के लिए विभिन्न कल्याणकारी और जनहितकारी निर्णय ले रही है। राज्य सरकार कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश की जनता को दी गई सभी गारंटियों को चरणबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है और हरित बजट इस दिशा में एक सकारात्मक कदम है। वर्तमान सरकार राज्य के स्वच्छ वातावरण को संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदूषण उत्सर्जन की जांच के लिए कई पहल की गई हैं जो जलवायु परिवर्तन की समस्या को कम करने में दूरगामी सिद्ध होंगी।

    इससे पहले आईएपीपीडी की उपाध्यक्ष विप्लव ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और एसोसिएशन की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर सहित विधायकगण भी उपस्थित थे।

    Himachal News In Hindi Shimla News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Articleपेपर लीक मामले में HPSSC के पूर्व सचिव जितेंद्र कंवर को 6 दिन का पुलिस रिमांड
    Next Article भारतीय लेखक प्रेम रावत ने बनाया ‘स्वयं की आवाज’ पुस्तक के विमोचन से गिनीज विश्व रिकॉर्ड

    Related Posts

    कुल्लू में गश्त के दौरान मंडी के दो युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार

    कुल्लू 1 Min Read

    #Paonta Sahib : वाहनों की आवाजाही के लिए खुला बांगरण पुल, 10 टन भार क्षमता

    सिरमौर 2 Mins Read

    शिमला : कोटी क्षेत्र में 7 व जुन्गा में 9 जून को रहेगा पावर कट

    शिमला 1 Min Read
    Demo
    क्राइम
    कुल्लू

    कुल्लू में गश्त के दौरान मंडी के दो युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार

    By MBM NewsJune 6, 2023
    क्राइम

    #Murder_in_Mandi : गले में चाकू घोंप महिला को उतारा मौत के घाट, झाड़ियों में फेंका शव 

    By विरेंद्र भारद्वाजJune 5, 2023
    क्राइम

    आबकारी विभाग की अवैध शराब के खिलाफ मुहिम जारी, बद्दी में सफलता  

    By MBM NewsJune 5, 2023
    कांगड़ा

    हिमाचल में 154.16 ग्राम चिट्टे के साथ महिला व 3 युवक गिरफ्तार, लाखों की नकदी भी बरामद 

    By MBM NewsJune 5, 2023
    क्राइम

    नवविवाहिता की मौत मामले ने पकड़ा तूल, भराड़ी थाना में हंगामा

    By सुनील ठाकुरJune 4, 2023
    क्राइम

    हमीरपुर में कार सवार दो युवक चिट्टे समेत काबू

    By MBM NewsJune 4, 2023
    मुख्य समाचार

    #HPSSC : जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पोस्ट कोड 817 में एक ओर FIR, 10 नामजद…

    June 5, 2023

    #WATCH_VIDEO : अपना ही वजन नहीं संभाल पाया निर्माणाधीन पुल, लेंटर डालते ही धड़ाम

    June 5, 2023

    विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम ने साइकिल रन व छात्र रैली को ओक ओवर से किया रवाना

    June 5, 2023

    संगड़ाह : चलती कार पर गिरे पत्थर, दो बच्चो सहित पांच ने करीब से देखी मौत

    June 4, 2023

    हिमाचल में CM के आश्वासन के बाद चिकित्सकों ने वापिस ली पेन डाउन हड़ताल, मरीजों को राहत 

    June 3, 2023



    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.