कुल्लू, 4 अप्रैल : जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के चंद्रा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने राफ्ट के माध्यम से देर रात शव को नदी से बाहर निकाला। मृतक की पहचान शुखु मरांडी पुत्र सुफल मरांडी निवासी दुमका, झारखंड के रूप में हुई है। मृतक व्यक्ति कंपनी में काम करता था।

पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही कोकसर पंचायत के स्थानीय राफ्ट संचालकों को मदद के लिए बुलाया। स्थानीय युवकों ने अंधेरे में टोर्च की रोशनी में देर रात तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया।
एसपी मानव वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि व्यक्ति नदी में कैसे डूबा। इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है।