Facebook Twitter Instagram
    Latest
    • सोलन : 30 साल की सेवाओं के बाद नाट्य निरीक्षक सेवानिवृत्त  हुए दलीप कुमार
    • चकरोता में मिली सिरमौर की नाबालिग, सैलून में काम करने वाले युवकों पर अगवा करने का आरोप
    • सिरमौर के बिशु मेलों की प्रदेश में है अलग पहचान, तीज-त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक
    • फोरलेन के डिवाइडर से टकराई बाइक, दो भाइयों में से एक की मौत…
    • मंडी के दो “आयुष” राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे जौहर, एक बास्केटबॉल तो दूसरा फुटबॉल खिलाड़ी 
    Facebook Twitter Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Wednesday, May 31
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»मुख्य समाचार»पर्यटकों एवं आम लोगों के लिए 23 अप्रैल से खुलेगा राष्ट्रपति निवास
    मुख्य समाचार

    पर्यटकों एवं आम लोगों के लिए 23 अप्रैल से खुलेगा राष्ट्रपति निवास

    MBM NewsBy MBM NewsMarch 31, 2023Updated:March 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

    शिमला, 31 मार्च : राजधानी शिमला के मशोबरा के समीप स्थित 173 वर्ष पुराना राष्ट्रपति निवास 23 अप्रैल, 2023 से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अप्रैल माह में शिमला प्रवास पर आ रही हैं। इस दौरान वह अधिकारिक रूप से इस ऐतिहासिक धरोहर को आम जनता के लिए खोलने की घोषणा करेंगी।

    यह जानकारी राष्ट्रपति के अतिरिक्त सचिव, डॉ. राकेश गुप्ता ने शुक्रवार को मशोबरा में आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटक निर्धारित प्रवेश शुल्क पर यहां भ्रमण कर सकेंगे। भारतीय नागरिकों के लिए 50 रुपये प्रति व्यक्ति और विदेशी नागरिकों के लिए 250 रुपये प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। राष्ट्रपति निवास सोमवार, राजपत्रित अवकाश एवं राष्ट्रपति के आगमन के दौरान आम जनता के लिए बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए 30 जून, 2023 तक प्रवेश निःशुल्क रखा गया है।

    Demo -- --- Demo -- -- -- -- Demo

    उन्होंने कहा कि पर्यटकों के लिए यह ऐतिहासिक भवन, राष्ट्रपति के जीवन से जुड़ी विभिन्न स्मृतियां, डाइनिंग हॉल और अन्य कलाकृतियां मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहती हैं। इसके अतिरिक्त हरियाली से भरपूर यहां के बागीचे, ट्यूलिप और अन्य सजावटी फूल इसकी सुन्दरता में और अधिक वृद्धि करते हैं। राष्ट्रपति निवास स्थित नेचर ट्रेल एवं बागीचों को भी पर्यटकों और आगन्तुकों के लिए खुला रखा जाएगा। राष्ट्रपति निवास के भ्रमण के लिए आम लोग 15 अप्रैल, 2023 से राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइट https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।  

    उन्होंने कहा कि इससे पहले राष्ट्रपति निवास नई दिल्ली और हैदराबाद को भी आम लोगों के लिए खोला जा चुका है। वहां भारी संख्या में लोग परिसर में भ्रमण के लिए पहुंच रहे हैं। इसी के दृष्टिगत अब मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास को भी आम लोगों के लिए खुला रखा जाएगा। राष्ट्रपति निवास में पर्यटकों की सुविधा के लिए क्लॉक रूम, दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए रैम्प, कैफे, स्मारिका कक्ष, विश्राम स्थल, गाइड सहित प्राथमिक उपचार सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

    बैठक में राष्ट्रपति सचिवालय की उप सचिव स्वाति शाही, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, सामान्य प्रशासन विभाग शिमला के संयुक्त सचिव प्रवीण टाक सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।

    Himachal News In Hindi Shimla News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Articleसंगड़ाह BDC में कांग्रेस को झटका, अध्यक्ष पद से पदमुक्त मेला राम शर्मा का सच हुआ दावा….
    Next Article #HPU: पुनर्मूल्यांकन का नतीजा नहीं जारी…4 अप्रैल से फिर फाइनल एग्जाम, असमंजस में छात्र 

    Related Posts

    सोलन : 30 साल की सेवाओं के बाद नाट्य निरीक्षक सेवानिवृत्त  हुए दलीप कुमार

    सोलन 1 Min Read

    चकरोता में मिली सिरमौर की नाबालिग, सैलून में काम करने वाले युवकों पर अगवा करने का आरोप

    उत्तराखंड 2 Mins Read

    सिरमौर के बिशु मेलों की प्रदेश में है अलग पहचान, तीज-त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक

    सिरमौर 3 Mins Read
    Demo
    क्राइम
    क्राइम

    #Himachal : संदिग्ध हालत में मिला दर्जी का शव, पेट पर चाकू के निशान

    By MBM NewsMay 31, 2023
    ऊना

    नकली शराब की बरामदगी के मामले में ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम से मिला स्पिरिट का बड़ा जखीरा

    By MBM NewsMay 30, 2023
    ऊना

    मैहतपुर के नकली शराब मामले में सनसनीखेज खुलासे, मंडी शराब कांड के सरगना से जुड़े हैं तार

    By MBM NewsMay 30, 2023
    क्राइम

    शिमला : खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

    By MBM NewsMay 29, 2023
    ऊना

    #Una : फैक्ट्री के भवन से चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, छापेमारी में बड़ा जखीरा बरामद

    By MBM NewsMay 29, 2023
    क्राइम

    बिलासपुर में बस सवार महिला चरस समेत गिरफ्तार

    By सुनील ठाकुरMay 29, 2023
    मुख्य समाचार

    नादौन के होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 युवतियां रेस्क्यू…ग्राहक बन पहुंची थी पुलिस 

    May 31, 2023

    हिमाचल सरकार से NTT कोर्स धारकों की गुहार, जल्द हो समस्या का समाधान…

    May 30, 2023

    मैहतपुर के नकली शराब मामले में सनसनीखेज खुलासे, मंडी शराब कांड के सरगना से जुड़े हैं तार

    May 30, 2023

    औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में ‘आयकर विभाग’ की दबिश, गोपनीय तरीके से पहुंची टीम

    May 30, 2023

    MS रामचंद्र राव बने हिमाचल के चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

    May 30, 2023



    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.