संगड़ाह, 30 मार्च : विकासखंड संगड़ाह में पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव शुक्रवार को तय है। 24 मार्च को अध्यक्ष मेला राम शर्मा और उपाध्यक्ष मदन सिंह के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ था। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के तेजिंद्र कमल को फ्रंट रनर माना जा रहा था।

इसी बीच युवा कांग्रेस ने दिल्ली से उन युवा नेताओं को पदों से हटाया है जो युवा कांग्रेस के राहुल गांधी की रैली में हिस्सा लेने नहीं गए थे। इसी कड़ी में युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष तजेंद्र कमल को भी पद से हटाया गया। ये अलग बात है कि कांग्रेस तेजिंद्र कमल को प्रत्याशी बना सकती है,क्योंकि निष्कासन नहीं है। बता दे कि तेजिंदर कमल मौजूदा में संगड़ाह बीडीसी के सदस्य भी है।
दूसरी तरफ निवर्तमान (Outgoing) पंचायत समिति (BDC) अध्यक्ष मेला राम शर्मा ने कांग्रेस को ललकारा है। शर्मा ने कहा कि प्रदेश में सत्तारूढ़ दल होने के बावजूद भी कांग्रेस 31 मार्च को अध्यक्ष नहीं चुन पाएंगे। उन्होंने कांग्रेसी नेताओं पर समिति के सदस्यों को डरा धमका कर साथ ले जाने का आरोप भी लगाया है। कहा कि कांग्रेसी नेता भाजपा समर्थित पंचायत समिति सदस्यों के परिवार के नौकरीपेशा लोगों को तबादले की धमकी देकर डरा रहे हैं। एक महिला सदस्य के पति का तबादला जनजातीय क्षेत्र में कर दिया गया है।
शर्मा ने बताया कि कांग्रेसी नेताओं द्वारा लोकतंत्र (Democracy) की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। भाजपा समर्थित पंचायत समिति सदस्यों को डराया-धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तजेंद्र कमल को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया जा रहा है, लेकिन युवा कांग्रेस (youth Congress) के प्रभारी अमरप्रीत लाली ने अनुशासनहीनता के मामले में युवा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष के पद से हटा दिया है। देखना यह है कि पद से हटाये गए युवा नेता को विधायक विनय कुमार अध्यक्ष बना पाते हैं या नहीं।