नाहन, 30 मार्च : सिरमौर भाजपा ने हरिपुरधार के बलबीर ठाकुर को पार्टी में जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा है। इसकी जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता ने नव नियुक्त जिला महामंत्री बलबीर ठाकुर को पत्र के माध्यम से प्रेषित की है।

जिलाध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले बलबीर ठाकुर नव दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करेंगे। साथ ही संगठन व पार्टी कार्य को सुदृढ़ करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
पार्टी अध्यक्ष ने नियुक्ति की जानकारी राज्य अध्यक्ष सुरेश कश्यप व संगठन महामंत्री पवन राणा को भी दी है। बता दें कि भाजपा के नवनियुक्त जिला महामंत्री क्षेत्र की जानी मानी शख्सियत सही राम के बेटे हैं, वो मां भंगयाणी मंदिर कमेटी में भी लंबे अरसे से सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। परिवार बरसों तक कांग्रेस का निष्ठावान रहा। लेकिन एक मर्तबा पार्टी के टिकट में मतभेद को लेकर भाजपा में शामिल हो गया था।
उधर, नवनियुक्त जिला महामंत्री बलबीर ठाकुर ने कहा कि पार्टी ने जो दायित्व सौंपा है, इसकी कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।