Facebook Twitter Instagram
    Latest
    • नाहन : मुक्तिधाम ‘बंकू वाला’ की बदली तस्वीर, रोटरी क्लब के प्रयास लाए रंग… 
    • मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से की भेंट 
    • मई महीने में 84 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज, टूटा पिछले 19 साल का रिकॉर्ड
    • पंजाब से हिमाचल का “हक” मांगने पर ‘सुख की सरकार’ से ‘शांता जी’ खुश, पार्टी को ये सलाह…
    • बिलासपुर : किरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना का राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने किया निरिक्षण
    Facebook Twitter Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Wednesday, May 31
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»मुख्य समाचार»हिमाचल के शहरी निकायों की “हॉट सीट” पर विधायक होंगे बाजीगर, मिला वोट का अधिकार
    मुख्य समाचार

    हिमाचल के शहरी निकायों की “हॉट सीट” पर विधायक होंगे बाजीगर, मिला वोट का अधिकार

    MBM NewsBy MBM NewsMarch 30, 2023Updated:March 30, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

       शिमला, 30 मार्च : हिमाचल प्रदेश में सत्ता बदलते ही पंचायती राज संस्थाओं के अलावा शहरी निकायों पर भी असर पड़ना शुरू हो जाता है। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की कुर्सी हासिल करने के लिए सत्ता पक्ष जद्दोजहद शुरू कर देता है। राज्य में सत्ता बदलते ही इस बार एक बड़ी बात सामने आई है। इसके मुताबिक शहरी निकायों (नगर परिषद व नगर पंचायतों) के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव में स्थानीय विधायक भी वोट डाल सकेंगे।

    उदाहरण के तौर पर अगर नगर परिषद में निर्वाचित पार्षदों की संख्या 13 है तो विधायक सहित यह आंकड़ा 14 का हो जाएगा। हैरान करने वाली बात यह है कि एमसी एक्ट 1994 की धारा 10 (3) में पहले से ही विधायक को मतदान का अधिकार प्राप्त था, लेकिन राज्य में यह व्यवस्था लागू ही नहीं हुई। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि एमसी एक्ट (MC act 1994)  को लेकर कितनी गंभीरता दिखाई जाती रही है।

    Demo -- --- Demo -- -- -- -- Demo

    दीगर है कि राज्य में नगर परिषदों की संख्या 29 है,जबकि नगर पंचायत  का आंकड़ा 27 का। इसके अलावा नगर निगमों की संख्या 5 है।            

    हालांकि एक मर्तबा धूमल सरकार ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के सीधे चुनाव पार्टी सिंबल भी करवाए थे, लेकिन बाद में वीरभद्र सरकार ने इस निर्णय को पलट दिया था। मौजूदा व्यवस्था में निर्वाचित पार्षद ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का फैसला करते हैं। जानकारी के मुताबिक नालागढ़ नगर परिषद में कांग्रेस समर्थित पार्षदों द्वारा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। इसी बीच नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर ने एक्ट में मतदान का अधिकार होने का मामला उठाया।   

    अब अपने मोबाइल पर सबसे पहले पाएं हिमाचल की ताजा खबरें, यहां क्लिक कर ज्वाइन करें हमारा WhatsApp Group

    ताजा घटनाक्रम में शहरी विकास विभाग ने इस बात का स्पष्टीकरण जारी कर दिया है कि एमसी एक्ट 1994 की धारा 10(3) के तहत स्थानीय विधायक को मतदान का अधिकार हासिल है। नालागढ़ नगर परिषद में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास पारित हो गया था, लेकिन इसी बीच चुनाव में स्थानीय विधायक द्वारा वोट का अधिकार मांगा गया। इसके बाद सोलन प्रशासन ने स्पष्टीकरण को लेकर मामला शहरी विकास विभाग के निदेशालय भेज दिया था।

    बता दें कि हिमाचल में इससे पूर्व शहरी निकाय के अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव में विधायक के मताधिकार का कोई भी उदाहरण नहीं था। 

          जानकार बताते हैं कि एमसी एक्ट में बेशक इसका प्रावधान था, लेकिन आज तक किसी का ध्यान इस तरफ नहीं गया था। उल्लेखनीय है कि नालागढ़ में विधायक को नगर परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव में वोट का अधिकार मिलने का असर प्रदेश के अन्य शहरी निकायों पर भी पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि परवाणु नगर परिषद में भी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत हो चुका है।

         हिमाचल की राजधानी शिमला में भी नगर निगम के चुनाव को लेकर हलचल चल रही है। निगम के चुनाव को लेकर आरक्षण रोस्टर जारी हो चुका है। माना जा रहा है कि स्थानीय विधायक को मेयर व डिप्टी मेयर के चयन में भी वोट का अधिकार हासिल हो जाएगा।

    सोलन की उपायुक्त कृतिका कुल्हारी ने कहा कि नालागढ़ में अध्यक्ष के चुनाव में स्थानीय विधायक को वोट का अधिकार है, इस बारे निदेशालय ने स्पष्टीकरण उपलब्ध करवा दिया है। अध्यक्ष के चुनाव को लेकर जल्द ही तिथि निर्धारित कर दी जाए जाएगी।  

    उधर, एमबीएम न्यूज़ नेटवर्क से बातचीत में शहरी विकास विभाग के निदेशक मनमोहन शर्मा ने कहा सचिवालय ने क़ानूनी परामर्श के बाद स्पष्टीकरण जारी किया है। एक सवाल के जवाब में निदेशक ने कहा कि ये व्यवस्था समूचे प्रदेश में ही लागू होगी।  

    Himachal News In Hindi Shimla News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Articleप्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलों से डरने की नहीं एहतियात बरतने की जरूरत
    Next Article कोटी पधोग में खुली नई बैंक शाखा, क्षेत्र की 20 हजार आबादी होगी लाभान्वित

    Related Posts

    नाहन : मुक्तिधाम ‘बंकू वाला’ की बदली तस्वीर, रोटरी क्लब के प्रयास लाए रंग… 

    सिरमौर 2 Mins Read

    मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से की भेंट 

    शिमला 2 Mins Read

    मई महीने में 84 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज, टूटा पिछले 19 साल का रिकॉर्ड

    शिमला 1 Min Read
    Demo
    क्राइम
    क्राइम

    #Himachal : संदिग्ध हालत में मिला दर्जी का शव, पेट पर चाकू के निशान

    By MBM NewsMay 31, 2023
    ऊना

    नकली शराब की बरामदगी के मामले में ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम से मिला स्पिरिट का बड़ा जखीरा

    By MBM NewsMay 30, 2023
    ऊना

    मैहतपुर के नकली शराब मामले में सनसनीखेज खुलासे, मंडी शराब कांड के सरगना से जुड़े हैं तार

    By MBM NewsMay 30, 2023
    क्राइम

    शिमला : खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

    By MBM NewsMay 29, 2023
    ऊना

    #Una : फैक्ट्री के भवन से चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, छापेमारी में बड़ा जखीरा बरामद

    By MBM NewsMay 29, 2023
    क्राइम

    बिलासपुर में बस सवार महिला चरस समेत गिरफ्तार

    By सुनील ठाकुरMay 29, 2023
    मुख्य समाचार

    नादौन के होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 युवतियां रेस्क्यू…ग्राहक बन पहुंची थी पुलिस 

    May 31, 2023

    हिमाचल सरकार से NTT कोर्स धारकों की गुहार, जल्द हो समस्या का समाधान…

    May 30, 2023

    मैहतपुर के नकली शराब मामले में सनसनीखेज खुलासे, मंडी शराब कांड के सरगना से जुड़े हैं तार

    May 30, 2023

    औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में ‘आयकर विभाग’ की दबिश, गोपनीय तरीके से पहुंची टीम

    May 30, 2023

    MS रामचंद्र राव बने हिमाचल के चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

    May 30, 2023



    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.