Facebook Twitter Instagram
    Latest
    • सोलन : 30 साल की सेवाओं के बाद नाट्य निरीक्षक सेवानिवृत्त  हुए दलीप कुमार
    • चकरोता में मिली सिरमौर की नाबालिग, सैलून में काम करने वाले युवकों पर अगवा करने का आरोप
    • सिरमौर के बिशु मेलों की प्रदेश में है अलग पहचान, तीज-त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक
    • फोरलेन के डिवाइडर से टकराई बाइक, दो भाइयों में से एक की मौत…
    • मंडी के दो “आयुष” राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे जौहर, एक बास्केटबॉल तो दूसरा फुटबॉल खिलाड़ी 
    Facebook Twitter Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Wednesday, May 31
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»मुख्य समाचार»जिस कॉलेज से शुरू हुआ CM सुक्खू का राजनीतिक सफर, मुख्यतिथि बनकर की 5 करोड़ की घोषणा
    मुख्य समाचार

    जिस कॉलेज से शुरू हुआ CM सुक्खू का राजनीतिक सफर, मुख्यतिथि बनकर की 5 करोड़ की घोषणा

    MBM NewsBy MBM NewsMarch 25, 2023Updated:March 25, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

    शिमला, 25 मार्च : जहां से शुरू हुआ ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का राजनीतिक सफर, वहीं बने मुख्यतिथि। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 17 वर्ष की आयु में छात्र राजनीति में कदम रखते हुए पहली बार राजकीय महाविद्यालय संजौली में कक्षा प्रतिनिधि (सीआर) का चुनाव लड़ा और जीता। इसके उपरांत वह पुनः कक्षा प्रतिनिधि चुने गए। वह संजौली और कोटशेरा कॉलेज के छात्र संघ के अध्यक्ष पद पर भी निर्वाचित हुए। उस समय दोनों कॉलेज का एक ही अध्यक्ष हुआ करता था।

    छात्र राजनीति में पदार्पण के बाद ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक राजनीति की सीढ़ियां चढ़ते गए। नगर निगम शिमला के दो बार पार्षद रहने के बाद उन्होंने नादौन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और विधायक बने। राजकीय महाविद्यालय संजौली के सभी छात्रों के लिए यह गर्व का विषय है कि उनके ही बीच से निकलकर एक विद्यार्थी आज राज्य के मुख्यमंत्री पद पर सुशोभित है।

    Demo -- --- Demo -- -- -- -- Demo

     मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विद्यार्थियों को वैश्विक चुनौतियों के अनुरूप तैयार करने केे दृष्टिगत प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधारों की दिशा में आगे बढ़ रही है। शनिवार को राजकीय उत्कृष्ट डिग्री कॉलेज संजौली के वार्षिक पारितोषिक समारोह की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। पहले ही बजट में इस दिशा में कई नई योजनाओं की घोषणा की गई है।

    अब अपने मोबाइल पर सबसे पहले पाएं हिमाचल की ताजा खबरें, यहां क्लिक कर ज्वाइन करें हमारा WhatsApp Group      

     मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए संजौली महाविद्यालय में उत्कृष्ट अधोसंरचना स्थापित करने के लिए पांच करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा भी की। उन्होंने साहसिक पर्यटन के नए पाठ्यक्रम शुरू करने तथा कॉलेज के लिए डिजिटल पुस्तकालय और कमरों के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने अगले शैक्षणिक सत्र से एमए अर्थशास्त्र और लोक प्रशासन (पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन) की कक्षाएं शुरू करने, महाविद्यालय में कॅरिअर काउंसलिंग केंद्र और जीआईए रिमोट सैंसिंग पाठ्यक्रम शुरू करने की भी घोषणा की।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महाविद्यालय के कई विद्यार्थियों ने अध्यापकों के कुशल मार्गदर्शन, कड़ी मेहनत तथा समर्पण से न्यायिक, राजनीति और प्रशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को आधुनिक दौर की चुनौतियों से पार पाने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। भविष्य की इन चुनौतियों का सामना करने के लिए उन्हें उभरती हुई तकनीक को अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार लाने के दृष्टिगत अध्यापकों की क्षमता निर्माण के लिए विदेशों में पुनश्चर्या भ्रमण कार्यक्रमों का आयोजन करवाएगी।

     संजौली महाविद्यालय में बिताए लम्हों का स्मरण करते हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्होंने इस महाविद्यालय में केन्द्रीय छात्र संघ के चार चुनाव लड़े और सभी में विजय हासिल की। वर्तमान में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है ताकि कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ वंचित वर्गों को मिल सके। उन्होंने कहा कि हिमाचल को आगामी 10 वर्षों में देश का आदर्श एवं उन्नत राज्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है और इसके लिए व्यवस्था परिवर्तन के साथ-साथ कार्य करते हुए बड़े बदलाव लाने आवश्यक हैं।

    https://fb.watch/juUeBeFgro/

     उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने संजौली कॉलेज और यहां के अध्यापकों के अपार योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का लक्ष्य हिमाचल प्रदेश को हरित ऊर्जा, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में अग्रणी राज्य बनाना है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि सरकार ने शिक्षा के लिए 8828 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित है, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जाएंगे। सरकारी शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले सभी छात्रों के लिए डेस्क उपलब्ध करवाये जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संजौली कॉलेज और राज्य के अन्य शैक्षणिक संस्थानों के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

     इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कॉलेज के मेधावी छात्रों के साथ-साथ पूर्व छात्रों को भी सम्मानित किया। कॉलेज की विजिटर बुक में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लिखा ‘जीवन में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करें’।

     इस दौरान विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, कुलदीप राठौड़, हरीश जनारथा और अजय सोलंकी, प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, अध्यक्ष जिला परिषद शिमला चंद्र प्रभा नेगी, अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक देवेंद्र श्याम, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, सचिव शिक्षा अभिषेक जैन और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    Himachal News In Hindi Shimla News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Articleचंडीगढ-मनाली NH पर पुलिस ने पकड़ ली 5 किलो 102 ग्राम चरस
    Next Article कांग्रेस सरकार ने हमारे संस्थान किए डिनोटिफाई, अब उनका नेता ही हो गया डिनोटिफाई

    Related Posts

    सोलन : 30 साल की सेवाओं के बाद नाट्य निरीक्षक सेवानिवृत्त  हुए दलीप कुमार

    सोलन 1 Min Read

    चकरोता में मिली सिरमौर की नाबालिग, सैलून में काम करने वाले युवकों पर अगवा करने का आरोप

    उत्तराखंड 2 Mins Read

    सिरमौर के बिशु मेलों की प्रदेश में है अलग पहचान, तीज-त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक

    सिरमौर 3 Mins Read
    Demo
    क्राइम
    क्राइम

    #Himachal : संदिग्ध हालत में मिला दर्जी का शव, पेट पर चाकू के निशान

    By MBM NewsMay 31, 2023
    ऊना

    नकली शराब की बरामदगी के मामले में ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम से मिला स्पिरिट का बड़ा जखीरा

    By MBM NewsMay 30, 2023
    ऊना

    मैहतपुर के नकली शराब मामले में सनसनीखेज खुलासे, मंडी शराब कांड के सरगना से जुड़े हैं तार

    By MBM NewsMay 30, 2023
    क्राइम

    शिमला : खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

    By MBM NewsMay 29, 2023
    ऊना

    #Una : फैक्ट्री के भवन से चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, छापेमारी में बड़ा जखीरा बरामद

    By MBM NewsMay 29, 2023
    क्राइम

    बिलासपुर में बस सवार महिला चरस समेत गिरफ्तार

    By सुनील ठाकुरMay 29, 2023
    मुख्य समाचार

    नादौन के होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 युवतियां रेस्क्यू…ग्राहक बन पहुंची थी पुलिस 

    May 31, 2023

    हिमाचल सरकार से NTT कोर्स धारकों की गुहार, जल्द हो समस्या का समाधान…

    May 30, 2023

    मैहतपुर के नकली शराब मामले में सनसनीखेज खुलासे, मंडी शराब कांड के सरगना से जुड़े हैं तार

    May 30, 2023

    औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में ‘आयकर विभाग’ की दबिश, गोपनीय तरीके से पहुंची टीम

    May 30, 2023

    MS रामचंद्र राव बने हिमाचल के चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

    May 30, 2023



    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.