रिकांगपिओ, 24 मार्च : खालिस्तान समर्थक अमृपाल सिंह के दरपकड़ के लिए के जहां पंजाब पुलिस करवाई में जुटी है। वहीं हिमाचल प्रदेश पुलिस पंजाब बॉडर सहित पूरे प्रदेश में सतर्क है। घटना को लेकर किन्नौर पुलिस भी पूरी तरह एलर्ट पर आ गई है। प्रदेश का सीमांत किन्नौर जिला होने के नाते किन्नौर पुलिस भी अमृतपाल सिंह घटना की हर गतिविधियों पर पूरी नज़र रखी हुई है।
पुलिस अधीक्षक विवेक चहल ने कहा कि पंजाब में हुई अमृतपाल की घटना के बाद पंजाब पुलिस ने रेड कर कई लोगों को पकड़ा है। हिमाचल प्रदेश पंजाब का सीमांत होने के नाते प्रदेश पुलिस सतर्क है। इसी के मध्यनजर किन्नौर पुलिस भी सचेत है।
उन्होंने कहा कि पुलिस जिला में होटल व सराय में रुकने वालों पर नज़र बनाए हुए है। अगर इस तरह की कोई मूमेंट दिखाई देता है तो तुरंत करवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोई संदिग्ध दिखाई देता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।