शिमला, 23 मार्च : वीरवार को चार दिन तक चली बजट पर चर्चा का समापन हुआ। मुख्यमंत्री ने चर्चा का जवाब देना शुरू किया ही था कि विपक्ष ने सदन के भीतर नारेबाजी करना शुरू कर दिया और नारेबाजी करते हुए विपक्ष वैल तक जा पहुंचा। इसके =थोडी देर बाद नारेबाजी करके विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सदन के भीतर झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं। जिसे सुना नहीं जा सकता था। इसलिए विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया।सदन में बार बार बोलने के लिए समय मांगा लेकिन समय नहीं दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष भी सत्ता पक्ष के दबाव में है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि झूठ बोलने की एक सीमा है, कांग्रेस ने चुनाव के समय ऐसी घोषणाएं की हैं, जो कभी पूरी नहीं की जा सकती।
प्रदेश की महिलाओं को 1500 देने की गारंटी दी लेकिन अब सिर्फ पहले से एक हजार और 1150 रुपए पेंशन ले रही महिलाएं को ही पेंशन देने की बात कर रहे हैं। यह प्रदेश की नारी शक्ति का अपमान है। महिलाओं को ठगा गया है। महिलाओं का अपमान सहन नहीं होगा। कांग्रेस द्वारा दी गयी सभी गारंटी चुनावी जुमले थे। जनता को गुमराह किया गया है। जिसको लेकर विपक्ष चुप नहीं बैठेगा।